Home Blog Page 55

अल्लाह का दूत (147)

0
अल्लाह का दूत - www.bharatkaitihas.com
अल्लाह का दूत

मुल्ला लोग अकबर की इस्लाम विरोधी बातों का विरोध लम्बे समय से कर रहे थे किंतु जब अकबर ने यह घोषित किया कि वह अल्लाह का दूत है तो मुल्ला लोग अकबर पर गुस्से से चिल्लाने लगे!

अकबर ने एक खुतबा पढ़कर यह घोषित कर दिया कि अब से उसकी सल्तनत में इस्लाम की व्याख्या के मामले में शहंशाह को ही अंतिम निर्णय करने का अधिकार होगा। इस आदेश के माध्यम से अकबर ने भारत के समस्त मुल्लाओं, मौलवियों, उलेमाओं, काजियों एवं इमामों के ऊपर सर्वोच्च अधिकार पा लिया। इसे बहुत से लोगों ने शहंशाह की तरफ से किया गया इस्लाम-विरोधी कार्य समझा जबकि कुछ लोगों ने मुल्लों के साथ-साथ इस्लाम की सत्ता की आलोचना करनी आरम्भ कर दी।

मुल्ला अब्दुल कादिर बदायूनी ने अपनी पुस्तक मुन्तखब उत् तवारीख में लिखा है कि इन दिनों इस्लाम की सत्ता की आलोचना होने लगी तथा जब पैगम्बर के विरोध में उनसे सम्बन्धित प्रश्न, हिन्दू और हिन्दू जैसे मुसलमान उठाने लगे, कुछ खलनायक-उलेमाओं ने अपने कार्यों में शहंशाह को पाप से परे घोषित कर दिया और ‘एकाकी अल्लाह’ अर्थात् ‘अल्लाह एक है’ की घोषणा तक ही संतुष्ट हो गए।

Teesra-Mughal-Jalaluddin-Muhammad-Akbar
To Purchase This Book Please Click On Image

मुल्ला बदायूनी लिखता है कि उन लोगों ने शहंशाह के विभिन्न सम्मानों को अपनी रचनाओं में लिखा किंतु पैगम्बर का उल्लेख करने की हिम्मत नहीं कर सके। यह मसला जनसाधारण की लज्जा का कारण बना तथा ये लोग वंचना व उपद्रव के बीच सल्तनत में अपना सिर उठाने लगे। इसके अलावा उच्च व निम्न तबके के उद्दण्ड एवं नीच व्यक्ति अपनी गर्दनों में आध्यात्मिक आज्ञाकारिता का पट्टा पहने, अपने आपको शहंशाह का शिष्य बताने लगे। मुल्ला लिखता है कि ये लोग लालच एवं डर से बादशाह के शिष्य हुए। सत्य का एक शब्द भी उनके मुंह से बाहर नहीं आ सका।

मुल्ला बदायूनी लिखता है कि इस महीने के दूसरे जुम्मे को शहंशाह ने गरीबों एवं जरूरतमंदों को चौगान मैदान में बुलाया तथा स्वयं भी वहाँ आया। करीब एक लाख आदमी एवं औरतें उस चारदीवारी में आ गए। सद्र सुल्तान ख्वाजा व कुलिज खाँ ने प्रत्येक आदमी तथा औरत को सोने का टुकड़ा दिया। उस दिन भीड़ में अस्सी आदमी, औरत एवं बच्चे कुचलने से मारे गए। बंगाल की औरतों के अशर्फी से भरे बटुए जिनके पति बंगाल में मारे गए थे, कमर से गिर पड़े। गरीब लोगों ने इन बटुओं को लूटने का प्रयास किया जिसके कारण यह अफरा-तफरी मची।

मुल्ला ने अकबर द्वारा एक लाख गरीबों को चौगान मैदान में बुलाकर सोना बांटने का कारण स्पष्ट नहीं किया है किंतु अनुमान होता है कि अकबर ने अपनी प्रजा को अपने पक्ष में करने के लिए इतना विशाल आयोजन किया था। क्योंकि अकबर के विरुद्ध मुल्ला-लोग जहर उगल रहे थे और सल्तनत में अकबर के विरुद्ध वातावरण तैयार हो रहा था।

इस घटना के कुछ दिन बाद अकबर अजमेर के लिए रवाना हुआ। यह अकबर की चौदहवीं अजमेर यात्रा थी। ख्वाजा की दरगाह से पांच कोस पहले शहंशाह सवारी से उतर गया और दरगाह की ओर पैदल चला।

मुल्ला बदायूनी ने लिखा है- ‘शहंशाह को देखकर संवेदनशील लोग मुस्कुराए और बोले यह आश्चर्यजनक है कि हुजूर को अजमेर के ख्वाजा में इतना विश्वास है जबकि हुजूर ने अपने पैगम्बर के हर आधार को नकार दिया है जिसकी पोशाक से ख्वाजा जैसे सैंकड़ों-हजारों पीर निकले हैं।’

मुल्ला लिखता है कि शहंशाह के अजमेर की ओर निकल जाने के बाद मख्दुम-उल-मुल्क और शेख उब्दुन्नबी आदि उलेमाओं ने सामान्यजन को शहंशाह के खिलाफ भड़काया। उन्होंने लोगों को बताया कि शहंशाह द्वारा इलहाम को असंभव बताते हुए, सीमा से बाहर जाकर, पैगम्बर और इमामों की आधिकारिता में संदेह पैदा करके, देवदूत व शैतान को नकारकर, रहस्यों एवं चमत्कारों को नकारकर, कुरान के साथ साजिश की गई है।

अकबर-विरोधी मुल्लों ने कुरान की विषयवस्तु की अस्मिता पर, इसकी शाब्दिक आधिकारिता पर, शरीर समाप्ति के बाद रूह पर फिर से जन्म, के अलावा दण्ड व पारितोषिक की असंभवता पर व्यंग्य करते हुए लिखा-

मकबरे के हाथ में कितना सा सच है।

कुरान चिंरतन है और पुराने मकबरे भी।

मकबरे किसी से एक शब्द भी नहीं बोलते

कुरान के रहस्यों को कोई खोजता ही नहीं।

मुल्ला बदायूनी लिखता है- ‘शहंशाह ने अब इस सूत्र को अपनाने का निश्चय किया कि कोई ईश्वर नहीं है, अल्लाह के सिवा और अकबर अल्लाह का दूत है। अकबर के इस निश्चय से हंगामे हो सकते थे इसलिए उसने इस सूत्र का प्रयोग एक निश्चित सीमा में अर्थात् हरम की सीमा तक ही रखा।’

मुल्ला बदायूनी लिखता है कि शहंशाह ने कुतुबुद्दीन मुहम्मद खाँ व शाहबाज खाँ को मनाने की बहुत कोशिश की किंतु उन्होंने शहंशाह का भारी विरोध किया। कुतुबुद्दीन खाँ ने बादशाह से कहा कि पश्चिम के सुल्तान जैसे इस्तंबूल के सुल्तान यह सुनेंगे कि हिंदुस्तान का बादशाह क्या कह रहा है तो वे क्या कहेंगे? क्योंकि उन सबका विश्वास है कि बादशाह की यह बात हास्यास्पद है कि बादशाह अल्लाह का दूत है।

मुल्ला लिखता है कि तब शहंशाह ने कुतुबुद्दीन मुहम्मद खाँ से पूछा कि यदि इस्तंबूल का वह सुल्तान गुप्त कार्य के लिए भारत में होता तो क्या वह मेरी इस बात का इतना विरोध करता या अपने लिए अच्छा स्थान रखने के लिए भारत से वापस इस्ताम्बूल चला जाता और यदि चला जाता तो क्या वहाँ इतना सम्मान पाता? इस पर शहबाज खाँ ने उत्तेजना से चिल्लाते हुए कहा- ‘वह शायद तत्काल चला जाता।’

मुल्ला लिखता है- ‘जब बीरबल अर्थात् वही जहन्नुम का कुत्ता, ने ईमान पर आक्रमण किया तो शहबाज खाँ ने बीरबल से कहा तू शापित काफिर है। तू इस तरह बात करता रहेगा जब तक मैं तुझसे बदला न ले लूं। इस प्रकार मामला गंभीर हो गया और शहंशाह ने वहाँ उपस्थित सभी लोगों से विशेषकर शहबाज खाँ से कहा, लोग कीचड़ भरे जूतों से तुम्हारे मुंह पीटेंगे?’

मुल्ला बदायूनी ने बादशाह के आचरण को इंगित करके लिखा है कि इस्लाम के विरुद्ध बादशाह का ऐसा आचरण देखकर मुल्क में एक ऐसी पीढ़ी आ गई जिसने इबादत छोड़ दी और अपनी वासनाओं के पीछे दौड़ पड़े। मदरसे और मस्जिदें लोपित हो गईं और बहुत से व्यक्तियों ने अपना पैतृक क्षेत्र छोड़ दिया तथा उनके बच्चे जो वहाँ रह गए, उन्होंने स्तरहीन व्यवहार में ही इज्जत पाई।

मुल्ला बदायूनी लिखता है कि हकीम-उल-मुल्क ने शेख अबुल फजल का विरोध किया। मुल्ला बदायूनी ने इस विरोध का कारण तो नहीं लिखा है किंतु अनुमान लागाया जा सकता है कि इस समय मुल्ला और उलेमा अकबर के साथ-साथ उसके खास मित्रों एवं सेवकों से भी नाराज थे जो यह मानते थे कि अकबर अल्लाह का दूत है।

संभवतः इसीलिए हकीम-उल-मुल्क ने शेख अबुल फजल का विरोध किया था। इस पर शहंशाह ने सख्ती दिखाई और हकीम-उल-मुल्क को अपना मुल्क छोड़कर हज पर मक्का जाने का आदेश दे दिया। शहंशाह की इस कार्यवाही से मुल्ला और उलेमा लोग और अधिक नाराज हो गए। उनकी स्पष्ट धारणा थी कि अकबर अल्लाह का दूत नहीं है।

मुल्लों को दण्ड (148)

0
मुल्लों को दण्ड
मुल्लों को दण्ड

जब मुल्लों ने अकबर को इस्लाम विरोधी बताकर हल्ला मचाया तो अकबर ने मुल्लों को दण्ड देने का निश्चय किया।  अकबर ने मुल्लों को धागों की तरह बिखेर दिया!

