Home Blog Page 96

मुल्तान की लूट (12)

0
मुल्तान की लूट - www.bharatkaitihas.com
मुल्तान की लूट

मुल्तान (Multan) का वास्तविक नाम मूलस्थान था। यहाँ सूर्य देव का अत्यंत प्राचीन मंदिर था जिसे मार्तण्ड मंदिर कहते थे। महमूद गजनवी (Mahmud of Ghazni) ने मार्तण्ड मंदिर (Martand Temple) के स्वर्ण भण्डारों के किस्से सुन रखे थे। इसलिए वह मुल्तान को लूटने के लिए चल दिया। मुल्तान की लूट (Multan Ki Loot) से महमूद को इतना धन मिला कि उसे फिर कभी जीवन में धन की कमी नहीं हुई। इसी धन से उसने भारत को लूटने के लिए बड़ी सेना बना ली!

महमूद गजनवी (Mahmud of Ghazni) अब तक भारत के विरुद्ध कई अभियान कर चुका था और प्रत्येक अभियान में उसने अपने शैतानी दिमाग तथा शातिराना चालों का भरपूर उपयोग किया था। उस काल में भारत पर अभियान करना कोई आसान कार्य नहीं था जबकि केवल पशु की पीठ ही मनुष्य के यातायात, परिवहन एवं संचार का एकमात्र साधन थी।

अफगानिस्तान तथा भारत के बीच हिन्दुकुश पर्वत स्थित था जिसे लांघकर भारत में प्रवेश करना तथा पंजाब की पश्चिमोत्तर सीमा पर स्थित प्रबल हिन्दूशाही राज्य से टक्कर लेना लगभग असंभव सी दिखने वाली बातें थीं किंतु अपनी दृढ़ इच्छा-शक्ति एवं राजनीतिक सूझबूझ के बल पर महमूद ने इसे सफलतापूर्वक कर दिखाया।

निश्चित रूप से महमूद (Mahmud of Ghazni) की सामरिक एवं राजनीतिक सूझबूझ में धूर्तता एवं मक्कारी ने बड़ी भूमिका निभाई थी किंतु भारतीय राजाओं की मूर्खताओं ने महमूद की बहुत सहायता की। महमूद ने खलीफा को भारत की अपार दौलत के सब्जबाग दिखाकर सुल्तान की पदवी प्राप्त की।

इस पदवी के बल पर महमूद उस काल के इस्लामिक जगत में उपेक्षित तुर्क सरदार के स्थान पर खलीफा (Khalifa) का दायाँ हाथ कहलाने लगा तथा उसे भारत पर प्रारम्भिक आक्रमणों के लिए अरबी एवं ईरानी सहायताएं मिल गईं। महमूद (Mahmud of Ghazni) ने खलीफा से मिली सुल्तान की पदवी तथा भारत से मिले धन का उपयोग अपनी सेनाओं तथा सल्तनत का विस्तार करने में और भारत से कुफ्र मिटाने में किया।

इस रोचक इतिहास का वीडियो देखें-

महमूद का पहला भारत अभियान हिन्दूकुश (Hindukush) की उपत्यकाओं में रहने वाले जनजातीय कबीलों के विरुद्ध था ताकि पंजाब को जाने वाले आगे के रास्ते खुल जाएं। इस अभियान में महमूद को धन की प्राप्ति तो नहीं हुई किंतु अब वह सिंधु नदी के मध्य-उपजाऊ-क्षेत्र में स्थित मूलस्थान अथवा मुल्तान (Multan) तक आसानी से पहुंच सकता था। वस्तुतः मूलस्थान ही वह ताला था जिसके खुलने पर भारत के अपार स्वर्णभण्डारों को लूटा जा सकता था।

मूलस्थान भारत के पश्चिमोत्तर भाग में स्थित पंजाब का एक महत्त्वपूर्ण शहर था। फारस की खाड़ी से लेकर पश्चिमी भारत के बीच चलने वाले व्यापारी काफिले मूलस्थान से होकर निकलते थे। इस कारण इस नगर की आय बहुत अच्छी थी। मूलस्थान का राजनीतिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक महत्त्व, महमूद गजनवी को गजनी में चैन से नहीं बैठने देता था।

मध्य-एशिया से आए कुछ शिया लुटेरों (Shia Dacoits) ने आठवीं शताब्दी ईस्वी के बाद से ही मूलस्थान के आसपास कई छोटे-मोटे स्थाई डेरे बना लिये थे जो इन व्यापारिक काफिलों से बलपूर्वक धन वसूला करते थे। रोमिला थापर ने लिखा है कि महमूद गजनवी (Mahmud of Ghazni) भारत में रह रहे इन शिया मुसलमानों को भ्रष्ट-मुसलमान मानता था तथा उन्हें दण्डित करना चाहता था। वस्तुतः ऐसा कहकर रोमिला थापर महमूद गजनवी के वास्तविक उद्देश्यों पर पर्दा डालने का प्रयास कर रही हैं तथा यह बताना चाहती हैं कि महमूद के लिए हिन्दू और मुसलमान एक बराबर थे।

To read this book, please click on photo.

मूलस्थान (Mutan) में सदियों पुराना एक सूर्यमंदिर हुआ करता था जिसे मार्त्तण्ड मंदिर (Martand Temple or Sun Temple) कहते थे। इस मंदिर में सदियों से आ रहे चढ़ावे के कारण अपार धन-सम्पदा एकत्रित हो गई थी। जब महमूद ने मूलस्थान पर अधिकार किया तो उसे मार्त्तण्ड मन्दिर से इतना धन मिला कि उसे भविष्य के अभियानों के लिए धन की कोई कमी नहीं रही। यद्यपि महमूद ने खलीफा को वचन दिया था कि वह भारत से लूटे गए धन में से खलीफा (Khalifa) का हिस्सा भिजवाएगा किंतु महमूद ने मुल्तान की लूट में मिले धन में से खलीफा को फूटी कौड़ी भी नहीं भेजी। मुल्तान की लूट से महमूद का भाग्य बदल गया। मूलस्थान के मार्त्तण्ड मंदिर (Martand Temple) से मिले धन से महमूद गजनवी के मस्तिष्क में यह बात भलीभांति पैठ गई थी कि मूलस्थान से आरम्भ होने वाला मंदिरों का यह सिलसिला एक ओर तो पंजाब होते हुए भारत के उत्तरी छोर तक तथा दूसरी ओर थार मरुस्थल (Thar Desert) से होते हुए गुजरात तथा उससे आगे दक्खिन के प्रदेशों तक मौजूद है जिन्हें लूटने से महमूद को इतना धन मिल जाएगा कि वह संसार का सबसे धनी सुल्तान बन जाएगा। अफगानिस्तान की ओर से भारत के लिए सैनिक अभियानों का दरवाजा हिन्दूकुश पर्वत (Hindu Kush Mountains) के दर्रों से घुसकर मुल्तान (Multan) होते हुए ही खुल सकता था।

इन्हीं सब कारणों से पंजाब के हिन्दूशाही राजा (Hindushahi Rulers) नहीं चाहते थे कि मूलस्थान पर अफगानी आक्रांताओं का शासन हो। इसलिए वे भी महमूद से तब तक संघर्ष करते रहे जब तक कि हिन्दूशाही राजवंश पूरी तरह नष्ट नहीं हो गया।

आवश्यकता इस बात थी कि महमूद गजनवी (Mahmud of Ghazni) भारत के जिस उत्तर-पश्चिमी दरवाजे को खोलने का प्रयास कर रहा था, भारत के सारे राजा मिलकर महमूद को नष्ट कर दें किंतु बड़ी-बड़ी बातें करने वाले भारतीयों को कभी भी अपनी हीन अवस्था का भान नहीं हो पाता था। स्वार्थी, चाटुकार और झूठे मंत्री शायद ही कभी अपने राजाओं को राष्ट्र-हित की सलाह देते थे। जिस तरह वे अपने राज्य की सीमा से आगे नहीं सोच पाते थे, उसी प्रकार वे अपने वर्तमान समय से आगे भी नहीं सोच पाते थे।

यही कारण था कि महमूद बारबार आता रहा और भारतीयों की गर्दनों पर तलवार बजाता रहा। भारतीय राजा भी भेड़-बकरियों की भांति एक-एक करके अपनी गर्दनें महमूद की तलवार के नीचे धरते रहे। भारतीय राजा कभी एक हुए भी तो बड़े बेमन से, आधे-अधूरे साधनों, हृदय में छिपे कलुषों, अपनी वंश परम्पराओं की झूठी शान और सिर में भरी हुई घमण्ड भरी बातों के साथ एकत्रित हुए तथा सामान्यतः बिना कोई सफलता प्राप्त किए फिर से बिखर गए।

भारतीयों के सौभाग्य से पश्चिमोत्तर सीमा पर उस काल में प्रबल हिन्दूशाही राज्य (Hindushahi Rajya) था तथा हिन्दूशाही राजाओं ने दूसरे राजाओं को साथ लेने के कुछ प्रयास भी किए किंतु उन्हें अन्य भारतीय राजाओं का बहुत सीमित सहयोग प्राप्त हुआ और वे प्रायः अकेले ही महमूद नामक विपत्ति से जूझते रहे।

-डॉ. मोहनलाल गुप्ता

कन्नौज के प्रतिहार नष्ट कर दिए महमूद गजनवी ने (13)

0
कन्नौज के प्रतिहार - www.bharatkaitihas.com
कन्नौज के प्रतिहार नष्ट कर दिए महमूद गजनवी ने

कन्नौज (Kannauj)क्षेत्र के सात दुर्ग महमूद (Mahmud of Ghazni)के अधीन हो गए। गंगा के उपजाऊ मैदान (Fields of Ganga-Yamuna) की अपार सम्पदा महमूद ने लूट ली। कई हजार स्त्री-पुरुषों को पकड़कर गुलाम बना लिया। हजारों स्त्रियों का सतीत्व लूटा मासूम बच्चे भालों एवं तलवारों की नोकों से मार दिए। कन्नौज के प्रतिहार (Pratihas of Kannauj) महमूद के हाथों नष्ट हो गए।

ई.1018 में महमूद गजनवी (Mahmud of Ghazni) ने कन्नौज के प्रतिहार राजा राज्यपाल (Pratihar Raja Rajypal) पर आक्रमण किया। कन्नौज के प्रतिहार विगत लगभग दो शताब्दियों से उत्तरी भारत का नेतृत्व कर रहे थे किंतु चौहानों, परमारों तथा चौलुक्यों के प्रहारों से ग्यारहवीं शताब्दी ईस्वी के आते-आते प्रतिहारों की शक्ति क्षीण हो चुकी थी। फिर भी गुर्जर-प्रतिहारों की वीरताओं के किस्से पूरे मध्य-एशिया में प्रचलित थे जिनके कारण महमूद गजनवी ने अतिरिक्त सावधानी बरती।

महमूद गजनवी (Mahmud of Ghazni) ने अपनी सेना को मथुरा (Mathura) में छोड़ा जो मथुरा नगर के कलात्मक भवनों एवं मंदिरों को जलाकर नष्ट करने में व्यस्त हो गई तथा महमूद स्वयं एक छोटी घुड़सवार सेना लेकर तेजी से चलता हुआ 20 दिसम्बर 1018 को कन्नौज पहुंच गया। जब महमूद कन्नौज के काफी निकट आ गया तब महमूद के गुप्तचरों ने कन्नौज नगर में यह सूचना फैला दी कि महमूद अपनी विशाल सेना लेकर कन्नौज के निकट पहुंच गया है।

एक समय था जब कन्नौज के प्रतिहार आधे से अधिक भारत पर शासन करते थे किंतु कन्नौज का राजा राज्यपाल (Pratihar Raja Rajypal) महमूद गजनवी की शातिराना चाल को नहीं समझ सका कि महमूद थोड़े से घुड़सवारों के साथ आया है तथा उसकी अधिकांश सेना मथुरा में पड़ी हुई है। राज्यपाल के पास इस बात की पुष्टि करने का भी समय नहीं था कि महमूद के पास वास्तव में कितनी सेना है!

राज्यपाल ने सोचा कि मैं बिना किसी तैयारी के महमूद गजनवी (Mahmud of Ghazni) की विशाल सेना का सामना नहीं कर सकता अतः राज्यपाल घबरा गया और कन्नौज से बाहर निकलकर गंगा नदी को पार करके बारी नामक स्थान पर चला गया। महमूद के गुप्तचर महमूद को राज्यपाल की गतिविधियों की पल-पल की सूचना दे रहे थे। अतः महमूद थोड़े से अश्वारोहियों के साथ ही कन्नौज में घुस गया। देखते ही देखते कन्नौज पर महमूद का अधिकार हो गया। महमूद ने राज्यपाल (Pratihar Raja Rajypal) के सात दुर्ग भी छीन लिए।

इस रोचक इतिहास का वीडियो देखें-

महमूद गजनवी (Mahmud of Ghazni) के दरबारी लेखक उतबी (Al Utbi) के अनुसार महमूद ने मुंज (Munj Fort) नामक दुर्ग पर आक्रमण किया। यह दुर्ग ब्राह्मणों के अधिकार में था। जब मुंज के ब्राह्मणों ने महमूद द्वारा कन्नौज जीत लिए जाने की सूचना सुनी तो वे मुंज दुर्ग में तैयारियां करके बैठ गए। पूरे 25 दिन तक मुंज के नागरिक एवं सैनिक महमूद से युद्ध करते रहे।

अंत में मुस्लिम अश्वारोहियों ने दुर्ग में घुसकर मारकाट मचा दी। बहुत से ब्राह्मण-सैनिक मारे गए तथा कुछ ने किले से बाहर निकलकर जंगलों की शरण ली। मुंज नगर की औरतों एवं बच्चों ने किले की दीवारों पर से छलांग लगाकर अपने शरीर त्याग दिए।

मुंज के बाद महमूद गजनवी (Mahmud of Ghazni) की सेना आसी नामक दुर्ग की ओर बढ़ी। आसी का दुर्गपति चंदर कन्नौज के गुर्जर-प्रतिहारों (Pratihas of Kannauj) के विरुद्ध युद्ध करता रहता था किंतु महमूद के आने की सूचना पाकर वह भी आसी का दुर्ग छोड़कर भाग गया। महमूद के अश्वारोही दुर्ग में घुस गए तथा यहाँ भी उन्होंने दुर्ग में रह रहे निरीह लोगों का नृशंसता पूर्वक संहार किया। गजनी की सेना ने लगभग पूरा दुर्ग ही तहस-नहस कर दिया।

To purchase this book, please click on photo.