जब अकबर ने इस्लाम की व्याख्या करने के विषय में स्वयं को समस्त उलेमाओं से ऊपर घोषित कर दिया तो सल्तनत के बहुत से मुल्ला अकबर से नाराज हो गए तथा अकबर का विरोध करने लगे। बहुत से मुल्लों ने अकबर के मुंह पर ही उसे खरी-खोटी सुनाई। 

अकबर को मुल्लों एवं उलेमाओं के विरोध में देखकर, अकबर के दरबारी ईमाम मुल्ला अब्दुल कादिर बदायूनी ने अकबर के दरबार में जाना बंद कर दिया। इस पर काजी अली मुल्ला अब्दुल कादिर बदायूनी को पकड़कर बादशाह के समक्ष ले गया। उस समय अकबर अजमेर में था। काजी ने अकबर से कहा कि इस इमाम को शहंशाह की तरफ से एक हजार बीघा जमीन दी गई थी किंतु यह दरबार में नहीं आता।

अकबर ने कहा कि इसकी जमीन के पट्टे में साफ लिखा है कि जमीन मुल्ला को इस शर्त पर दी गई थी कि यह बादशाह के दरबार में नित्य हाजिर होगा किंतु यदि यह हमारे दरबार में नहीं आना चाहता तो हम इसे जबर्दस्ती नहीं बुलाना चाहते। अतः इससे जमीन वापस ली जानी चाहिए किंतु यह बाल-बच्चे वाला है, इसलिए इससे आधी जमीन वापस ले ली जाए तथा आठ सौ बीघा जमीन इसके पास छोड़ दी जाए।

मुल्ला अब्दुल कादिर बदायूनी तो पहले से ही बादशाह से चिढ़ा हुआ था, इसलिए जब उसने सुना कि बादशाह उसकी दो सौ बीघा जमीन ले रहा है तो मुल्ला ने नाराज होकर उसी समय कह दिया कि मैं बादशाह की नौकरी से त्यागपत्र देता हूँ। अकबर ने भी मुल्ला से नाराज होकर दूसरी तरफ मुंह फेर लिया। इस पर वहाँ मौजूद मुल्ला के हिमायतियों ने मुल्ला से कहा कि बादशाह की नौकरी छोड़ना ठीक नहीं है। इस पर मुल्ला ने फिर से बादशाह की नौकरी करना स्वीकार कर लिया।

अकबर अनुभव कर रहा था कि लगभग पूरे देश में मुल्ला, मौलवी, काजी और उलेमा लोग अकबर का विरोध कर रहे हैं, उन्हें भय था कि शहंशाह के इस कदम से कि वही इस्लाम की व्याख्या का अंतिम अधिकारी है, मुल्लों और उलेमाओं ने जनता में जो धाक और महत्ता जमा रखी है, वह धूमिल पड़ जाएगी।

मुल्ला और उलेमा इस बात का भी घनघोर विरोध कर रहे थे कि शहंशाह धरती पर अल्लाह का दूत है। मुल्लों और उलेमाओं की दृष्टि में केवल पैगम्बर ही अल्लाह के दूत होते हैं, किसी शहंशाह को यह अधिकार नहीं है कि वह स्वयं को अल्लाह का दूत या पैगम्बर घोषित करे। इसलिए मुल्ला लोग अकबर को ठीक उसी प्रकार नास्तिक ठहरा रहे थे जिस प्रकार जेजुईट पादरी अपनी पुस्तकों में अकबर पर नास्तिक होने का आरोप लगा रहे थे।

उधर अकबर भी अपने द्वारा आगे बढ़ाए गए कदम को पीछे नहीं खींचना चाहता था और मुल्लों को दण्ड देकर अपनी सत्ता की सर्वोच्चता को सिद्ध करना चाहता था। इस कारण दोनों पक्षों में जोरदार ठन गई। अकबर ने मुल्लों को दण्ड देने का अनोखा तीका ढूंढा। उसने मुल्लों और उलेमाओं को उनके स्थानों से दूर-दूर तबादले करने का निश्चय किया ताकि उनकी गुटबंदी बिखर जाए।

Teesra-Mughal-Jalaluddin-Muhammad-Akbar
To Purchase This Book Please Click On Image

मुल्ला अब्दुल कादिर बदायूनी ने मुंतखब उत् तवारीख में लिखा है कि बादशाह ने दिल्ली के काजी-अल-कुजात मुल्ला मुहम्मद यज्दी को दिल्ली से हटाकर जौनपुर का काजी-अल-कुजात नियुक्त कर दिया तथा बादशाह ने दिल्ली के निकट स्थित उसकी जागीरें जब्त कर लीं। इस पर मुल्ला मुहम्मद यज्दी ने जौनपुर पहुंचकर अकबर के खिलाफ फतवा जारी किया तथा अपनी पुरानी जमीनों पर अपना अधिकार घोषित कर दिया। अकबर जानता था कि जब वह मुल्लों को दण्ड देगा तो मुल्ले और जोर से हल्ला मचाएंगे।

मुल्ला बदायूनी लिखता है कि जौनपुर के काजी द्वारा शहंशाह के विरुद्ध फतवा जारी होते ही मुहम्मद मासूम काबुली, मुहम्मद मासूम खाँ फरखुंदी, मीर मुईज्जुलमुल्क, नयाबत खाँ, अरब बहादुर आदि मुल्लों एवं इमामों ने अकबर के विरुद्ध तलवारें खींच लीं। बहुत से स्थानों पर गंभीर झड़पें हुईं। इमामों ने कहा कि शहंशाह ने हमारी जमीनों पर अतिक्रमण किया है। अल्लाह उसकी खैर करे।

आखिरकार पेशराऊ खाँ के खिताब वाला मिहतर खाँ जब मासूम खाँ के यहाँ से अर्थात् जौनपुर के दरबार से वापस लौटा तथा उसने मुल्ला मुहम्मद यज्दी के फतवे के बारे में अकबर को बताया तो अकबर ने किसी बहाने से मीर मुईज्जुलमुल्क एवं मुल्ला मुहम्मद यज्दी को जौनपुर से वापस आगरा बुलाया। जब ये लोग आगरा से 15 कोस दूर फिरोजाबाद तक आ गए तो शहंशाह ने अपने सेवकों को आदेश दिए कि इन दोनों मुल्लों को उनके अंगरक्षकों से अलग करके एक नाव में बैठाकर ग्वालियर ले जाया जाये।

इस पर शहंशाह के सेवकों ने मुल्लों के अंगरक्षकों को एक नाव में बैठाया तथा मुल्ला लोगों को एक दूसरी पुरानी नाव में। जब मुल्ला लोग अकेले पड़ गए तब अकबर ने अपने सेवकों को आदेश भिजवाया कि इन मुल्लों से छुटकारा पा लिया जाए। इस पर जब मुल्ला लोगों की नाव गहरे पानी में चली गई तो नाविकों ने उन दोनों मुल्लों को मार डाला। किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि अकबर मुल्लों को दण्ड देने के नाम पर उन्हें मौत के घाट भी उतरवा सकता है।

मुल्ला बदायूनी लिखता है कि कुछ दिनों बाद बंगाल से काजी याकूब आगरा आया। संभवतः अकबर ने ही उसे बुलाया था। मुल्ला लिखता है कि शहंशाह ने काजी याकूब को भी उन दोनों मुल्लों की राह पर भेज दिया। इस प्रकार अकबर ने एक के बाद एक करके, जिन मुल्लों के बारे में उसे शक था, मिटा दिया।

लाहौर में भी उलेमा वर्ग ने अकबर का भारी विरोध किया था। मुल्ला बदायूनी लिखता है कि शहंशाह ने लाहौर के उलेमाओं को बिखरे धागे की तरह अलग-अलग कर दिया। काजी सद्र-उद्दीन लाहौरी जिसका स्वतंत्र चिंतन मख्दुम-उल-मुल्क से ऊँचा था, उसे अकबर ने लाहौर से हटाकर गुजरात के बहरोंच नामक शहर का काजी नियुक्त कर दिया।

इसके बाद शहंशाह ने मुल्ला अब्द-उश-शकूद गुलदार को जौनपुर का काजी तथा मुल्ला मुहम्मद मासूम को बिहार में नियुक्त कर दिया। शेख मुनव्वर को मालवा से निकालकर किसी और को वहाँ का सद्र बना दिया। शेख मुइन को अधिक उम्र होने के कारण लाहौर में ही रहने दिया गया। शहंशाह ने हाजी इब्राहीम सरहिंदी को गुजरात का सद्र बनाकर वहाँ भेज दिया।

मुल्ला बदायूनी लिखता है कि इस तरह प्रत्येक मुल्ला को उसके इच्छित पद पर पदोन्नति मिली किंतु उसके घर से दूर। मुल्लों ने अकबर का विरोध करने की चेष्टा की किंतु उनकी आवाज नक्कारखाने में तूती की आवाज साबित हुई।

अकबर जैसे शक्तिशाली बादशाह से टकराना तथा उससे जीत पाना इन निहत्थे मुल्लाओं, मौलवियों एवं उलेमाओं के वश की बात नहीं थी। कुछ ही दिनों में चारों तरफ से मच रहा शोर थम गया और अकबर मुल्लों को दण्ड देकर अपने उस लक्ष्य की ओर आगे बढ़ गया जो उसने मजहब के बारे में सोच रखा था।

हाजी इब्राहीम सरहिंदी (149)

0
हाजी इब्राहीम सरहिंदी - www.bharatkaitihas.com
हाजी इब्राहीम सरहिंदी

अकबर ने अपनी सल्तनत के उन मुल्ला-मौलवियों एवं उलेमओं के उनके घरों से दूर-दूर स्थानांतरण कर दिए जो अकबर का विरोध कर रहे थे। हाजी इब्राहीम सरहिंदी भी इन्हीं में से एक था जिसे गुजरात भेजा गया था। मुल्ला बदायूनी लिखता है कि हाजी इब्राहीम सरहिंदी ने वहाँ घूस खाकर माफी की जमीनों से काफी सोना एवं खजाना बना लिया। जो लोग हाजी इब्राहीम सरहिंदी को घूस नहीं देते थे, वह उन लोगों की जमीनें जब्त कर लेता था। जब इस मसले को शहंशाह के सामने लाया गया तो इब्राहीम सरहिंदी को शहंशाह के दरबार में तलब किया गया।

इस पर हाजी इब्राहीम सरहिंदी ने सेवानिवृत्ति लेने के लिए अर्जी भिजवा दी। इस पर शहंशाह ने उसे पकड़ कर बुलवाया तथा हकीम आईन-उल-मुल्क को सौंप दिया। अकबर ने हाजी इब्राहीम सरहिंदी को प्रतिदिन शाम के इजलास में बादशाह के समक्ष उपस्थित होने के आदेश दिए। इब्राहीम सरहिंदी ने अकबर को बहुत सी ऐसी बातें बताईं जिन्हें सुनकर अकबर खुश होता।

एक दिन हाजी इब्राहीम सरहिंदी ने अकबर को दीमक खाई हुए एक किताब भेंट की तथा अकबर से कहा कि यह किताब शेख इब्न अराबी ने लिखी थी जो कि अकबर के जन्म से पहले हुआ था। हाजी इब्राहीम सरहिंदी ने अकबर को बताया कि इस किताब में लिखा है कि बादशाह अकबर के बहुत सी बीवियां होंगी तथा बादशाह दाढ़ी मुंडवाया करेगा। इस किताब में अकबर की बहुत सी विशेषताओं को बताया गया था। इन्हें पढ़कर अकबर को बहुत सुखद आश्चर्य हुआ

जब अकबर ने अबुल फजल से इस किताब की जांच करवाई तो ज्ञात हुआ कि यह पुस्तक शेख इब्न अराबी की लिखी हुई नहीं है अपितु मियां मान पानीपत के भतीजे मुल्ला अबुल सईद की लिखी हुई है। हाजी इब्राहीम सरहिंदी ने इस किताब में एक क्षेपक अपनी ओर से जोड़ दिया है जिसमें अकबर के बारे में वे सब बातें लिखी हुई हैं। शेख इब्न अराबी अथवा मुल्ला अबुल सईद द्वारा लिखित मूल पुस्तकों में ये सब बातें नहीं हैं।

Teesra-Mughal-Jalaluddin-Muhammad-Akbar
To Purchase This Book Please Click On Image

इस पर अकबर ने अबुल फजल, हकीम अबूल फतेह तथा हाजी इब्राहीम सरहिंदी को अपने सामने ही इस पुस्तक पर चर्चा करने को कहा। इस चर्चा के दौरान अबुल फजल तथा हाजी इब्राहीम सरहिंदी के बीच जोरदार बहस हुई जिसके कारण अकबर हाजी इब्राहीम सरहिंदी से नाराज हो गया और अकबर ने हाजी इब्राहीम सरहिंदी को रणथंभौर ले जाकर जेल में बंद करने के आदेश दिए। बादशाह के आदेशानुसार हाजी इब्राहीम सरहिंदी को जेल में बंद कर दिया गया जहाँ कुछ दिनों बाद घूसखोर, घमण्डी एवं मिथ्यावादी हाजी इब्राहीम सरहिंदी का निधन हो गया।

मुल्ला अब्दुल कादिर बदायूनी ने लिखा है कि एक बार रणथंभौर के किले को तहस-नहस किया गया, उस समय हाजी इब्राहीम सरहिंदी का शव कपड़े की पट्टियों से बंधा था और यह कहानी पता चली कि उसने अपने आप को किले की मीनार से नीचे गिरा लिया था। यह घटना ई.1585-86 में हुई थी।

अकबर ने फतहपुर सीकरी के दुर्ग में कई महल बनवाए थे। इनके बीच में अनूप तालाब नामक एक तालाब भी था। । इसका फर्श तथा दीवारें करौली के लाल पत्थर से बनाई गई थीं। वास्तव में यह किसी हिन्दू राजा द्वारा बनवाया गया एक पुराना जलकुण्ड था। इसका आकार प्राकृतिक तालाबों की तरह बहुत बड़ा नहीं था।

अबुल फजल ने इसकी लम्बाई 20 गज, चौड़ाई बीस गज तथा गहराई 40 गज लिखी है। कहा नहीं जा सकता कि अकबर के शासनकाल में गज का आशय दो फुट से होता था अथवा तीन फुट से। आज भी भारत में दो प्रकार के गज चलते हैं। कुछ प्रांतों में दो फुट का एक गज होता है तथा कुछ प्रांतों में तीन फुट का एक गज होता है।

अबुल फजल ने लिखा है कि शहंशाह ने आदेश दिए कि इस तालाब को सिक्कों से भर दिया जाए तथा लोगों को यह तालाब दिखाया जाए। जब लोग यह देखेंगे कि उनके बादशाह के पास इतना धन है तो वे स्वतः ही कष्टों से मुक्त हो जाएंगे। तब कर्मचारियों ने तालाब को भरना आरम्भ कर दिया। राजा टोडरमल ने अकबर को सूचित किया कि जब तक बादशाह पंजाब से लौटकर आएगा, तक इस तालाब को रुपयों से भर दिया जाएगा। इसके लिए 17 करोड़ रुपयों के सिक्के गिनकर अलग रख दिए गए हैं।

अकबर से मिलने के लिए उसके दरबार में नित्य ही दूर देशों से एवं भारत के विभिन्न प्रांतों से बहुत से लोग आया करते थे। संभवतः अकबर उन्हीं लोगों को यह दिखाना चाहता था कि देखो हिंदुस्तान के बादशाह के पास कितना अधिक धन है। जब बादशाह इतना धनी है तो उसकी प्रजा दुःखी कैसे रह सकती है! 

अबुल फजल ने लिखा है कि एक दिन शाही दरबार में ऐसा आदमी आया जिसके कान नहीं थे। न कानों की जगह छेद थे, परंतु वह सब-कुछ सुन सकता था। इस आदमी को देखकर अकबर को बड़ा आश्चर्य हुआ।

अबुल फजल ने लिखा है कि एक बलूची के एक ही स्त्री से 25 बच्चे थे। वह बलूची एक दिन अकबर के दरबार में उपस्थित हुआ तथा उसने अकबर से कहा कि यह स्त्री बहुत भली है किंतु इसके 25 बच्चे हो गए हैं जिनके कारण मेरा जीवन मुश्किल हो गया है तथा यह स्त्री मेरे लिए हराम हो गई है। मेरे दुःखों का कोई इलाज नहीं है।

इस पर अकबर ने उस बलूची को सांत्वना देते हुए कहा कि लोगों ने तुम्हें गलत कहा है कि यह स्त्री तुम्हारे लिए हराम हो गई है। यदि किसी स्त्री के इतने बच्चे हैं तो यह पति-पत्नी के लिए गर्व एवं प्रतिष्ठा की बात है। अधिक बच्चों के लिए इस स्त्री को हराम नहीं मानना चाहिए। यह तुम्हारा पुरुषार्थ है और तुम्हारी औरत की ऊर्वरता है।

अबुल फजल ने इस घटना का इतना ही वर्णन किया है किंतु यह नहीं लिखा है कि अकबर ने उस बलूच की कोई आर्थिक सहायता की या नहीं! जबकि अबुल फजल ने एक अन्य घटना का उल्लेख करते हुए लिखा है कि एक दिन एक कव्वाल अकबर के दरबार में आया। उसने केवल दो गजलें बादशाह को सुनाईं। इनमें से एक गजल में कहा गया था कि बहुत सारे देव हैं किंतु वास्तव में वह एक ही देव है। यह गजल अकबर को इतनी अधिक पसंद आई कि अकबर ने उस कव्वाल की झोली रुपयों से पूरी भर दी।

उन्हीं दिनों अकबर को सूचना मिली कि गुजरात की तरफ के कुछ बंदरगाहों पर यूरोपियन लोग हज पर जाने वाले मुसलमानों को तंग करते हैं तथा उनसे जबर्दस्ती कर वसूल करते हैं। ये बंदरगाह गुजरात से लेकर दक्षिणी तट पर नीचे तक फैले हुए थे किंतु हज जाने वाले यात्री गुजरात की तरफ के बंदरगाहों का प्रयोग करते थे जिन पर पुर्तगाली एवं डच लोगों ने कब्जा कर रखा था। अकबर ने इस फिरंगियों के विरुद्ध सैनिक कार्यवाही करने का निश्चय किया।

राय पुरुषोत्तम को धोखे से मार दिया अकबर के सेनापतियों ने! (150)

0
राय पुरुषोत्तम - www.bharatkaitihas.com
राय पुरुषोत्तम

राय पुरुषोत्तम अकबर का एक हिन्दू मंत्री था। उसने अकबर को हिन्दू धर्मग्रंथों का अध्ययन करवाया था। अकबर के मुसलमान मंत्री राय पुरुषोत्तम को पसंद नहीं करते थे और उसके विरुद्ध षड़यंत्र रचते रहते थे।

अकबर को सूचना मिली कि गुजरात की तरफ के कुछ बंदरगाहों पर यूरोपियन लोग हज पर जाने वाले मुसलमानों को तंग करते हैं तथा उनसे जबर्दस्ती कर वसूल करते हैं। इन बंदरगाहों पर पुर्तगाली एवं डच लोगों ने कब्जा कर रखा था। अकबर ने इन फिरंगियों के विरुद्ध सैनिक कार्यवाही करने का निश्चय किया।

फरवरी 1580 में अकबर ने कुतुबुद्दीन खाँ नामक एक अमीर को इन बंदरगाहों पर चढ़ाई करके यूरापियन लोगों को दण्डित करने के आदेश दिए। गुजरात एवं मालवा की तरफ के अमीरों को आदेश दिए गए कि वे कुतुबुद्दीन खाँ की सहायता के लिए सेनाएं उपलब्ध करवाएं।

इस अभियान में दक्षिण भारत के शासकों द्वारा बाधा उत्पन्न किए जाने की आशंका थी। इसलिए अकबर ने दक्षिण की तरफ के शासकों को आदेश भिजवाए कि शाही सेनाएं हज पर जाने वाले लोगों को तंग करने वाले फिरंगियों के विरुद्ध भेजी जा रही हैं। अतः दक्षिण के शासक इस अवसर का लाभ उठाएं तथा शाही सेनाओं की मदद करके शहंशाह का विश्वास जीतने का प्रयास करें।

ई.1580 में अकबर ने अपनी सल्तनत में प्रशासनिक फेर बदल किया। उसने समूची सल्तनत को बारह सरकारों अथवा सूबों में विभाजित किया और प्रत्येक भाग पर एक सिपहसालार, एक दीवान, एक बख्शी, एक मीर अदल, एक सदर, एक कोतवाल, एक मीर बहर ओर वाका-नवीस नियुक्त किए।

नई सरकारों अथवा सूबों की घोषणा होते ही अकबर ने बहुत से प्रांतीय अधिकारियों के स्थानांतरण किए और बहुत से नवीन प्रांतीय अधिकारी नियुक्त किए। मासूम खाँ फरनखुदी को सरकार गाजी का तथा तारसेन मुहम्मद खाँ को सरकार जौनपुर का हाकिम अथवा सूबेदार बनाया गया। मासूम खाँ काबुली को उड़ीसा सरकार का सूबेदार नियुक्त किया गया।

मासूम खाँ फरनखुदी ने बिहार पहुंचकर बगावत कर दी। उसकी बगावत से पूरी मुगलिया सल्तनत को बेहद आश्चर्य हुआ क्योंकि वह अकबर का नजदीकी माना जाता था। अकबर ने राय पुरुषोत्तमदास को बिहार के विद्रोह का दमन करने भेजा।

पाठकों को स्मरण होगा कि अकबर ने पुरुषोत्तमदास नामक एक ब्राह्मण तथा देवी नामक एक स्त्री को लम्बे समय तक अपने महल में आमंत्रित करके उनसे हिन्दू धर्म का मर्म जानने का प्रयास किया था। बाद में अकबर पुरुषोत्तमदास से इतना अधिक प्रभावित हुआ कि अकबर ने पुरुषोत्तम को राय की उपाधि देकर अपना मंत्री बना लिया।

Teesra-Mughal-Jalaluddin-Muhammad-Akbar
To Purchase This Book Please Click On Image.

जब राय पुरुषोत्तमदास गाजीपुर पहुंचा तो मासूम खाँ फरनखुदी पुरुषोत्तम से मिलने आया। उसने पुरुषोत्तम से कहा कि आप चौसा की थाह के पास पहुंचें, मैं बागियों को पकड़कर आपके सुपुर्द कर दूंगा। पुरुषोत्तम ने मासूम खाँ फरनखुदी की बातों पर विश्वास कर लिया तथा उसके कहने में आकर चौसा की थाह के पास पहुंचा। उस समय पुरुषोत्तम के पास बहुत कम सेना थी। मासूम खाँ फरनखुदी ने अरब बहादुर खाँ को पुरुषोत्तम को छल से मारने के लिए भेज दिया।

जिस समय राय पुरुषोत्तम गंगाजी में नहाकर पूजा कर रहा था, तब अरब बहादुर खाँ ने अचानक ही पुरुषोत्तम पर वार कर दिया जिससे पुरुषोत्तम बुरी तरह घायल होकर वहीं पर गिर पड़ा। पुरुषोत्तम के साथियों ने किसी तरह पुरुषोत्तम को अरब बहादुर खाँ से बचाया। उस समय तक पुरुषोत्तम बुरी तरह घायल हो चुका था। पुरुषोत्तम के सेवक पुरुषोत्तम को लेकर गाजीपुर चले गए जहाँ पुरुषोत्तम का सैनिक शिविर लगा हुआ था।

यहीं पर दो दिन बाद राय पुरुषोत्तम का निधन हो गया। इस प्रकार धर्म का मर्मज्ञ पुरुषोत्तम मुगलिया राजनीति की खूनी चौसर पर बलि चढ़ गया।

किसी भी तत्कालीन लेखक ने इस बात पर प्रकाश नहीं डाला है कि अकबर के सेनापतियों ने राय पुरुषोत्तम को छल से क्यों मारा किंतु हमें राय पुरुषोत्तम के सम्बन्ध में इस तथ्य का स्मरण करना चाहिए कि इसी व्यक्ति ने लम्बे समय तक अकबर के महल में जाकर अकबर को हिन्दू धर्म के बारे में बहुत सी जानकारियां दी थीं जिसके बाद अकबर ने सभी धर्मों की अच्छाइयों को अनुभव किया था और यह घोषणा की थी कि अच्छाई किसी एक मजहब तक सीमित नहीं है। सभी धर्मों में अच्छी बातें तथा अच्छे लोग हैं।

संभवतः यह बात मुल्ला-मौलवियों एवं उलेमाओं को सहन नहीं हुई थी, उन्हें लगता था कि यदि जनता अकबर की इस बात को मानेगी तो मुल्ला-मौलवियों एवं उलेमाओं का वर्चस्व समाप्त हो जाएगा। अकबर के दरबार में उस समय जिस तरह की परिस्थितियां चल रही थीं, उनके आधार पर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि राय पुरुषोत्तम की मौत के पीछे यही कारण रहा हो!