इसके बाद महमूद गजनवी (Mahmud of Ghazni) शरवा के दुर्ग की तरफ बढ़ा। यहाँ का शासक चन्द्रराय, हिन्दूशाही राजा त्रिलोचनपाल (Hindushahi Raja Trilochanpal) का शत्रु था किंतु उसने भी महमूद का नाम सुनते ही किला खाली कर दिया। वह अपने रनिवास, राजकोष एवं हाथियों को लेकर 45 मील दूर घने जंगल में स्थित एक पहाड़ पर जा चढ़ा। महमूद ने शरवा के दुर्ग पर अधिकार कर लिया तथा आगे बढ़कर उस पहाड़ी को घेर लिया जिस पहाड़ी पर राजा चन्द्रराय Raja Chandrrai) चढ़ा हुआ था। 6 जनवरी 1019 को महमूद ने उस पहाड़ी पर अधिकार कर लिया तथा राजा चंद्रराय को पकड़ लिया। चूंकि यहाँ पर तीन दिन तक भयानक युद्ध चला था इसलिए महमूद ने पहाड़ी पर स्थित समस्त मनुष्यों का कत्ल करवा दिया तथा राजा चंद्रराय के हाथी-घोड़े, सोना-चांदी एवं विशाल सम्पत्ति छीन लिए। गजनी की सेना तीन दिन तक पहाड़ी में इधर-उधर छिपे हुए खजाने को एकत्रित करती रही। इस पहाड़ी से महमूद को अनेक दास एवं सुंदर दासियां भी प्राप्त हुईं।

इस प्रकार एक-एक करके कन्नौज क्षेत्र के सात दुर्ग महमूद गजनवी (Mahmud of Ghazni) के अत्याचारों के ग्रास बन गए। गंगा के उपजाऊ मैदान में स्थित इस समृद्ध क्षेत्र की अपार सम्पदा महमूद के द्वारा लूट ली गई। कई हजार स्त्री-पुरुषों को पकड़कर गुलाम बना लिया गया। हजारों स्त्रियों का सतीत्व लूटा गया, मासूम बच्चे भालों एवं तलवारों की नोकों से मार दिए गए एवं सम्पूर्ण क्षेत्र में हाहाकार मच गया।

जो भारतीय राजा अपनी आन-बान और शान के लिए एक दूसरे का खून बहाते रहते थे, वे महमूद के हाथों से अपनी निरीह प्रजा की रक्षा नहीं कर सके। इन राजाओं को रणक्षेत्र क्षेत्र छोड़कर भाग जाने में भी कोई शर्म नहीं आई। जिन प्रतिहारों ने अपने नामों के आगे नारायण, परमभट्टारक, महाराजाधिराज, परमेश्वर, श्रीमद्, तथा नाम के पीछे देवराज्ये जैसी उपाधियां लिखीं, वे महमूद नामक आंधी में तुच्छ तिनके तरह उड़ गए।

जिन वीर चंदेलों (Chandels) को पृथ्वीराज चौहान (Prithviraj Chouhan) से युद्ध करने एवं उसे परास्त करके जीवित छोड़ने का आज तक दंभ है, वे चंदेल भी अपने राज्य में मुंह छिपाकर बैठे रहे। मानो उनके राज्य की सीमा पर जो कुछ हो रहा था, वह अत्यंत सामान्य बात थी।

होना तो यह चाहिए था कि जब महमूद की लुटेरी सेना गंगा-यमुना के दो-आब में स्थित मथुरा (Mathura) को लूट रही थी, तभी गंगा के मैदानों में स्थित राजाओं को सतर्क हो जाना चाहिए था और अपनी तैयारियां आरम्भ कर देनी चाहिए थीं। मध्य-गंगा-मैदान (Fields of Ganga-Yamuna) के राजाओं को एक विदेशी, विधर्मी, अत्याचारी एवं दुर्दान्त आक्रांता के विरुद्ध कोई संघ बनाने का प्रयास करना चाहिए था किंतु उस काल के शासकों की बुद्धि मानो किसी अदृश्य शक्ति ने हर ली थी जिसका दुष्परिणाम आने वाली सदियों तक भारतीयों को भुगतना था।

गंगा के समृद्ध मैदानों में स्थित दुर्गों से प्राप्त सम्पूर्ण सम्पत्ति को जानवरों पर लादकर एवं दास-दासियों को रस्सियों से बांधकर महमूद गजनवी (Mahmud of Ghazni) बड़ी अकड़ के साथ धौंसा बजाता हुआ गजनी (Ghazni) के लिए रवाना हो गया। इन दृश्यों को देखकर वीरभूमि भारत की आत्मा निष्प्रभ एवं श्रीहीन होकर सिसकने लगी किंतु यह महमूद के पापों का अंत नहीं था। अभी तो उसके अत्याचारों के बड़े किस्से लिखे जाने बाकी थे।

-डॉ. मोहनलाल गुप्ता

चंदेल राजा विद्याधर को औरतें उपहार में भिजवाईं महमूद गजनवी ने (14)

0
चंदेल राजा विद्याधर - www.bharatkaitihas.com
चंदेल राजा विद्याधर को औरतें उपहार में भिजवाईं महमूद गजनवी ने

हिन्दूशाही राजा त्रिलोचनपाल (Hindushahi Raja Trilochanpal) से निबटकर जब महमूद गजनवी (Mahmud of Ghazni) फिर से कन्नौज (Kannauj) की ओर बढ़ा तो चंदेल राजा विद्याधर (Vidyadhara Chandela of Kalinjar) के पुत्र त्रिलोचनपाल (Prince Trilochanpal of Kannauj) ने महमूद का सामना किया जो इस समय कन्नौज का शासक था किंतु यह त्रिलोचनपाल (Prince Trilochanpal of Kannauj) भी महमूद से परास्त होकर भाग गया।

महमूद गजनवी (Mahmud of Ghazni) ने गंगा-यमुना के दो-आब (Doab of the Ganga and Yamuna) से आगे बढ़कर मध्य-गंगा के उपजाऊ क्षेत्र में स्थित कन्नौज (Kannauj) तथा उसके निकटवर्ती सात दुर्गों पर भीषण आक्रमण करके उन्हें तहस-नहस कर दिया तथा हजारों मनुष्यों को मौत के घाट उतारकर, इन दुर्गों की अपार सम्पत्ति लूटकर एवं हजारों स्त्री-पुरुषों को गुलाम बनाकर अपने साथ गजनी ले गया। 

कालिंजर के चंदेल राजा विद्याधर (Vidyadhara Chandela of Kalinjar) ने कन्नौज (Kannauj) एवं उसके निकटवर्ती क्षेत्रों की बरबादी के लिए कन्नौज के प्रतिहार शासक राज्यपाल को जिम्मेदार ठहराया जिसने महमूद का तनिक भी प्रतिरोध नहीं किया। इसलिए चंदेल राजा विद्याधर ने राज्यपाल को दण्डित करने का निश्चय किया तथा अपनी सेना भेजकर राज्यपाल को मरवा दिया।

‘सल्तनत काल में हिन्दू प्रतिरोध’ नामक शोधग्रंथ के लेखक अशोककुमार सिंह ने लिखा है कि प्रतिहार राजा राज्यपाल की हत्या करवाने के बाद राजा विद्याधर (Vidyadhara Chandela of Kalinjar) ने अपने पुत्र त्रिलोचनसिंह को कन्नौज का शासक बना दिया। होना तो यह चाहिए था कि चंदेल राजा विद्याधर, महमूद द्वारा किए गए आक्रमण में प्रतिहार राजा राज्यपाल की सहायता करता किंतु विद्याधर ने महमूद (Mahmud of Ghazni) से लड़ने की बजाय प्रतिहार राजा राज्यपाल को मार डाला।

चंदेल राजा विद्याधर के इस कृत्य से तो ऐसा लगता है कि विद्याधर (Vidyadhara Chandela of Kalinjar) ने महमूद की मार से कमजोर पड़ चुके प्रतिहारों को नष्ट करके उनका राज्य हड़प लिया। जबकि विद्याधर के पिता गण्ड ने ई.1008 में पंजाब के हिन्दूशाही राजा आनंदपाल (Hindushai Raja Anand Pal) की सहायता की थी।