उधर अकबर के दरबारियों, सेनापतियों एवं मुल्ला-मौलवियों में अकबर के विरुद्ध नाराजगी बढ़ती जा रही थी और इधर अकबर के भीतर जीव-दया के भाव उत्पन्न होने लगे थे। अकबर के दरबारी लेखक अबुल फजल ने लिखा है कि एक दिन अकबर ने सोचा कि वर्ष में एक दिन चूहे नहीं मारने चाहिए। एक दिन बैलों को खूब खिलाना-पिलाना चाहिए। उन्हें मारने की बजाय उन्हें किसानों को दे देना चाहिए।

एक दिन चीते नहीं पकड़ने चाहिए और न ही चीते के द्वारा शिकार करना चाहिए। एक दिन न खरगोश खाना चाहिए, न उसका शिकार करना चाहिए। एक दिन मछलियों को भी नहीं मारना चाहिए, न ही उस दिन मछलियों को खाना चाहिए। एक दिन घोड़ों को नहीं खाना चाहिए, न मारना चाहिए। एक दिन सांपों को भी नहीं मारना चाहिए। एक दिनों भेड़ों को भी नहीं मारना चाहिए और न ही उस दिन भेड़ों को खाना चाहिए। बंदरों के विषय में भी ऐसा ही करना चाहिए। जो बंदर पकड़ लिए गए हैं, उन्हें छोड़ देना चाहिए।

एक दिन मुर्गे नहीं खाने चाहिए, न उन्हें लड़ाना चाहिए। एक दिन शिकार में कुत्तों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। जो लोग कुत्ते पालते हैं, उन्हें अपने कुत्तों का ढंग से ध्यान रखना चाहिए। एक दिन सुअरों को क्षति नहीं पहुंचानी चाहिए। इसी प्रकार वर्ष के प्रत्येक मास में एक न एक अच्छा काम अवश्य करना चाहिए।

अकबर ने प्रत्येक महीने में किए जाने वाले कामों की एक सूची अलग से तैयार करवाई। उसने आदेश जारी किए कि मुहर्रम के महीने में प्राणियों को नहीं मारना चाहिए। सफर महीने में कैदियों को छोड़ देना चाहिए। रवि-उल-अव्वल में 30 चुने हुए निर्धनों को भेंट देनी चाहिए। रवि-उल-आखिर में शरीर को शुद्ध करना चाहिए। विलास नहीं करना चाहिए। जमाद-उल-अव्वल महीने में बढ़िया कपड़े या रेशम नहीं पहनना चाहिए।

जमादिल आदिर में चमड़े का उपयोग नहीं करना चाहिए। रजब मास में अपनी आयु के 40 आदमियों की सहायता करनी चाहिए। शाबान महीने में किसी पर अत्याचार नहीं करना चाहिए और न किसी को करने देना चाहिए। रमजान महीने में 30 गरीब आदमियों को कपड़ा देना चाहिए और भोजन करवाना चाहिए।

शव्वाल महीने में प्रतिदिन अल्लाह के 1000 नाम लेने चाहिए। जिलकदा महीने में प्रतिदिन दूसरे धर्म वाले लोगों को भेंट देनी चाहिए। जिलहज्जा महीने में उपयोगी मकान बनवाने चाहिए। यहाँ उपयोगी मकान से आशय सराय, प्याऊ तथा स्कूल आदि से है।

विपक्षी सांसद एवं विधायक राजनीतिक भविष्य को लेकर चिंतित !

0
विपक्षी सांसद एवं विधायक - www.bharatkaitihas.com
अमरीकी सीनेटरों एवं सैम पित्रोदा के साथ राहुल गांधी

जब से पड़ौसी देश बांगलादेश में हिन्दुओं का भयानक नरसंहार हुआ है, तब से भारत का हिन्दू मतदाता तो अपने भविष्य को लेकर चिंतित है ही, साथ ही सैंकड़ों विपक्षी सांसद एवं विधायक भी अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

इस चिंता के कारण बहुत स्पष्ट हैं। भारत के मतदाताओं को टीवी चैनलों पर जो दृश्य देखने को मिले, उन्हें देखकर न केवल घरेल महिलाओं ने अपितु स्कूली बच्चों तक ने ये सवाल पूछे कि बांगलादेश में हिन्दुओं को क्यों मारा जा रहा है, उनके घरों और मंदिरों को क्यों जलाया जा रहा है? औरतों और गायों को काटकर सड़कों पर क्यों फैंका जा रहा है! ये सवाल उन लोगों ने किये जिनका राजनीति से, साम्प्रदायिकता से, जातिवादी पार्टीबाजी से कोई लेना-देना नहीं है।

यदि बांगलादेश में हिन्दुओं का कत्लेआम किए जाने की पैशाचिक घटना भारत के 2024 लोकसभा चुनावों से पहले हुई होती तो निश्चित रूप से लोकसभा चुनावों के परिणाम कुछ और ही रहे होते। यदि बात यहीं तक रहती तो संभव है कि अगले चुनावों तक लोग बांग्लादेश में हुए हिन्दुओं के कत्लेआम को भूल जाते किंतु उसके बाद भी भारत में कुछ कुछ घटनाएं ऐसी घट रही हैं, जिनके कारण हिन्दू मतदाता उद्वेलित हैं। हिन्दुओं की यह उद्विग्नता देखकर विभिन्न दलों में बैठे सैंकड़ों विपक्षी सांसद एवं विधायक भी अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

Urdu Bibi Ki Maut
पुस्तक क्रय करने हेतु इस चित्र पर क्लिक करें।

लोकसभा में राहुल गांधी, असदुद्दीन ओबेसी तथा चिराग पासवान आदि नेताओं के हल्ला मचाए जाने पर सरकार ने वक्फ बोर्ड संशोधन बिल जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी में भिजवा दिया। इसके बाद से विपक्षी सांसद एवं विधायक अधिक परेशान हैं। क्योंकि जब यह बिल जेपीसी को भेजा गया, तब मुल्ला-मौलवियों ने यह अभियान चलाया कि मुसलमान जेपीसी को अपना विरोध भिजवाएं।

इसकी प्रतिक्रिया में हिन्दू भी इसी काम पर लग गए। करोड़ों व्हाट्सैप ग्रुप्स में पूर्णतः तैयार ईमेल के ड्राफ्ट्स पिछले लगभग एक महीने से घूम रहे हैं जिनमें यह कहा गया है कि यदि आपने जेपीसी को यह मेल अपना नाम लिखकर नहीं भिजवाया तो संसद में वक्फबोर्ड संशोधन बिल पास नहीं हो सकेगा और एक दिन वक्फ बोर्ड आकर आपके घरों, दुकानों, जमीनों पर कब्जा कर लेगा।

करोड़ों व्हाट्सैप ग्रुप्स में घूम रहे इन संदेशों ने देश के सौ करोड़ हिन्दुओं को चिंतित कर दिया है। वे धड़ाधड़ जेपीसी को ईमेल भेज रहे हैं तथा वक्फबोर्ड संशोधन बिल का समर्थन कर रहे हैं।

इन संदेशों को जेपीसी कैसे देखेगी, यह तो नहीं कहा जा सकता किंतु इतना तय है कि जब तक जेपीसी अपनी रिपोर्ट लेकर संसद के सामने हाजिर होगी, तब तक हिन्दुओं का मन पूरी तरह से उन राजनीतिक दलों से उचाट हो चुका होगा जो धर्मनिरपेक्षता की आड़ में वक्फबोर्ड जैसे घातक प्रावधानों वाले कानून बनाते हैं और उसका समर्थन करते हैं। इस स्थिति में विपक्षी सांसद और विधायक कौनसा मुंह लेकर जनता के बीच जाएंगे?

इस आलेख को वीडियो के रूप में देखने के लिए कृपया बैनर पर क्लिक करें।

करोड़ों हिन्दू व्हाट्सैप ग्रुप्स में खुलकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं कि हिन्दू अस्मिता के प्रश्न पर भी जो विपक्षी सासंद और विधायक हिन्दुओं के साथ आकर खड़े नहीं होते, वे हमारे किस काम के हैं, हम उन्हें वोट क्यों दें? वे तो हमारी जमीनें, घर एवं दुकान सब लुटवा देंगे!

11 सितम्बर को शिमला में अवैध मस्जिद के विरोध में हुए लाखों हिन्दुओं के प्रदर्शन पर हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा करवाए गए वहशी लाठी चार्ज के दृश्य भी दिन भर टेलिविजन चैनलों पर चलते रहे। इन दृश्यों के छोटे-छोटे टुकड़े व्हाट्सैप ग्रुप्स में भेजे जा रहे हैं।

ये सब ऐसी घटनाएं हैं जिनसे भारत का हिन्दू मतदाता अब पछता रहा है कि जातीय नेताओं के बहकावों में आकर उन्होंने कांग्रेस, राजद तथा समाजवादी पार्टी जैसी तथाकथित सैक्यूलर पार्टियों को वोट क्यों दिए जो सैक्यूलर होने की आड़ में वक्फ बोर्ड कानून में संशोधन नहीं होने दे रहीं।

ये तथाकथित सैक्यूलर पार्टियां जो कि वास्तव में जातिवादी राजनीति करने वाली पाटियां हें उस कानून को देश में लागू क्यों रखना चाहती हैं जिस कानून के बल पर वक्फबोर्ड हिन्दुओं की सम्पत्तियों पर बिना किसी प्रमाण के, बिना किसी आधार के अपना अधिकार जता सकता है और हिन्दुओं को उस सम्पत्ति से बेदखल कर सकता है?

कांग्रेस द्वारा बनाए गए वक्फ बोर्ड कानून में हिन्दुओं के लिए इतना रास्ता भी नहीं छोड़ा गया है कि वे अपनी सम्पत्ति की रक्षा के लिए किसी कोर्ट में जा सकें। इसके कारण वक्फ बोर्ड पूरे के पूरे गांव पर, हजारों साल पुराने हिन्दू मंदिरों पर, दुकानों और सरकारी कार्यालयों पर अपना दावा ठोक चुका है।

यह देखकर भी हैरानी होती है कि वक्फ बोर्ड कानन में कलक्टर को वक्फ बोर्ड का छोटा सा आज्ञाकारी सेवक मात्र बना दिया गया है।

व्हाट्सैप ग्रुप्स में घूम रहे संदेशों को पढ़कर हिन्दू यह सवाल भी पूछ रहे हैं कि जब वक्फ बोर्ड हिन्दुओं की सम्पत्ति पर दावा करता है तो वह सम्पत्ति हिन्दू की है या नहीं, इस दावे का फैसला केवल मुसलमान ही क्यों कर सकते हैं? वक्फ बोर्ड में हिन्दू सदस्य क्यों नहीं होंगे? इस दावे से पीड़ित हुए पक्ष की सुनवाई न्यायालय क्यों नहीं कर सकते?

यदि भारत सरकार द्वारा लोकसभा में रखा गया वक्फ बोर्ड संशोधिन बिल बिना किसी हूल हुज्जत के लम्बी सीआई और छोटा सानोज सुनकर पारित हो गया होता तो हिन्दू मतदाताओं को इस कानून के घातक प्रावधानों के बारे में इतना पता नहीं चला होता किंतु विपक्ष ने इसे जेपीसी में भिजवाकर सभी हिन्दुओं के कान खड़े कर दिए हैं।

जब तक आम हिन्दू को वक्फ बोर्ड कानून के प्रावधानों की बात पता नहीं थी, तब तक विपक्षी सांसदों एवं विधायकों को कोई खतरा नहीं था किंतु अब आम हिन्दू वक्फ बोर्ड कानून के भयानक पंजों एवं तीखे दांतों को अच्छी तरह पहचान चुका है। अब हिन्दू मतदाता अधिक दिनों तक जातीय आधारों पर वोट खींचने वाली पार्टियों के चक्कर में पड़े नहीं रहेंगे। यही कारण है कि आज विपक्षी सांसद एवं विधायक चिंतित हैं।

हिन्दू मतदाताओं, विपक्षी सांसदों एवं विधायकों की चिंता में जो कुछ कसर बाकी रह गई थी, उस कसर को राहुल गांधी अमरीका में जाकर पूरी कर रहे हैं। विदेशी धरती पर पहुंचकर हिन्दुओं के जख्मों पर नमक छिड़कने की सीख पता नहीं किसने राहुल गांधी को दी होगी! क्या सैम पित्रोदा ने? या फिर इल्हान ओमर ने या फिर शायद किसी को पता नहीं! राहुल की इन देश विरोधी बातों से भी उनकी अपनी पाटी के हिन्दू सांसद एवं विधायक अवश्य ही असमंजस में होंगे

विपक्षी सांसद एवं विधायक अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर कितने चिंतित हैं, इस बात का अनुमान इस तथ्य से ही लगाया जा सकता है कि लोकसभा चुनाव 2024 के बाद बीजू जनता दल के दो सांसद राज्यसभा से स्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो चुके हैं तथा वाईएसआर पार्टी के दो सांसद राज्यसभा से स्तीफे देकर टीडीपी में चले आए हैं।

शिमला की अवैध मस्जिद के खिलाफ कांग्रेस के ही एक मंत्री ने विधान सभा में मामला उठाया तथा कांग्रेस की सैक्यूलर नीति की आड़ में चली जा रही चाल का विरोध किया। यह सब इसलिए ताकि उनका राजनीतिक भविष्य अधर में न रहे।

डॉ. मोहनलाल गुप्ता

अकबर के दरबारी (151)

0
अकबर के दरबारी - www.bharatkaitihas.com
अकबर के दरबारी

मुल्ला अब्दुल कादिर बदायूनी की दृष्टि में अकबर के दरबारी मूर्खों की टुकड़ी थे जो हर समय अकबर को प्रसन्न करने के लिए इस्लाम विरोधी बातें करते थे और अकबर को सूअर एवं कुत्तों की पूजा करने के लिए उकसाते थे। मुल्ला की दृष्टि में अकबर के दरबारी कितने गिरे हुए थे, इसे लक्ष्य करके मुल्ला ने लिखा है-

मूर्खों की यह टुकड़ी चिथड़ों में है,

वे कुछ रहस्यमय शब्द बुदबुदाते हैं!