इस रोचक इतिहास का वीडियो देखें-

जब महमूद गजनवी (Mahmud of Ghazni) को चंदेल राजा विद्याधर (Vidyadhara Chandela of Kalinjar) द्वारा कन्नौज (Kannauj) के राजा राज्यपाल को मार दिए जाने की बात ज्ञात हुई तो ई.1019 में ही महमूद ने चंदेल राज्य पर आक्रमण किया। वह मार्ग में पड़ने वाले दुर्गों को जीतता हुआ और उनमें नरसंहार करवाता हुआ आगे बढ़ता रहा।

जब महमूद गजनवी (Mahmud of Ghazni) चंदेल राजा विद्याधर के राज्य पर आक्रमण करने के लिए राहिब नामक नदी पार कर रहा था, तब हिन्दूशाही राजा त्रिलोचनपाल (Hindushahi Raja Trilochanpal) अपनी सेना लेकर आया। त्रिलोचनपाल (Hindushahi Raja Trilochanpal) को ‘पुरु जयपाल’ (Puru Jayapal) भी कहा जाता था। वह हिन्दूशाही राजा आनंदपाल (Hindushahi Raja Anand Pal) का पुत्र था। इस समय तक महमूद गजनवी त्रिलोचनपाल का नंदन राज्य छीन चुका था किंतु त्रिलोचनपाल अभी तक जीवित था। पाठकों को स्मरण होगा कि हिन्दूशाही राजा त्रिलोचनपाल (Hindushahi Raja Trilochanpal) तथा चंदेल राजा विद्याधर (Vidyadhara Chandela of Kalinjar) ने महमूद के विरुद्ध एक संघ बना रखा था।

To read this book, please click on photo.

महमूद की सेना को आगे बढ़ने से पहले हिन्दूशाही राजा त्रिलोचनपाल (Hindushahi Raja Trilochanpal) उर्फ पुरु जयपाल की सेना से भयानक युद्ध करना पड़ा जिसमें त्रिलोचनपाल हार गया। इस पराजय के बाद जब त्रिलोचनपाल अपने मित्र विद्याधर से मिलने जा रहा था, तभी मार्ग में त्रिलोचनपाल के मंत्रियों ने त्रिलोचनपाल की हत्या कर दी। इस प्रकार महमूद के विरुद्ध चल रही लड़ाई कमजोर पड़ गई। हिन्दूशाही राजा त्रिलोचनपाल (Hindushahi Raja Trilochanpal) से निबटकर जब महमूद फिर से कन्नौज (Kannauj) की ओर बढ़ा तो चंदेल राजा विद्याधर के पुत्र त्रिलोचनपाल (Prince Trilochanpal of Kannauj) ने महमूद का सामना किया जो इस समय कन्नौज का शासक था किंतु यह त्रिलोचनपाल (Prince Trilochanpal of Kannauj) भी महमूद से परास्त होकर भाग गया। यहाँ से महमूद बारी नामक स्थान पर पहुंचा जहाँ उस काल में अनेक समृद्ध मंदिर स्थित थे। महमूद ने उन मंदिरों को नष्ट कर दिया तथा नगर को भूमिसात कर दिया। इसके बाद महमूद ने विद्याधर (Vidyadhara Chandela of Kalinjar) को संदेश भिजवाया कि वह महमूद की अधीनता और इस्लाम स्वीकार कर ले किंतु विद्याधर ने महमूद को जवाब भिजवाया कि मैं तुझसे केवल युद्ध चाहता हूँ।

राजा विद्याधर चंदेलों की विशाल सेना लेकर महमूद (Mahmud of Ghazni) से लड़ने के लिए आया। चंदेल सेना में ढेढ़ लाख पैदल सवार, 36 हजार घुड़सवार तथा 650 हाथी थे। चंदेलों की सेना के मुकाबले महमूद की सेना बहुत छोटी थी। जब महमूद ने एक पहाड़ी पर चढ़कर चंदेलों की विशाल सेना को देखा तो महमूद भयभीत हो गया।

फारूखी तथा इब्नुल असीर नामक दो तत्कालीन लेखकों ने लिखा है- ‘महमूद को अपनी विजय होने की कोई संभावना नहीं दिख रही थी किंतु जब महमूद ने अल्लाह से प्रार्थना की तो अल्लाह ने राजा विद्याधर की सेना के मन में डर पैदा कर दिया और वह भाग गई।’

महमूद के घुड़सवारों ने भागती हुई चंदेल सेना का पीछा किया तथा हजारों सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया। चंदेल राज्य से महमूद को अपार धन-सम्पत्ति तथा एक जंगल में छिपे हुए 580 हाथी मिले। इन सबको लेकर महमूद फिर से गजनी लौट गया।

‘सल्तनत काल में हिन्दू प्रतिरोध’ के लेखक अशोक कुमार सिंह ने इन तथ्यों को स्वीकार नहीं किया है। ‘चंदेल विद्याधर, प्रतिहार राज्यपाल एण्ड महमूद ऑफ गजनी’ नामक पुस्तक के लेखक संतलाल कटारे के अनुसार महमूद ने युद्ध के मैदान के पास से बह रही नदी का जल रोक दिया जिससे नदी का पानी युद्ध के मैदान में भर गया। इस कारण राजा विद्याधर रात के समय अपनी सेना को युद्ध के मैदान से हटाकर पीछे ले गया किंतु विद्याधर की सेना का बहुत सा सामान मैदान में ही छूट गया जिसे महमूद की सेना ने लूट लिया। इसके बाद महमूद विद्याधर से युद्ध करने का निश्चय त्यागकर गजनी चला गया।

ई.1020 में महमूद गजनवी ने पंजाब में नए सिरे से मुस्लिम शासन की स्थापना की तथा ई.1022 में ग्वालियर पर आक्रमण किया। इस समय ग्वालियर दुर्ग (Gwalior Fort) पर चंदेल राजा विद्याधर के सामंत कीर्तिराज (Kirtiraj) का अधिकार था। उसने महमूद को 35 हाथी समर्पित करके उससे समझौता कर लिया। इसके बाद महमूद चंदेलों की राजधानी कालिंजर की तरफ बढ़ा। राजा विद्याधर इस समय कालिंजर (Kalinjar) में ही मौजूद था। कालिंजर का दुर्ग (Kalinjar Fort) इतना ऊंचा था कि महमूद दुर्ग के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं कर सका।

तत्कालीन मुस्लिम लेखकों ने लिखा है कि कई दिन की घेरेबंदी के बाद राजा विद्याधर (Vidyadhara Chandela of Kalinjar) ने महमूद (Mahmud of Ghazni) के पास संदेश भिजवाया कि यदि महमूद कालिंजर से लौट जाए तो मैं महमूद को 300 हाथी देने के लिए तैयार हूँ। महमूद ने विद्याधर का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया।

इस पर विद्याधर ने 300 हाथी बिना महावतों के ही दुर्ग से बाहर छुड़वा दिए जिन्हें महमूद के सैनिक पकड़कर ले गए। राजा विद्याधर ने महमूद की प्रशंसा में एक कविता भी लिखकर भिजवाई जिसे पढ़कर महमूद इतना प्रसन्न हुआ कि उसने राजा विद्याधर को स्त्रियाँ, आभूषण, वस्त्र तथा 15 दुर्ग उपहार में दिए।

कहा नहीं जा सकता कि मुस्लिम लेखकों का यह वर्णन कितना सही है क्योंकि तत्कालीन हिन्दू लेखकों ने इस सम्बन्ध में कुछ नहीं लिखा है। फिर भी इस वर्णन के आधार पर कहा जा सकता है कि दोनों के बीच सम्मानजनक संधि हुई जिसमें दोनों ने एक दूसरे को उपहार दिए।

अजमेर के चौहान (Chauhans of Ajmer) राजाओं से महमूद की कम से कम दो बार जबर्दस्त भिड़ंतें हुईं। पहली भिड़ंत में अजमेर के शासक गोविंदराज (द्वितीय) (Govind Raj Second) ने महमूद गजनवी (Mahmud of Ghazni) को परास्त किया। उसके वंशज वीर्यराम के शासन काल में ई.1024 में महमूद गजनवी ने अजमेर पर आक्रमण किया तथा बीठली दुर्ग को घेर लिया। राजा वीर्यराम (Raja Virya Ram of Ajmer) ने महमूद में कसकर मार लगाई जिससे महमूद घायल होकर अन्हिलवाड़ा की तरफ भाग गया।

-डॉ. मोहनलाल गुप्ता

सोमनाथ महालय की देवदासियां और स्वर्ण-भण्डार (15)

0
सोमनाथ महालय की देवदासियां - www.bharatkaitihas.com
सोमनाथ महालय की देवदासियां और स्वर्ण-भण्डार

अफगानिस्तान में ऐसी बहुत सी कथाएं प्रचलित थीं जिनमें सोमनाथ महालय की देवदासियां (Devadasis of Somnath Mahalaya) और और स्वर्ण-भण्डार के रोचक विवरण होते थे। महमूद गजनवी (Mahmud of Ghazni) अब तक मुल्तान, नगरकोट, मथुरा और कन्नौज के मंदिरों की सम्पदा लूट चुका था। अब वह सोमनाथ महालय की देवदासियां लूटने को आतुर था।

ई.1025 में महमूद ने सौराष्ट्र के विश्व प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर (Somnath Temple) पर आक्रमण करने का निश्चय किया जो भारत के प्रमुख तीर्थों में से एक था। सोमनाथ शिवालय को सौराष्ट्र के चौलुक्य शासकों ने सैंकड़ों गांव अर्पित कर रखे थे जिनसे प्राप्त राजस्व सोमनाथ शिवालय को मिलता था।

सोमनाथ मंदिर (Somnath Temple) के बारे में मध्यएशिया, ईरान एवं अफगानिस्तान में सदियों पहले से ही कहानियाँ प्रसिद्ध थीं। यह मंदिर ईसा के जन्म से भी कई सौ साल पहले अस्तित्व में था। आठवीं शताब्दी ईस्वी में सिन्ध के अरबी गवर्नर जुनायद ने सोमनाथ के मंदिर (Somnath Temple) को नष्ट करने के लिए अपनी सेना भेजी थी। यह सेना अपने उद्देश्य में सफल हुई तथा मंदिर को तोड़ दिया गया। गुर्जरप्रतिहार राजा नागभट्ट (Gurjara-Pratihara King Nagabhata) ने ई.815 में सोमनाथ मंदिर का फिर से निर्माण करवाया।

कहा जाता है कि जब मध्यएशिया के ख्वारिज्म शहर में रहने वाले अलबरूनी नामक एक अरबी लेखक को ज्ञात हुआ कि गजनी के सुल्तान महमूद गजनवी ने हर साल भारत पर आक्रमण करने की घोषणा की है तो वह ख्वारिज्म से चलकर गजनी आ गया ताकि जब महमूद भारत पर आक्रमण करे तो अलबरूनी भारत के भूगोल, इतिहास, ज्योतिष, खगोलशास्त्र एवं सामाजिक जन-जीवन का अध्ययन करके पुस्तकें लिख सके तथा भारत से इन विषयों की दुर्लभ पुस्तकें प्राप्त कर सके।

संभवतः जब महमूद गजनवी (Mahmud of Ghazni) मथुरा, ग्वालियर, कन्नौज अथवा कालिंजर के किसी अभियान पर भारत आया तो अलबरूनी उसके साथ भारत आया और उसने इस दौरान हिन्दुओं के प्रसिद्ध तीर्थ सोमनाथ की भी यात्रा की।

भारत से प्राप्त पुस्तकों को आधारित करके अलबरूनी ने अपने जीवन में 146 पुस्तकें लिखीं। यद्यपि इनमें से कई पुस्तकें बहुत छोटी हैं तथापि उस काल के भारत की राजनीतिक, धार्मिक एवं सामाजिक जनजीवन के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारियां देती हैं।

अलबरूनी ने सोमनाथ मंदिर के वैभव, स्थापत्य, देव-प्रतिमाओं तथा धर्मिक रीतियों आदि का इतना भव्य एवं रोचक वर्णन किया कि उसे पढ़कर महमूद गजनवी दंग रह गया। महमूद को ज्ञात हुआ कि सोमनाथ महालय में भारत भर के संभ्रांत परिवारों की सुंदर लड़कियां देवदासियों के रूप में अर्पित की जाती हैं तथा वे हजारों लड़कियां रेशम की साड़ियां और सोने के आभूषण पहनकर एक साथ मंदिर में नृत्य करती हैं। महमूद सोमनाथ महालय की देवदासियां (Devadasis of Somnath Mahalaya) और उनके वस्त्राभूषणों को लूटने के लिए बेताब हो गया।

इस रोचक इतिहास का वीडियो देखें-

आगे बढ़ने से पहले हमें उस काल के दक्षिण भारत एवं गुजरात के मंदिरों में प्रचलित देवदासी प्रथा (Devadasi System) के बारे में चर्चा करनी चाहिए। भारत के मंदिरों में देवदासी प्रथा कब आरम्भ हुई, इसके बारे में निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता किंतु इतना अवश्य कहा जा सकता है कि यह काफी प्राचीन प्रथा थी।

मत्स्य पुराण, विष्णु पुराण तथा कौटिल्य के अर्थशास्त्र में भी देवदासी प्रथा का उल्लेख मिलता है। कालिदास की साहित्यिक रचना ‘मेघदूतम्’ में भी मंदिरों में नृत्य करने वाली तथा आजीवन अविवाहित रहने वाली कन्याओं का उल्लेख किया गया है।

प्राचीन काल के भारत में विशेषकर दक्षिण भारत में विशाल मंदिर समूहों का निर्माण होता था जिनमें हजारों लोगों का प्रतिदिन आना जाना लगा रहता था। इसलिए इन मंदिरों की सफाई, साज-सज्जा, वस्तुओं के भण्डारण, देव-प्रतिमाओं के संरक्षण, कीर्तन-पूजन, दीप-प्रज्वलन, नृत्य एवं गायन आदि के लिए बड़ी संख्या में सेवकों अथवा अनुचरों की आवश्यकता होती थी।

प्रायः युवा लड़कियों को इस काम पर रखा जाता था जो इस कार्य को आसानी से सीख जाती थीं और जीवन भर इसी कार्य में लगी रहती थीं। ये लड़कियां जीवन भर इन्हीं मंदिरों में रह सकें, इसके लिए इन लड़कियों का विवाह देव-प्रतिमाओं के साथ कर दिया जाता था।

To purchase this book, please click on photo.