 मुल्ला अब्दुल कादिर बदायूनी ने अपनी पुस्तक मुंतखब उत तवारीख में लिखा है कि इस्लाम में त्याज्य सूअर एवं कुत्ते जिन्हें नापाक माना जाता था, अकबर उन्हें अपने हरम में और अपने किले के नीचे रखने लगा और रोज सुबह उन्हें देखना अपना धार्मिक कर्त्तव्य समझने लगा। अकबर के दरबारी हिन्दू जो पुनर्जन्म में विश्वास करते हैं, उन्होंने अकबर को विश्वास दिलाया कि जंगली नर सूअर दस अवतारों में से एक है जो ईश्वर के पृथ्वी पर आने के लिए लिया गया था।

अपने इस मत के समर्थन में अकबर के दरबारी हिंदू किसी संत की कहावत उद्धृत करते हैं कि कुत्ते में दस गुण होते हैं, यदि किसी में उसका एक गुण भी आ जाए तो वह संत हो जाता है। कुछ दरबारी जो सभी प्रकार के संगीत, गायन एवं वादन में निष्णात थे और कविता में रुचि रखते थे, कहावत बन गए।

अकबर के दरबारी अपने साथ अक्सर कुत्तों को मेज तक लेकर जाते और उनके साथ खाना खाते। ईराक और हिन्दुस्तान के कुछ विधर्मी शायर बजाय इसके कि कुत्ते को मेज तक ले जाने का विरोध करें, स्वयं भी उनका अनुसरण करने लगे। यहाँ तक कि कुत्ते की जीभ अपने मुंह में रखकर इसकी डींग हांकने लगे और ईर्ष्या करने लगे। कुत्तों के प्रति सम्मान का भाव रखने वालों के विरुद्ध मुल्ला अब्दुल कादिर बदायूनी ने एक शेर लिखा है-

मीर से कहो, तुम्हारी खाल के नीचे एक कुत्ता है,

शव है उसके दर के सामने कुत्ता दौड़ता,

उसे रसोई का साथी मत बनाओ।

अर्थात्- कुत्ता अत्यंत घृणित प्राणी है क्योंकि वह शव खाता है, इसलिए उसे अपनी रसोई में मत आने दो।

मुल्ला बदायूनी ने लिखा है कि अकबर ने इस्लाम की बहुत सी बातों के विरुद्ध काम करना आरम्भ कर दिया। उसने शेर और सूअर का मांस खाने की इजाजत दी क्योंकि जो मनुष्य इनको खाएगा, उसमें इन दो साहसी प्राणियों के साहस का संचार हो जाएगा। अकबर ने यह तर्क दिया कि स्त्री से संसर्ग के बाद में स्नान करने की कोई आवश्यकता नहीं है। यदि स्नान करना ही है तो स्त्री-संसर्ग से पहले किया जाए। मुल्ला की दृष्टि में अकबर का यह तर्क मजहब के उसूलों के खिलाफ था।

मुल्ला ने लिखा है कि अकबर ने चचेरे भाई-बहिनों में सम्बन्धों की मनाही कर दी। क्योंकि इससे काम-वासना में कमी आएगी। अकबर ने आदेश दिया कि लड़के सोलह साल से कम आयु में शादी नहीं कर सकेंगे और लड़कियां चौदह साल से कम की नहीं। क्योंकि जल्दी शादी करने वालों की औलादें कमजोर होती हैं।

अकबर के इन कामों से मुल्ला लोग नाराज थे ही किंतु जब अकबर ने मीर मुईज्जु-अल-मुल्क एवं मुल्ला मुहम्मद यज्दी को जौनपुर से बुलाकर नदी के बीच में ही मरवा डाला तो मुल्ला, मौलवियों एवं शेखों का विश्वास अकबर के ऊपर से पूरी तरह से हट गया। अब वे अकबर के दरबार में जाने से भी कतराने लगे। उन्हें लगता था कि अकबर द्वारा किए जा रहे इन प्रकार के कामों के पीछे अकबर के दरबारी हैं जो भारत से इस्लाम खत्म करना चाहते हैं।

मुल्ला बदायूनी ने लिखा है कि अकबर ने हकीमुलमुल्क जीलानी को पांच लाख रुपए दिए तथा मक्का जाकर खैरात बांटने के आदेश दिए। हकीम जीलानी उन रुपयों को लेकर मक्का चला गया और वहाँ से कभी नहीं लौटा। अकबर ने उसे वापस बुलाने के लिए कई आदमियों को भेजा किंतु हकीम जीलानी कभी लौट कर नहीं आया। अब वह अकबर की सल्तनत में नहीं रहना चाहता था।

Teesra-Mughal-Jalaluddin-Muhammad-Akbar
To Purchase This Book Please Click On Image

अकबर ने पंजाब से शेख मुत्तही अफगान कासी को अपने दरबार में बुलाने के लिए पालकी भिजवाई किंतु उसने बादशाह द्वारा भेजी गई पालकी में बैठना पसंद नहीं किया। इसलिए शेख मुत्तही शाही फरमान पाकर पैदल ही सीकरी के लिए रवाना हुआ। जब शेख मुत्तही सीकरी पहुंच गया तो वह शेख जमाल बिख्तयार नामक एक दरवेश के घर ठहर गया और बादशाह को संदेश भिजवाया कि मेरी आंख शहंशाह के किसी आशीर्वाद पर नहीं ठहरती। इस पर बादशाह ने आदेश भिजवाया कि उसे हमारे दरबार में आने की आवश्यकता नहीं है। वह फिर से वहीं चला जाए, जहाँ से आया है।

मुल्ला बदायूनी लिखता है कि सभी विषयों पर अधिकृत ज्ञान रखने वाला शेख उल हदयाह बादशाह के दरबार में बुलाया गया। अकबर ने उससे एक सवाल पूछा। इस पर शेख उल हदयाह ने अपने कानों की तरफ संकेत कर दिया। बादशाह को कोई जवाब नहीं दिया। इस पर बादशाह ने उसे वापस जाने के लिए कह दिया।

मुल्ला बदायूनी ने लिखा है कि शेखों, मुल्लाओं एवं काजियों आदि की अकबर के प्रति नाराजगी को चापलूस किस्म के शेखों ने अपने लिए सुअवसर समझा और वे अकबर के दरबार में जाने लगे। अर्थात् अब वे ही अकबर के दरबारी बन गए। मुल्ला बदायूनी ने उनके लिए लिखा है-

मूर्खों की यह टुकड़ी चिथड़ों में है,

वे कुछ रहस्यमय शब्द बुदबुदाते हैं।

वे विश्वसनीयता व पवित्रता में आगे नहीं बढ़े हैं

हालांकि इन्होंने बहुतों का नाम खराब किया है।

मुल्ला बदायूनी ने शेख अब्दुल अजीज के उत्तराधिकारी शेख चानीडाल्ड सिवानाह का उदाहरण देते हुए लिखा है कि शहंशाह के निर्देश पर वह इबादतखाने में गया और भ्रष्ट इबादत बोलना एवं प्रदर्शित करना शुरू कर दिया। उसने भविष्यवाणी की कि फलानी औरत के लड़का होगा, पर हुई लड़की। उसकी तरह सैयद हाशिम फिरोजाबादी ने भी सौ चमत्कारों के साथ यह धंधा आरम्भ किया। उसके कारण पुराने गुरुओं का भी अपमान हुआ।

मुल्ला बदायूनी ने लिखा है कि इस साल निकृष्ट व्यक्तियों ने जो अपने आप को विद्वान दिखाते थे किंतु जो वास्तव में मूर्ख थे, प्रमाण एकत्रित किए कि बादशाह साहिब-ए-जमाँ हैं जो इस्लाम के बहत्तर पंथों एवं हिन्दुओं के समस्त मतभेद दूर कर देंगे।

शरीफ बसव्वान के महमूद की रचनाओं को लाया जिसमें कहा गया कि हिजरी 990 अर्थात् ई.1582 में एक ऐसा आदमी होगा जो धरती से सभी झूठ खत्म कर देगा। उसका संकेत अकबर की तरफ था।

मुल्ला बदायूनी लिखता है कि शीराज के ख्वाजा मौलाना जफरदार का विधर्मी मक्का के किन्हीं शरीफों की पुस्तिका लेकर आया जिसमें एक रिवाज लिखा हुआ था कि जमीं सात हजार साल तक अस्तित्व में रहेगी उसके बाद महदी प्रकट होगा। अब वह समय आ गया है जब बताया गया महदी प्रकट होगा। संभवतः महदी का अर्थ कयामत होने से सम्बन्धित किसी लक्षण से है।

इस प्रकार के और भी उदाहरण मुल्ला ने अपनी पुस्तक में दिए हैं जिनके कारण अकबर के दरबारी ही अकबर को इस्लाम विरोधी बना रहे थे।

अकबर इस्लाम विरोधी था? (152)

0
अकबर इस्लाम विरोधी था - www.bharatkaitihas.com
अकबर इस्लाम विरोधी था

 अकबर कालीन मुल्लाओं ने यह आरोप बारबार लगाया है कि अकबर इस्लाम विरोधी था!