 बहुत से निर्धन लोग धन प्राप्ति के लिए तथा बहुत से श्रद्धालु लोग पुण्य-अर्जन के लिए अपनी पुत्रियां इन मंदिरों में समर्पित कर देते थे। दक्षिण भारत के बहुत से परिवारों में यह प्रथा भी थी कि जब उनकी कोई मनौती पूर्ण होती थी तो वे अपने किसी बच्चे को देवमंदिर में देवता की सेवार्थ समर्पित कर देते थे जिनमें लड़कियां भी होती थीं। देवदासियों को सामान्यतः देवी मानकर उनका सम्मान किया जाता था किंतु कुछ मंदिरों में पुजारियों ने इन्हें अपने भोग-विलास का साधन बना लिया था। कुछ प्राचीन ग्रंथों में देवदासियों द्वारा किए जाने वाले कार्यों के आधार पर देवदासियों की अलग-अलग श्रेणियां बताई गई हैं जिनमें दत्ता, विक्रिता, भृत्या, भक्ता, हृता, अलंकारा तथा नागरी प्रमुख थीं। जो लड़कियां मंदिर में भक्तिभाव से अर्पित की जाती थीं उन्हें दत्ता कहा जाता था। उन्हें देवी का दर्जा मिलता था। वे मंदिर के सभी प्रमुख कार्य करती थीं। जो लड़कियां स्वयं अपने भक्तिभाव से मंदिर में सेवा करती थीं उन्हें भक्ता कहा जाता था। इन्हें भी देवी के समान आदर मिलता था। जो लड़कियां मंदिर द्वारा क्रय की जाती थीं उन्हें विक्रिता कहा जाता था। वे मुख्यतः मंदिरों की साफ-सफाई का काम करती थीं। उन्हें मंदिर की परिचारिका माना जाता था। भृत्या उन देवदासियों को कहते थे जो अपने तथा अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए मंदिर में नृत्य आदि कार्य करती थीं।

जिन लड़कियों अथवा स्त्रियों को दूसरे राज्यों से हरण करके किसी मंदिर को दान कर दिया जाता था, उन्हें हृता कहा जाता था। मंदिर के पुजारी इन औरतों का उपयोग अपनी इच्छानुसार करते थे। राजा, श्रेष्ठि एवं सामंतगण कुछ कन्याओं को मंदिर में उपहार के रूप में भेंट करते थे, उन्हें अलंकारा श्रेणी की देवदासी कहा जाता था। ये भी मंदिर की सम्पत्ति की तरह प्रयुक्त होती थीं। कुछ महिलाएं विधवा अथवा परित्यक्ता होने पर मंदिर में आश्रय प्राप्त करती थीं, उन्हें नागरी कहा जाता था। ये भोजन एवं आश्रय के बदले में मंदिर में सेवा करती थीं।

अलबरूनी ने अपने वर्णन में सोमनाथ महालय की देवदासियां (Devadasis of Somnath Mahalaya) तथा उनके द्वारा किए जाने वाले नृत्यों का विस्तार से उल्लेख किया। इनमें से बहुत सी देवदासियां नृत्य एवं गायन में निष्णात थीं तथा अत्यंत रूपवती थीं। यद्यपि महमूद गजनवी (Mahmud of Ghazni) अपने पिछले कई अभियानों में संकटों से घिरकर मृत्यु के मुख में जा पहुंचा था तथापि इसमें कोई संदेह नहीं कि महमूद की शैतानी ताकत उसे गजनी में चैन से नहीं बैठने देती थी। महमूद ने इन देवदासियों को उनके वस्त्रों एवं आभूषणों सहित गजनी में लाने का निर्णय लिया।

महमूद अब तक काश्मीर में किए गए दो अभियानों में पराजय का मुख देख चुका था। उसने अजमेर के दो अभियानों में भी पराजय का मुख देखा था एवं कालिंजर के दो अभियानों में भी उसे सफलता नहीं मिली थी फिर भी महमूद गजनवी (Mahmud of Ghazni) ने सोमनाथ अभियान का निर्णय लिया तो निश्चित रूप से यह निर्णय किसी दुस्साहस से कम नहीं था।

-डॉ. मोहनलाल गुप्ता

थार रेगिस्तान में घुस गया महमूद गजनवी (16)

0
रेगिस्तान - www.bharatkaitihas.com
रेगिस्तान में घुस गया महमूद गजनवी

सोमनाथ महालय की देवदासियां (Devadasis of Somnath Mahalaya) तथा सोने के भण्डार लूटने के लिए महमूद गजनवी (Mahmud of Ghazni) अपने प्राणों की परवाह किए बिना सांप-बिच्छुओं से भरे थार रेगिस्तान (Desert of Thar) में घुस गया।

अब तक किए गए भारत-अभियानों में महमूद गजनवी (Mahmud of Ghazni) भारतीय राजाओं एवं भारतीय सेनाओं की शक्तियों एवं कमजोरियों को अच्छी तरह जान चुका था। इसलिए गजनी से सोमनाथ तक पहुंचने के लिए महमूद गजनवी ने अच्छी तैयारी की। उस काल में गजनी से सोमनाथ तक आने के लिए दो मार्ग उपलब्ध थे।

पहला मार्ग गजनी से मुल्तान (Ghazni to Multan) होते हुए चौहानों के अजमेर राज्य से होकर सोमनाथ (Ajmer to Somnath) को आता था। यह पूरा मार्ग हरा-भरा, समृद्ध एवं मनुष्यों तथा प्राकृतिक सम्पदाओं से परिपूर्ण था किंतु इस मार्ग को अपनाने में कठिनाई यह थी कि उस काल में अजमेर के चौहान शासक (Chauhan Rulers of Ajmer) बहुत प्रबल थे और महमूद गजनवी (Mahmud of Ghazni) पहले भी दो बार अजमेर के चौहान राजाओं से मार खा चुका था। इसलिए इस राज्य से होकर निकलना लगभग असंभव था।

दूसरा मार्ग गजनी से मुल्तान (Ghazni To Multan) होकर भाटियों के लोद्रवा (Lodrava) राज्य होते हुए सोमनाथ को जाता था। इस मार्ग में भयानक थार रेगिस्तान (Desert of Thar) स्थित था जहाँ सैंकड़ों मील तक न तो पानी की एक बूंद उपलब्ध होती थी और न पेड़-पौधों के ही दर्शन होते थे।

इस रोचक इतिहास का वीडियो देखें-

यह मार्ग जहरीले सांप-बिच्छुओं एवं रेगिस्तानी डाकुओं से भरा हुआ था। इस मरुस्थल में हाथी, घोड़े, बैल तथा गाड़ियां नहीं चल सकती थीं। केवल ऊँट ही एकमात्र साधन था जिसकी पीठ पर बैठकर हजारों सैनिकों को हजारों मील की यात्रा करनी थी। इस भयानक, लम्बे और थकाऊ मार्ग को पार करने के लिए पानी से भरी हुई कई लाख पखालें तथा कई हजार मन अनाज भी ऊंटों की पीठ पर ही लादे जाने थे। इतने ऊँटों का प्रबंध करना भी एक कठिन कार्य था।

यह एक असंभव सा दिखने वाला कार्य था किंतु जब से महमूद (Mahmud of Ghazni) ने मूलस्थान के मार्त्तण्ड मंदिर (Matand Temple of Multan), नगरकोट के बज्रेश्वरी मंदिर (Vajreshwari Devi Temple of Nagarkot) तथा मथुरा के श्रीकृष्ण-जन्मभूमि मंदिर (Krishan Janmabhoomi Mathura) से सोने की बड़ी-बड़ी मूर्तियां लूटी थीं तब से उसकी आँखों में भारत के मंदिरों के सोने को लूटने का लालच बहुत बढ़ गया था। यहाँ तो उसे सोमनाथ के मंदिर से सोने और रेशम से लदी हुई हजारों देवदासियां (Devadasis of Somnath Mahalaya) भी मिलने वाली थीं।

महमूद ने गजनी से सोमनाथ पहुंचने के लिए, चौहानों के भय से अजमेर राज्य से होकर निकलना उचित नहीं समझा तथा थार मरुस्थल के दुर्गम मार्ग पर चलने का निश्चय किया। इस मार्ग पर चलने में एक लाभ यह भी था कि इस काल में लोद्रवा के भाटियों का राज्य कमजोर चल रहा था। कई महीनों तक महमूद इस अभियान की तैयारी करने में जुटा रहा।

जैसे ही वर्षा ऋतु समाप्त हुई और पहाड़ों पर चलना सुगम हो गया, महमूद (Mahmud of Ghazni), गजनी से निकलकर हिन्दुकुश पर्वत (Hindukush Mountains) पर चढ़ गया। 30 हजार ऊंटों पर अन्न तथा जल लादकर तथा 30 हजार घोड़ों पर सैनिकों को बैठाकर 18 अक्टूबर 1025 को महमूद गजनी से रवाना हुआ तथा 9 नवम्बर 1025 को मुल्तान पहुंच गया। इसके बाद वह पंजाब में नदियों के किनारे-किनारे आगे बढ़ता हुआ थार रेगिस्तान (Desert of Thar) की सीमा तक पहुंच गया।

जैसे ही थार मरुस्थल (Desert of Thar) आरम्भ हुआ, महमूद (Mahmud of Ghazni) का सामना गोगाजी चौहान (Gogaji Chauhan) नामक एक अद्भुत वीर से हुआ। गोगाजी चौहान वर्तमान पंजाब के दक्षिण में स्थित एक छोटे से रेगिस्तानी राज्य के शासक थे जिसे ददरेवा कहा जाता है। वर्तमान समय में ददरेवा हिसार तथा बीकानेर के बीच स्थित मरुस्थलीय गांव है।

To purchase this book, please click on photo.

लोक मान्यता है कि गोगाजी चौहान (Gogaji Chauhan) ने महमूद की सेना से लड़ते हुए वीर गति प्राप्त की। इस युद्ध के बारे में इतिहास में अधिक उल्लेख नहीं मिलता किंतु निश्चय ही यह एक महत्त्वपूर्ण घटना रही होगी क्योंकि आज एक हजार साल बीत जाने पर भी उत्तर भारत के करोड़ों लोग गोगाजी को लोकदेवता के रूप में पूजते हैं। गोगाजी चौहान को राजस्थान में गोगापीर तथा हरियाणा, उत्तरप्रदेश तथा पंजाब में जाहिर पीर कहा जाता है। जब विकट थार रेगिस्तान (Desert of Thar) आरम्भ हुआ तो महमूद (Mahmud of Ghazni) ने अपने घोड़ों तथा बैलगाड़ियों को एक सेना के संरक्षण में वहीं छोड़ दिया। आगे की यात्रा केवल ऊंटों पर की जा सकती थी। इसलिए सारी खाद्य सामग्री और पानी की पखालें ऊँटों पर लाद दी गईं। रेगिस्तान में यात्रा करना कोई आसान बात नहीं थी। उन दिनों मरुस्थल में चलने वाले काफिले प्रायः रात में यात्रा किया करते थे तथा दिन में किसी स्थान पर तम्बू लगाकर आराम किया करते थे। इन दिनों शीत ऋतु अपने चरम पर थी, इसलिए दिन की तपती धूप तो अधिक परेशान नहीं करती थी किंतु रात को तापमान इतना अधिक गिर जाता था कि मोटे-मोटे कम्बलों में भी सैनिकों के शरीर ठिठुरते थे। थार रेगिस्तान में भूरे-पीले सांपों की एक विचित्र प्रजाति मौजूद थी जो रात के समय सोते हुए सैनिकों के निकट आकर बैठ जाती थी और सैनिकों की सांसों में तेज जहर छोड़ देती थी।

जब सुबह होने पर मृत सैनिक के शरीर की जांच की जाती तो उनका शरीर नीला होता था जिससे अनुमान होता था कि उसे सर्प ने काटा है किंतु शरीर पर सर्पदंश का निशान नहीं मिलता था। स्थानीय लोग उसे पीवणा सांप (Peevna Snake) कहते थे। वह सांप कब तम्बू में घुसता था और कब निकल जाता था, इसका अनुमान तक नहीं हो पाता था।

यही हाल बड़े-बड़े बिच्छुओं का था। वे रेत में छिपे रहते थे और जैसे ही कोई इंसान उसके पास पहुंचता था, वे रेत से निकल कर डंस लेते थे। कई तरह की जहरीली छिपकलियां भी इसी तरह आँख-मिचौनी खेलती थीं। वे चुपके से सैनिकों के कपड़ों में घुस जातीं और जान लिए बिना नहीं छोड़ती थीं। सैंकड़ों फुट ऊंचे रेत के टीलों में पैर घुटनों तक धंस जाते थे। कोई रास्ता, कोई पगडण्डी, कोई ऐसा निशान मीलों तक दिखाई नहीं देता था जिससे यह पता लग सके कि यात्री सही दिशा में जा रहे हैं या नहीं।

महमूद की सेना को केवल इतना पता था कि उन्हें दक्षिण दिशा की तरफ चलते जाना है। महमूद (Mahmud of Ghazni) की सेना मार्ग में कभी-कभार दिखने वाले मरुस्थलीय गांवों के कुछ लोगों को पकड़कर अपने साथ ले लेती थी जो उन्हें कुछ दूरी तक मार्ग दिखा सकते थे।

ऊंटों की पीठ पर बैठकर ऊँचे टीलों को पार करते हुए सैनिक प्रायः यह सोचते थे कि वे रेत के किसी समुद्र में धकेल दिए गए हैं। कौन जाने कभी इस समुद्र का अंत आएगा भी या नहीं! यह यात्रा कभी नहीं हुई होती यदि सैनिकों को पेट की आग ने और महमूद को सोने तथा देवदासियों की भूख ने इस यात्रा के लिए विवश नहीं किया होता।

पहाड़ों, पठारों, जंगलों और मैदानों में घोड़ों की पीठ पर बैठकर कई हजार मील की यात्राएं कर चुका महमूद (Mahmud of Ghazni) स्वयं को घोड़ों के बिना बड़ा असहाय समझ रहा था किंतु थार रेगिस्तान (Desert of Thar) में ऊंटों ने जो गति दिखाई उसे देखकर महमूद हैरान रह गया। वह अपने अनुमान से अपेक्षाकृत बहुत कम समय में लोद्रवा पहुंच गया जो रेत के महासमुद्र के बीचों-बीच स्थित जान पड़ता था।

-डॉ. मोहनलाल गुप्ता

पत्थरों से बने आश्चर्य तोड़ दिए महमूद गजनवी ने (17)

0
पत्थरों से बने आश्चर्य - www.bharatkaitihas.com
पत्थरों से बने आश्चर्य तोड़ दिए महमूद गजनवी ने

किरातकूप के देवालय (Temples of Kiradu) इतने सुंदर थे जिन्हें देखकर यह कहने को मन होता था कि इन्हें इंसानी हाथों ने नहीं अपितु देवताओं ने बनाया होगा। महमूद गजनवी ने पीले पत्थरों से बने आश्चर्य तोड़ दिए!

जहरीले सांप-बिच्छुओं से भरे थार मरुस्थल में महमूद गजनवी (Mahmud of Ghazni) अपने तीस हजार ऊंट सवारों के साथ तेजी से चला जा रहा था। कुछ दिनों की यात्रा के बाद उसे लोद्रवा का दुर्ग (Lodrava Fort) दिखाई दिया। यह पीले पत्थरों से निर्मित दुर्ग था जो तेज धूप में ऐसे चमकता था मानो पूरा दुर्ग सोने की भारी शिलाओं से बनाया गया हो।

रेत के सागर में पत्थरों का यह मजबूत किंतु छोटा दुर्ग किसी आश्चर्य से कम नहीं था। इन दिनों भाटी बच्छराज (Raja Bachchhraj) लोद्रवा का शासक था। जब बच्छराज को ज्ञात हुआ कि महमूद तीस हजार ऊंटों को लेकर आ रहा है तो बच्छराज अपने दुर्ग में युद्ध की तैयारी करके बैठ गया।