बदायूनी का यह आरोप सही है कि कुछ चापलूसों में अकबर को महान् बताने एवं अकबर के माध्यम से धरती का उपकार होने की पुरानी भविष्यवाणियां बताने की होड़ मच गई। मुल्ला अब्दुल कादिर बदायूनी ने इन चापलूस लोगों पर तक-तक कर निशाने साधे हैं तथा अकबर के विरुद्ध भी अपने मन की भड़ास निकाली है कि किस-किस प्रकार से अकबर इस्लाम विरोधी था और उसने इस्लाम विरोधी काम करने आरम्भ कर दिए।

मुल्ला बदायूनी ने मुंतखब उत तवारीख में लिखा है कि शीराज के ख्वाजा मौलाना जफरदार का विधर्मी अर्थात् शिया विद्वान, मक्का से अपनी लिखी पुस्तिका भी लाया जिसमें उसने अकबर को अवतारी पुरुष बताया था। मुल्ला बदायूनी के अनुसार शरीफ की पुस्तक में शियाओं ने अली से जुड़ी इसी प्रकार की बातों का जिक्र किया और इस रूबाई का उद्धरण दिया जिसे नासिर-ए-खुसरू द्वारा लिखित बताया गया। इसमें लिखा था-

हिजरी 989 में, भाग्य नियत किए जाने से

सभी तरफ के ग्रह एक तरफ मिल जाएंगे

सिंह राशि के साल में सिंह के माह में सिंह के दिन

अल्लाह का शेर खड़ा हो जाएगा, पर्दे के पीछे से।

इस पद का अर्थ है कि ईस्वी 1579 में धरती पर कयामत आएगी।

अकबर इस्लाम विरोधी था इसका उदाहरण देते हुए मुल्ला बदायूनी ने लिखा है कि अकबर ने इबादत के समय स्वर्ण एवं रेशमी पोषाक पहनना इच्छित कर दिया। एक दिन मैंने देखा कि शाही क्षेत्र का मुफ्ती बिना रेशम की पोषाक में था। मुल्ला बदायूनी ने उससे पूछा कि शायद इस तरह का कोई रिवाज आपके ध्यान में आया है।

मुफ्ती ने कहा कि हाँ जहाँ रेशम उपलब्ध है, वहाँ रेशमी लिबास पहनने की इजाजत है। मैंने उससे कहा कि किसी को वह रिवाज देखना चाहिए, महज शहंशाह के आदेश से यह हो, गले नहीं उतरता। इस पर मुफ्ती ने मुल्ला बदायूनी से कहा यह शहंशाह के कहने के आधार पर नहीं है। यह बात अल्लाह जानता है।

मुल्ला बदायूनी ने लिखा है कि इसके बाद इस्लाम में इबादत और रोजे, ही नहीं हज तक मना कर दिए गए। कुछ दोगले जैसे मुल्ला मुबारक के लड़के ने जो कि अबुल फजल का शिष्य था, एक बड़ा लेख लिखा जिसमें मजहबी क्रिया-कलापों का मजाक उड़ाया गया। ऐसी रचनाओं को शहंशाह ने पसंद किया तथा उसने ऐसे लेखकों को प्रोत्साहित किया।

मुल्ला बदायूनी लिखता है कि हिजरी संवत् समाप्त कर दिया गया और तारीखे इलाही नाम से एक नया संवत् आरम्भ किया गया। शहंशाह के राज्यारोहण को इस संवत् का पहला वर्ष माना गया। महीनों के नाम उसी तरह रहे, जैसे फारसी राजाओं के समय रहे थे। इस कैलेण्डर में चौदह उत्सव सम्मिलित किए गए जो कि जोरोस्ट्रियन अर्थात् पारसी उत्सवों के अनुसार थे किंतु मुसलमानों के इफतार और उनकी प्रसिद्धि पददलित कर दी गई।  

मुल्ला की निगाह में यह कार्य इस बात का पुख्ता सबूत था कि अकबर इस्लाम विरोधी था! मुल्ला बदायूनी ने अकबर पर तंज कसते हुए लिखा है कि केवल जुम्मे की इबादत रखी गई क्योंकि कुछ बूढ़े, जर्जर और बेवकूफ आदमी इस नमाज के लिए जाया करते थे।

मुल्ला बदायूनी लिखता है कि तांबे के सिक्कों एवं सोने की मोहरों पर हजार साल वाला संवत् अर्थात् तारीखे इलाही लिखा जाने लगा जो इस बात का प्रतीक था कि मुहम्मद का धर्म जिसे हजार साल चलना था, समाप्ति की ओर है।

मुल्ला लिखता है कि अकबर के राज में अरबी पढ़ने-लिखने को अपराध की तरह देखा जाने लगा। मुस्लिम कानून, कुरान की टीका और रिवाज और उनके पढ़ने वालों को बुरा माना जाने लगा। खगोलशास्त्र, दर्शनशास्त्र, चिकित्साशास्त्र, विज्ञान, गणित, शायरी, इतिहास और उपन्यास समृद्ध हुए और आवश्यक माने गए।

अरबी भाषा के कुछ अक्षरों की अवहेलना की गई। इन सब बातों ने शहंशाह को खुश किया। तूस के फिरदौसी जो ‘शाहनामा’ के दो पदों को कहानी में देता है, उनको अकबर के दरबार में बार-बार उद्धृत किया जाने लगा। इस पद में कहा गया था-

ऊँट एवं सांडे का दूध पीने से अरबों ने यह उन्नति की है

कि वे पर्सिया की हुकूमत की प्राप्ति चाहते हैं

भाग्य पर लानत्! भाग्य पर लानत्!

अर्थात्- मुल्ला बदायूनी यह कह रहा है कि अकबर के दरबार में अरब के उन लोगों पर व्यंग्य कसा जा रहा था जहाँ इस्लाम का उदय हुआ था क्योंकि अब वे (अरब वाले) इस्लाम के नाम पर पूरी दुनिया का राज चाहते थे।

मुल्ला बदायूनी की दृष्टि में दीन ए इलाही इस बात का एक और पक्का सबूत है कि अकबर इस्लाम विरोधी था! मुल्ला बदायूनी ने लिखा है कि ऐसा कोई भी पद जिसमें अकबर के पंथ के हित की बात हो, वह विद्वानों से सुनकर प्रसन्न होता और उसे अपने हक में बड़ा मसला मानता। जैसे एक पद जिसमें पैगम्बर का विधर्मी के साथ हुई झड़प में दांत का गिरना वर्णित किया गया था। मुल्ला बदायूनी लिखता है कि इसी प्रकार इस्लाम का हर आदेश, वह चाहे आम हो या खास, कारण के साथ इस्लाम की सुसंगतता, रुयत, तकलीफ और तकवीन तथा पुर्नउत्थान व न्याय के विवरण पर संदेह किए जाने लगे। उनका उपहास किया जाने लगा।

Teesra-Mughal-Jalaluddin-Muhammad-Akbar
To Purchase This Book Please Click On Image

मुल्ला अब्दुल कादिर बदायूनी के इन वर्णनों के आधार पर कहा जा सकता है कि ई.1580 से 1590 के बीच की अवधि में मुल्ला लोग दो धड़ों में बंट गए थे। एक धड़ा अकबर के पक्ष में था जो अकबर के हर कार्य का समर्थन करता था और दूसरा धड़ा कहता था कि अकबर इस्लाम विरोधी था। इन उदाहरणों से यह भी अनुमान होता है कि इस्लाम की सुन्नी शाखा के मुल्ला-मौलवी अकबर के विरोध में थे जबकि शिया शाखा के मुल्ला-मौलवी अकबर के पक्ष में थे जिन्हें मुल्ला अब्दुल कादिर बदायूनी ने काफिर लिखा है।

मुल्ला बदायूनी ने लिखा है कि यह सब जानते हैं कि कितनी कम संभावना इस बात की है कि प्रमाणों के साथ तर्क दिए जाने पर भी उसकी बात मान ली जाएगी, विशेषकर उस समय जबकि विरोधी के हाथ में जीवन या मृत्यु देने का अधिकार एवं शक्ति है। क्योंकि तर्क के लिए स्थितियों का गुणात्मक होना आवश्यक है।

अर्थात् मुल्ला बदायूनी कहना चाहता है कि चूंकि अकबर के हाथों में किसी को भी जीवन और मृत्यु देने का अधिकार था। इस कारण उसके सामने प्रमाण सहित एवं तर्क-पूर्ण बात कहने से कोई लाभ नहीं था क्योंकि अकबर इस्लाम की प्रमाण सहित कही गई बातों को भी नहीं मान रहा था। क्योंकि अकबर इस्लाम विरोधी था।

मुल्ला बदायूनी ने अकबर पर व्यंग्य करते हुए लिखा है कि जिसे कुरान और कथनों से संतुष्ट नहीं कर सकते, उस आदमी को आप एक ही प्रकार से उत्तर दे सकते हैं कि आप कोई उत्तर न दें।

मुल्ला बदायूनी के आरोप (153)

0
मुल्ला बदायूनी - www.bharatkaitihas.com
मुल्ला बदायूनी

अकबर पर मुल्ला बदायूनी के आरोपों की सूची लम्बी है। मुल्ला लिखता है कि अकबर के हरम की औरतों को खुश करने के लिए लोग अपने नाम बदलने लगे!

अकबर के दरबारी इमाम मुल्ला अब्दुल कादिर बदायूनी ने अपनी पुस्तक मुंतखब उत तवारीख में अकबर पर आरोप लगाए हैं कि उसने इस्लाम के सिद्धांतों के विरुद्ध जाकर कार्य करना आरम्भ कर दिया तथा विधर्मियों की बहुत सी बातें स्वीकार कर लीं। मुल्ला बदायूनी ने अकबर पर कुछ ऐसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं जिनका उल्लेख यहाँ नहीं किया जा सकता!

कहा नहीं जा सकता कि मुल्ला बदायूनी की पुस्तक अपनी जगह कितनी ठीक है किंतु मानव मन की भावनाएं सबसे ऊपर हैं। संसार के बहुत से मजहबों में इस बात की छूट है कि उनके मजहब में कही गई बातों की आलोचना की जा सकती है और उन आलोचनाओं का सार्वजनिक रूप से उल्लेख भी किया जा सकता है किंतु कुछ मजहबों में ऐसा करने की छूट नहीं है।

वैसे भी मजहबी मामलों में तर्क की बजाय भावनाएं अधिक काम करती हैं। यही कारण है कि मुल्ला बदायूनी ने अकबर की राजसभा में मजहब के सम्बन्ध में होने वाली जिन बातों का उल्लेख किया है, उनका उल्लेख हम यहाँ नहीं कर सकते।

हिजरी 990 अर्थात् ई.1852 में अकबर ने नया मजहब चलाने का कार्यक्रम बनाया। इसके लिए अकबर ने बुद्धिमान लोगों के साथ बैठकें आयोजित कीं। मुल्ला बदायूनी ने लिखा है कि ऐसी ही एक बैठक में राजा भगवान दास ने अकबर से पूछा कि मान लो कि आपकी बात मान ली जाए और यह स्वीकार कर लिया जाए कि हिन्दू धर्म एवं मुसलमान धर्म बुरे हैं तो आप हमें बताएं कि आपका यह नया पंथ क्या है, उसकी राय क्या है ताकि मैं विश्वास कर सकूं?

मुल्ला बदायूनी लिखता है कि शहंशाह ने कुछ सोचा तथा राजा भगवान दास को नए धर्म के लिए राजी करना छोड़ दिया किंतु हमारे ख्याति प्राप्त धर्म को बदलने का निर्णय चालू रहा। इसी समय शहंशाह ने काजी जलाल सुल्तान एवं ख्वाजगी फतह उल्लाह बक्शी जो शिया धड़े के विरोधी थे, उन्हें अपनी सल्तनत से निकालकर दक्षिण की तरफ भेज दिया। उन्होंने एक फरमान में पांच लाख टंकों की जालसाजी की थी।

शहंशाह का विचार था कि दक्षिणी राज्यों के शासक काजी जलाल सुल्तान एवं ख्वाजगी फतह उल्लाह बक्शी को यातनाएं देकर मार डालेंगे किंतु इन लोगों ने दक्षिण भारत के राज्यों में जाकर वहाँ के शासकों को यह समझा दिया कि चूंकि हमने अकबर की इस्लाम विरोधी बातों का विरोध किया था, इसलिए अकबर ने हमें दण्डित किया है। दक्षिण के लोगों ने इन लोगों की बातों का विश्वास कर लिया तथा उन्हें बड़े आदर के साथ अपने राज्यों में रखा।

जब अकबर ने काजी जलाल सुल्तान को दिल्ली से निकाल दिया तो अकबर ने उसकी जगह काजी अब्दुस्सामी को दिल्ली का काजी-उल-कुजात नियुक्त कर दिया। मुल्ला बदायूनी ने नए काजी की बुराइयां करते हुए लिखा है कि वह ट्रांसजोनिया (ट्रांसऑक्सियाना) के मियांकाल कबीले का था। वह शतरंज का बड़ा खिलाड़ी था।

उसकी दाढ़ी सफेद गुलाब की तरह एक गज लम्बी थी। उसमें बर्तन धोने वाला शैतानीपन जन्मजात था। ट्रांसजोनिया के मियांकाल कबीले में रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार को कर्तव्य का हिस्सा ही माना जाता था। कर्ज से लाभ कमाना और न्यायिक आदेश को सकारात्मक आदेश माना जाता था। उस कबीले में धर्म ईमान नहीं बचा था।

Teesra-Mughal-Jalaluddin-Muhammad-Akbar
To Purchase This Book Please Click On Image

मुल्ला बदायूनी लिखता है कि उन दिनों पांच समय की नमाज के लिए अजान लगाना भी बंद हो गया था। अहमद, मुहम्मद, मुस्तफा आदि नाम शहंशाह के लिए विरोधी हो गए थे। काफिर लोग जो कि अकबर के हरम में थे और हरम के बाहर भी, हरम की बेगमों को प्रसन्न करने के लिए अपने नाम बदलने लगे और अपने नाम यार मुहम्मद, मुहम्मद खाँ आदि रखने लगे। मुल्ला बदायूनी लिखता है कि ऐसे दुष्टों को पवित्र पैगम्बर के नाम से पुकारा जाना वास्तव में गलत था।

मुंतखब उत तवारीख के विवरण से स्पष्ट है कि मुल्ला बदायूनी का यह वर्णन परस्पर विरोधाभासी है। क्योंकि एक तरफ वह लिखता है कि मुहम्मद नाम अकबर के लिए विरोधी हो गया था और दूसरी तरफ वह लिखता है कि बहुत से लोग अकबर के हरम की बेगमों को प्रसन्न करने के लिए अपने नाम यार मुहम्मद और मुहम्मद खाँ रख रहे थे! मुल्ला लिखता है कि नाम बदलने की यह आग समूचे आगरा में फैल गई जो बड़े घरों से छोटे घरों तक होती हुई कब्रों तक चली गई।

अकबर की बेगमों को खुश करने के लिए अपना नाम बदलने वालों पर लानत भेजते हुए मुल्ला ने लिखा है-

तुम ऐ आदमी! शब्दों को चाहने वाले,

बेकार की मुट्ठी भर चीजों के लिए

अल्लाह का ईमान बर्बाद कर देते हो

विश्वास करके कुतर्क में अपने

कथनों में क्या कमजोरी देखी उन्होंने

कि तुम चल पड़े नास्तिकता की ओर!

तुमने क्या गलती देखी कुरान में

कि तुमने चुना वह तरीका आधुनिक जगत् का?

बदायूनी ने लिखा है कि हिजरी 990 अर्थात् ई.1582 में शीराज का रहने वाला सैयद मीर फतहउल्लाह फतहपुर आया। वह अपने समय का ख्यातिप्राप्त शिया विद्वान था। अकबर ने खानखाना अब्दुर्रहीम तथा हकीम अबुल फतह को सैयद मीर फतह-उल्लाह के पास भेजा तथा सैयद को अपने महल में आमंत्रित किया। वह अपने पंथ में इतना अधिक विश्वास करता था कि उसने अकबर के महल में ही शिया पद्धति से इबादत की। अकबर उसके इस व्यवहार से इतना खुश हुआ कि अकबर ने उसका निकाह मुजफ्फर खाँ की छोटी बेटी से करवा दिया।

बदायूनी ने लिखा है कि शहंशाह ने सैयद मीर फतह-उल्लाह को अपना दरबारी बना लिया तथा उसे अमीरों के सात-आठ साल के पुत्रों को पढ़ाने का काम सौंपा ताकि वह अमीरों के लड़कों के उन परम्परागत सुन्नी विश्वासों को बदल सके जिन विश्वासों के बीच वे बड़े हुए हैं। सैयद मीर फतह-उल्लाह ने बच्चों को बिंदु लगाना, सरल रेखाएं बनाना, वक्र बनाना सिखाया तथा अक्षर बनाने भी सिखाए।

अमीरों के बच्चों की पढ़ाई का विरोध करते हुए बदायूनी ने लिखा है कि नए सीखने वाले बच्चों के हाथ में ज्योतिषीय गणनाओं के लेख मत रखो। एक घोड़ा जो अरबी नस्ल का है, उस पर यूनानी ठप्पा मत लगाओ।

मुल्ला ने लिखा है कि सैयद मीर फतह-उल्लाह अपने कंधे पर बंदूक रखे, कमर पर कारतूस की पेटी पहने, अक्सर शहंशाह के घोड़े की रकाब के पास दौड़ता हुआ दिखाई देता। अपनी बेइमानियों के कारण उसने अपनी ख्याति खो दी। फिर भी अकबर ने उसे संतों के ईमाम की उपाधि दी।

रज्मनामाह (154)

0
रज्मनामाह - www.bharatkaitihas.com
रज्मनामाह

अकबर ने कट्टर मुल्लाओं को महाभारत का फारसी अनुवाद तैयार करने पर लगा दिया। इसे फारसी में रज्मनामाह कहा जाता है। मुल्ला बदायूंनी लिखता है कि मेरा भाग्य ही खराब था जो मुझे रज्मनामाह का अनुवाद करने के गंदे काम में लगना पड़ा।

 मुल्ला अब्दुल कादिर बदायूंनी ने लिखा है कि इस काल में दक्षिण भारत से बहुत से काफिर आगरा आकर अकबर के दरबार में उपस्थित होने लगे। पाठकों की सुविधा के लिए बताना समीचीन होगा कि उस काल में दक्षिण में पांच शिया राज्य स्थापित थे और वहाँ पर शिया मुल्लाओं का बोलबाला था। उन्हें लगता था कि अब अकबर सुन्नी नहीं रहा है अपितु शिया पंथ में अधिक रुचि लेने लगा है।

जबकि अकबर के लिए सुन्नी मत की बातों में कम रुचि दिखाने का अर्थ यह कतई नहीं था कि अब वह शिया हो जाएगा। संभवतः मुल्ला अब्दुल कादिर बदायूंनी जैसे कट्टर मुल्लाओं ने अकबर के बारे में भारत की जनता में गलतफहमी पैदा कर दी थी कि अब वह सुन्नी नहीं रहा है, वह शिया या हिन्दू हो गया है।

मुल्ला बदायूंनी लिखता है कि हिजरी 1000 अर्थात् ई.1591-92 पूरा होने को था। इस अवसर पर अकबर ने आदेश दिया कि इस्लाम के बादशाहों का इतिहास लिखा जाए। इस इतिहास में इतिहास-लेखन के वर्ष का भी उल्लेख किया जाए। इस कार्य का नाम अल्फी रखा गया। अकबर ने यह भी आदेश दिया कि हिजराह के स्थान पर रिहलत अर्थात् पलायन शब्द काम में लिया जाए और सात व्यक्तियों को नियुक्त कर दिया जाए जो पैगम्बर के निधन से लेकर आज तक संसार में हुई घटनाओं को लिखें।

इस प्रकार बादशाह के आदेश से सात मुस्लिम लेखक प्रारंभिक खलीफओं से लेकर अकबर के समय तक के मुसलमान बादशाहों का इतिहास लिखने में जुट गए। इन लेखकों में मुल्ला अब्दुल कादिर बदायूंनी भी एक था।

बदायूंनी लिखता है कि इसी साल अकबर ने हिंदुओं के प्रसिद्ध ग्रंथ महाभारत का फारसी में अनुवाद करने के आदेश दिए। हिन्दू लोग इस ग्रंथ को पवित्र समझते हैं तथा मुसलमानों से छिपाकर रखते हैं। मुल्ला लिखता है कि अकबर ने जब शाहनामा एवं सत्रह खण्डों में अमीर हम्जा की कहानियों के फारसी अनुवाद पढ़े, जिन पर अकबर ने काफी सोना खर्च किया था, तो अकबर को लगा कि ये कोरी गप्पें हैं इसलिए अकबर ने हिंदुओं के महाभारत नामक ग्रंथ का अनुवाद करने के आदेश दिए ताकि अकबर को धर्म की सच्ची बातें ज्ञात हो सकें।

Teesra-Mughal-Jalaluddin-Muhammad-Akbar
To Purchase This Book Please Click On Image

मुल्ला लिखता है कि अकबर ने सोचा कि यदि मैं महाभारत का फारसी में अनुवाद करवाने का पुण्य करूंगा तो मुझे बहुत सारी सम्पत्ति और बच्चे प्राप्त होंगे। इसलिए अकबर ने बहुत से हिन्दू विद्वानों को एकत्रित करके उनसे महाभारत की व्याख्या करने के लिए कहा तथा अकबर ने स्वयं भी कई रातों तक जागकर नकीब खाँ को महाभारत की व्याख्या समझाने का प्रयास किया ताकि नकीब खाँ उसका फारसी में सार तैयार कर सके।

मुल्ला लिखता है कि एक रात अकबर ने मुझे अपने पास बुलाया और मुझसे कहा कि मैं नकीब खाँ के साथ मिलकर महाभारत का अनुवाद करूं। इस पर मैंने तीन-चार महीने में अठारह पर्वों में से दो का अनुवाद कर दिया। मुल्ला लिखता है कि महाभारत के अठारह हजार पदों में इतनी बचकाना विसंगतियां थीं कि इन्हें जानकर आप हैरान होंगे। मुल्ला बदायूंनी ने नकीब खाँ के साथ मिलकर दो खण्डों का अनुवाद पूरा कर लिया।

मुल्ला लिखता है कि इस पुस्तक में मुझे ऐसे-ऐसे वार्तालाप पढ़ने को मिले, जिन्हें मैंने कभी किसी ग्रंथ में नहीं पढ़ा था, जैसे कि क्या मुझ अभक्ष्य चीजें खानी चाहिए, क्या मुझे कंद-मूल खाने चाहिए! मुल्ला लिखता है कि मेरा भाग्य ही खराब था जो मुझे ऐसे गंदे काम में लगना पड़ा।

फिर भी मैंने स्वयं को सांत्वना दी कि जो किस्मत में लिखा है, वह कार्य करना ही पड़ेगा। मुल्ला बदायूंनी लिखता है कि इसके बाद मुल्ला शेरी और नकीब खाँ ने मिलकर महाभारत के कुछ भाग के अनुवाद का काम किया। शेष भाग थानेसर के सुल्तान हाजी ने खुद ही पूरा किया।

इसके बाद बादशाह ने शेख फैजी को आदेश दिया कि वह इन लोगों द्वारा किए गए महाभारत के अनुवाद को उच्च श्रेणी के गद्य एवं पद्य में बदल दे किंतु शेख फैजी केवल दो खण्डों का ही कार्य कर पाया। बाद में सुल्तान हाजी ने इन खण्डों का मूल से शब्दशः मिलान किया। इस प्रकार एक सौ पन्ने लिख लिए गए।

मुल्ला बदायूंनी लिखता है कि इसके बाद सुल्तान हाजी को अकबर की सल्तनत से निकाल दिया गया और उसे बक्खर चले जाने के आदेश दिए गए। कुछ लोग उसके जाने के बाद भी अनुवाद के कार्य में लगे रहे। मुल्ला बदायूंनी लिखता है कि जो मुस्लिम विद्वान कौरवों एवं पाण्डवों के इस अनुवाद कार्य में लगे हुए हैं, अल्लाह उन मुस्लिम विद्वानों का उद्धार करे तथा उन्हें पश्चाताप करने की शक्ति दे।

जब महाभारत के अनुवाद का कार्य पूरा हो गया तब इस कार्य को रज़्मनामाह कहा गया। इसे चित्रों से सजाया गया तथा उसके बाद इसकी नकलें तैयार करने का काम आरम्भ हुआ। बहुत से अमीरों ने रज्मनामाह की प्रतियां खरीदने के आदेश दिए। इस कारण इस ग्रंथ की कई प्रतिलिपियां तैयार की गईं।

मुल्ला बदायूंनी लिखता है कि शेख अबुल फजल, ने कुरान की ‘कुर्सी’ आयत की व्याख्या लिखी थी। उसी अबुल फजल ने अब महाभारत के फारसी अनुवाद रज्मनामाह की प्रशंसा में एक खुतबा लिखा जो दो पन्ने लम्बा था। यह खुतबा कुफ्र के शब्दों से भरा हुआ था इसलिए हम उनसे बचने के लिए अल्लाह की शरण में दौड़े।

यह बताना समीचीन होगा कि रज्मनामाह फारसी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ होता है ‘युद्ध की किताब’। अकबर के निर्देशन में तैयार की गई रज्मनामाह की मूल पाण्डुलिपि जयपुर में रखी है जिसमें 176 पेंटिंग मिली हैं। इनमें से 147 चित्रों को ई.1884 में यूरोपियन चित्रकार हालबीन हैण्डले द्वारा फिर से चित्रित किया गया। अर्थात् पुराने चित्रों को देखकर नए चित्र बनाए गए।

ई.1574 में अकबर ने फतहपुर सीकरी के महल में मकतबनामा की स्थापना की थी जिसमें रामायण, महाभारत एवं रजत-रंजनी आदि संस्कृत ग्रंथों का फारसी भाषा में अनुवाद करने का काम आरम्भ किया गया। माना जाता है कि महाभारत के 18 खण्डों में से कुछ भागों को ई.1584 से 1586 के बीच तैयार किया गया था और अंतिम पांच भागों को ई.1598 से 1599 के बीच तैयार किया गया था।

इस ग्रंथ की कुछ प्रतियां उत्तरी अमरीका, यूरोप एवं भारत के विभिन्न शहरों में मिली हैं। इस ग्रंथ के कुछ खण्ड ब्रिटिश लाइब्रेरी लंदन में सुरक्षित हैं। इस ग्रंथ की एक प्रतिलिपि ई.1605 में तैयार की गई थी जो कलकत्ता के बिड़ला एकेडेमी ऑफ आर्ट एण्ड कल्चर में उपलब्ध है।

अकबर द्वारा सूर्य-पूजन (155)

0
अकबर द्वारा सूर्य-पूजन - www.bharatkaitihas.com
अकबर द्वारा सूर्य-पूजन

अकबर सुन्नी मुसलमान था किंतु अकबर द्वारा सूर्य-पूजन करने का उल्लेख अनेक समकालीन ग्रंथों में मिलता है। अकबर द्वारा सूर्य-पूजन आरम्भ किए जाने के पीछे एक रोचक इतिहास छिपा हुआ है।

 पुरुषोत्तम एवं देवी आदि हिंदू उपदेशकों के सानिध्य से अकबर की रुचि जीव-हिंसा को रोकने में बढ़ती जा रही थी तथा उसने साल में किसी न किसी दिन एक जीव को मारने, उसका मांस खाने तथा उसके प्रति हिंसात्मक कार्य करने पर रोक लगाई थी। संभवतः रामायण एवं महाभारत जैसे ग्रंथों को पढ़ने के बाद अकबर द्वारा सूर्य-पूजन आरम्भ किया गया तथा हिन्दू धर्म की अन्य बातों की तरफ भी उसकी रुचि जागृत हुई।

मुल्ला बदायूंनी ने लिखा है कि जब हिजरी 991 आरम्भ हुआ तब अकबर ने आदेश जारी किया कि उसकी सल्तनत में कोई भी व्यक्ति रविवार के दिन मांस न खाए। मुल्ला लिखता है कि अकबर ने हिंदुओं को खुश करने के लिए आदेश जारी किया कि फारवरदीन महीने के अंतिम 18 दिन तथा पूरे आबन महीने में एक भी जीव की हत्या नहीं की जाए। वस्तुतः इन्हीं दिनों में चैत्र शुक्ला प्रतिपदा का आगमन होता है जिसे हिन्दुओं में नववर्ष का आरम्भ माना जाता है तथा इन्हीं दिनों में चैत्रीय नवरात्रि आते हैं।

मुल्ला बदायूंनी लिखता है कि उपवास के इन दिनों में अकबर स्वयं भी मांस से दूर रहा। धीरे-धीरे अकबर ने मांस न खाने के दिनों में इतनी वृद्धि कर दी कि साल में केवल आधे दिनों में ही मांस खाया जा सकता था। अकबर चाहता था कि उसकी प्रजा में मांस को लेकर यह विचार उत्पन्न हो जाए कि इसे खाना आवश्यक नहीं है। इसे न खाना ही ठीक है। मुल्ला बदायूंनी लिखता है कि इसी वर्ष अकबर ने एक आदेश यह भी दिया कि दिन में चार बार अर्थात् प्रातःकाल, मध्याह्नकाल, सायंकाल एवं मध्यरात्रि में सूर्यपूजा की जाए। शहंशाह ने सूर्य के एक हजार नाम एकत्रित किए जिन्हें वह रोज दोपहर में सूर्य की ओर मुंह करके पढ़ा करता था। सामान्यतः उस समय अकबर अपने दोनों कानों को पकड़े रहता, चारों ओर घूमता जाता और कान के निचले हिस्से को मुट्ठी से छूता था।

मुल्ला बदायूंनी ने अकबर पर आरोप लगाया है कि वह हिंदुओं की तरह ललाट पर तिलक लगाता तथा मध्यरात्रि और प्रभात के समय बाजे बजवाता। उसने मस्जिदों और इबादतखानों को भण्डार कक्ष और हिन्दू रक्षक कक्षों में तब्दील कर दिया। वह ‘जमाअत’ शब्द की जगह ‘जिमाअ’ और ‘हय्या अला’ के लिए ‘यल्ला तल्ला’ शब्द काम में लेने लगा। कहा नहीं जा सकता कि इस वाक्य में मुल्ला बदायूंनी क्या कहना चाहता है!

मुल्ला बदायूंनी लिखता है कि अकबर ने दीवारों के अंदर के कब्रिस्तान को बेकार होने दिया। अकबर ने नया साल आरम्भ होने पर अपनी माँ हमीदा बानू बेगम को एक लाख रुपया नगद, सोना, चांदी, कुछ हाथी तथा सोना चढ़े बर्तन दिए। उसने अपनी चाची गुलबदन बेगम तथा घर की अन्य बड़ी-बूढ़ियों को भी कपड़े, आभूषण, रुपए एवं बर्तन आदि दिए। अकबर ने एक सार्वजनिक आदेश जारी किया कि उसके दरबार में प्रत्येक व्यक्ति चाहे वह कितना ही बड़ा हो और चाहे कितना ही छोटा, बादशाह के लिए कुछ भेंट लेकर आएगा। इस प्रकार अकबर ने नया साल हिंदू परम्पराओं के अनुसार मनाया।

अकबर ने फतहपुर सीकरी से बाहर दो स्थान बनवाए। इनमें से एक स्थान का नाम धर्मपुरा था जहाँ हिन्दुओं को भोजन करवाया जाता था। दूसरे स्थान का नाम खैरपुरा था जहाँ गरीब मुसलमानों को भोजन करवाया जाता था। कुछ समय बाद फतहपुर सीकरी के पास जोगियों की बहुत बड़ी संख्या एकत्रित हो गई। ये भी शाही भण्डारे से भोजन करना चाहते थे। अकबर ने उनके लिए भी पृथक् व्यवस्था करवा दी और इस स्थान को जोगीपुरा कहा गया।

Teesra-Mughal-Jalaluddin-Muhammad-Akbar
To Purchase This Book Please Click On Image

मुल्ला बदायूंनी ने लिखा है कि अकबर इन जोगियों पर बड़ा विश्वास करता था। वह उन्हें रात को अपने महल में बुलवाता तथा उनसे योग करने, समाधि लगाने, शरीर से अनुपस्थित रहने तथा सोना बनाने की विधियां सीखता था।

मुल्ला लिखता है कि जोगी लोग एक विशेष रात को एक स्थान पर एकत्रित होते थे जिसे वे शिवरात्रि कहते थे। अकबर भी उस रात उन जोगियों के बीच गया और वहीं पर उन्हीं के साथ भोजन-पानी किया। जोगियों ने अकबर को रसायन शास्त्र का ज्ञान दिया तथा सोना बनाने की विधि सिखाई। अकबर ने एक बार अपने द्वारा बनाए गए सोने का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन भी किया। मुल्ला लिखता है कि इन लोगों ने अकबर को विश्वास दिला दिया था कि अकबर दूसरे लोगों की अपेक्षा तीन-चार गुना जिएगा।

जब चापलूस किस्म के बुद्धिमान और चालाक दरबारियों एवं हकीमों को ज्ञात हुआ कि जोगियों ने अकबर की लम्बी आयु की भविष्यवाणी की है तो वे चापलूस दरबारी एवं हकीम भी शहंशाह को इस बात का विश्वास दिलाने में जुट गए कि शहंशाह की उम्र काफी लम्बी है। उन्होंने अकबर को बताया कि चंद्रमा का चक्र जिसके दौरानी आदमी की उम्र कम हो जाती है, अब बंद होने को आ रहा है। शनि का चक्र पास आ रहा है जिससे नए समय की शुरुआत होगी और इस कारण मानवता की दीर्घायु होगी वह फिर से चालू हो जाएगी।

इसी तरह कुछ नजूमियों ने अकबर को बताया कि कुछ धर्मग्रंथों में मान्यता है कि मनुष्य हजार साल जीता था जबकि कुछ संस्कृत ग्रंथों में आदमी के दस हजार साल जीने का वर्णन है। तिब्बत में अब भी लामाओं और साथे के संतों की उम्र दो सौ साल व उससे अधिक होती है। इस कारण शहंशाह ने लामाओं की तरह हरम में समय बिताना कम कर दिया, खाने और पीने में कमी कर दी। मांस खाने से दूरी बना ली। सिर मुंडवाने लगा और आस-पास के बाल बढ़ा लिए क्योंकि अकबर को विश्वास हो गया कि मृत्यु के समय रूह सिर में से होकर निकलती है जो कि शरीर का दसवां द्वार है।

अकबर को विश्वास हो गया था कि मृत्यु के समय तूफान जैसा शोर होता है जिसे मर रहा व्यक्ति प्रसन्नता एवं निर्वाण का प्रमाण मान सकता है और जो इस बात का संकेत है कि उसकी आत्मा पुनर्जन्म के माध्यम से किसी बड़े राजा के शरीर में चली जाएगी। शहंशाह ने इस धर्म व्यवस्था को नाम दिया तौहीद ए इलाही।

अकबर द्वारा सूर्य-पूजन करने पर व्यंग्य कसते हुए मुल्ला अब्दुल कादिर बदायूंनी ने लिखा है कि आप इस संसार को अपनी इच्छानुसार रखना चाहते हो और मजहब को भी, ये दोनों बातें संभव नहीं हैं। जन्नत किसी शहंशाह की गुलाम नहीं है!

- Advertisement -

Latest articles

डिजिटल क्रांति www.bharatkaitihas.com

डिजिटल क्रांति और भविष्य की तैयारी

0
चारों ओर डिजिटल क्रांति का शोर है किंतु हमारे पास भविष्य की क्या तैयारी है! क्या हमने कभी इस पर गंभीरता से विचार किया...
वॉयनिच मैन्युस्क्रिप्ट : नीले पानी में नहाती औरतों का रहस्य - www.bharatkaitihas.com

वॉयनिच मैन्युस्क्रिप्ट : नीले पानी में नहाती औरतों का रहस्य

0
वॉयनिच मैन्युस्क्रिप्ट एक ऐसी पहेली, जिसे द्वितीय विश्व युद्ध के दिग्गज कोड-ब्रेकर्स से लेकर आज के सबसे एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और सुपर कंप्यूटर्स...
पुष्पक विमान - www.bharatkaitihas.com

पुष्पक विमान विभीषण को क्यों नहीं लौटाया था श्रीराम ने?

0
रावण का वध करने के बाद जब भगवान श्रीराम अयोध्या लौटे तो उन्होंने पुष्पक विमान लंका के नए राजा विभीषण को क्यों नहीं लौटाया?...
एनीमल फार्म - www.bharatkaitihas.com

एनीमल फार्म और भारतीय राजनीति

0
क्या आपने उस किताब का नाम सुना है जिसने 1950 के दशक में पूरी दुनिया में आग लगा दी थी! क्या आपने एनीमल फार्म...
हरम बेगम का कपट जाल - www.bharatkaitihas.com

हरम बेगम का कपट जाल (69)

0
बाकी काकशाल नामक एक अमीर ने मिर्जा हकीम से कहा कि यह हरम बेगम का कपट जाल है, इसलिए वहाँ जाना ठीक नहीं है...