यद्यपि बच्छराज (Raja Bachchhraj) के पास सैनिक-शक्ति बहुत कम थी किंतु बच्छराज का दमन किए बिना महमूद (Mahmud of Ghazni) आगे नहीं बढ़ सकता था क्योंकि यदि वह ऐसा करता तो वह आगे से सौराष्ट्र की और पीछे से लोद्रवा की सेनाओं द्वारा घेर लिया जाता। कुछ दिनों की घेराबंदी एवं संक्षिप्त युद्ध के बाद लोद्रवा का दुर्ग भंग कर दिया गया। भटनेर (Bhatner) से आकर लोद्रवा (Lodrava Fort) में बसे यदुवंशी भाटियों ने थार की प्यासी धरती पर अंतिम सांसें लीं।

इस रोचक इतिहास का वीडियो देखें-

यह इतिहास की कैसी विडम्बना थी कि एक दिन इन्हीं भाटियों के किसी पूर्वज गजसिंह ने गजनी का दुर्ग (Fort of Ghazni) बनाया था और आज गजनी से आया एक आक्रांता भाटियों के दुर्ग उजाड़ रहा था। महमूद (Mahmud of Ghazni) ने लोद्रवा नगर (Lodrava Nagar) में पीले पत्थरों से निर्मित कई कलात्मक मंदिर देखे जो दूर से देखने पर सोने से बने हुए लगते थे। महमूद ने इन मंदिरों को भी तोड़ दिया और देवमूर्तियों को नष्ट कर दिया। लोद्रवा के इन मंदिरों एवं दुर्ग के खण्डहर आज भी राजस्थान के जैसलमेर जिले में देखे जा सकते हैं।

लोद्रवा से लगभग 100 मील दक्षिण की ओर चलने पर महमूद गजनवी की सेना को पहाड़ियों का एक झुरमुट दिखाई दिया। प्रकृति भी जाने कैसे-कैसे चमत्कार करती है। इस विकट रेगिस्तान के बीच पहाड़ियों का यह झुरमुट किसी चमत्कार से कम नहीं था।

इन्हीं पहाड़ियों की तलहटी में एक विशाल सरोवर भी था जिसमें वर्षा का निर्मल जल भरा हुआ था। महमूद तथा उसकी सेना ने इन्हीं पहाड़ियों के बीच एक विचित्र नगर देखा। इस नगर का नाम किरातकूप (Kiradu) था और इस नगर में घरों से अधिक देवालय बने हुए थे।

To read this book, please click on photo.

किरातकूप के देवालय (Temples of Kiradu) इतने सुंदर थे जिन्हें देखकर यह कहने को मन होता था कि इन्हें इंसानी हाथों ने नहीं अपितु देवताओं ने बनाया होगा। पीले पत्थरों से बने इन गगनचुम्बी भव्य देवालयों का समूचा नगर देखकर गजनी की सेना भौंचक्की रह गई। इस स्थान पर पीले पत्थरों के चौबीस बड़े मंदिर थे जिनके भीतर सैंकड़ों देवालय बने हुए थे। इन देवालयों में प्रतिष्ठित हजारों प्रतिमाएं इतनी सजीव दिखाई देती थीं मानो स्वयं देवी-देवता ही मंदिरों में आकर बैठ गए हों। ये पत्थरों से बने आश्चर्य ही प्रतीत होते थे। इस नगर पर राजपूतों की परमार शाखा शासन करती थी। ये मंदिर भी इन्हीं परमार शासकों ने बनवाए थे। इस मंदिर समूह के छः मंदिरों के खण्डहर आज भी देखे जा सकते हैं। इनमें से चार मंदिर भगवान शिव को, एक मंदिर भगवान विष्णु को तथा एक मंदिर शेषावतार को समर्पित है। इनमें सबसे विशाल मंदिर भगवान सोमेश्वर का है किंतु सबसे पुराना मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। महमूद की सेना ने इस मंदिर-समूह को भंग कर दिया। देवी-देवताओं की प्रतिमाओं के हाथ-पैर, मुंह, नाक, आँख आदि तोड़ दिए गए। प्रमुख देवालयों के शिखरों को ढहा दिया। पूरे मंदिर-समूह का इतना बुरा हाल किया गया कि कल तक जो मंदिर स्वर्ग से उतरी हुई कौतुकी-रचनाएं लगते थे, अब पत्थरों के ढेर से अधिक कुछ नहीं थे।

किरातकूप को अब किराडू कहा जाता है और यह राजस्थान के बाड़मेर जिले में स्थित है। किरातकूप के मंदिरों (Temples of Kiradu) को भंग करके महमूद की सेना आगे बढ़ी और राष्ट्रकूटों की प्राचीन राजधानी हस्तिकुण्डी में जा पहुंची। मरुस्थल का दूसरा छोर आ चुका था।

हरियाली फिर से मिलने लगी थी। तालाबों की कोई कमी नहीं रह गई थी। ऊंटों को हरी घास फिर से मिलने लगी थी। गांवों, घरों और खेतों में मनुष्य दिखाई देने लगे थे। महमूद ने हस्तिकुण्डी में भी कुछ भव्य मंदिरों को देखा और उन्हें भी उसी गति को पहुंचा दिया जिस गति को वह किराडू के मंदिरों को पहुंचा कर आया था। हस्तिकुण्डी में पत्थरों से बने आश्चर्य आज भी खण्डहरों के रूप में बिखरे पड़े हैं।

इस नगरी के समस्त राष्ट्रकूट देश की रक्षा के लिए तिल-तिल कर कट मरे। उन्हें धरती पर सुलाकर ही महमूद यहाँ से आगे बढ़ सका। ध्वंस, लूट, आग, हत्या, मरते हुए मनुष्यों के चीत्कार यही सब तो महमूद को आनंद देते थे।

पाठकों की सुविधा के लिए बताना समीचीन होगा कि यही राष्ट्रकूट मारवाड़ के राठौड़ों के पूर्वज थे। बहुत से लोगों का मानना है कि मारवाड़ के राठौड़ कन्नौज से आए थे किंतु सच्चाई यही है कि हस्तिकुण्डी के राष्ट्रकूट ही मारवाड़ के राठौड़ों के पूर्वज थे। हालांकि हस्तिकुण्डी मिट गया किंतु इन्हीं राठौड़ों ने आगे चलकर देश की बहुत बड़ी सेवा की।

हस्तिकुण्डी (Hastikundi) के विध्वंस से संतुष्ट होकर महमूद पालनपुर के निकट स्थित चिकुदर पहाड़ी पहुंचा। इस पहाड़ी पर चिकलोदर माता का अति प्राचीन मंदिर था। महमूद ने उस मंदिर को भी तोड़ डाला। सोमनाथ महालय (Somnath Temple) अब महमूद (Mahmud of Ghazni) से अधिक दूर नहीं रह गया था।

इतनी कठिनाइयां सहन करके महमूद अपने सपने को पूरा होते हुए देखना चाहता था। वह सोमनाथ रूपी स्वर्ग में नृत्य करने वाली उन हजारों अप्सराओं (Devadasis of Somnath Mahalaya) को गजनी ले जाकर गजनी के वेश्यालयों को सजाना चाहता था और सम्पूर्ण भारत का सोना गजनी में ले जाकर गजनी के महलों को सजाना चाहता था ताकि मध्य-एशिया के मुसलमान गजनी से ईर्ष्या करें तथा महमूद की सफलताओं के चर्चे समरकंद से लेकर खुरासान, ख्वारिज्म तथा बगदाद तक की गलियों में हों।

महमूद की आँखें नित नए सपने देख रही थीं किंतु उसके सपने बहुत बड़े थे और जिंदगी बहुत छोटी थी। महमूद नहीं जानता था कि उससे पहले भी बहुत से योद्धाओं ने ऐसे वीभत्स सपने देखे थे किंतु समय आने पर वे योद्धा समय की बाढ़ में मरी हुई चिड़िया की तरह बह गए थे।

वह दिन दूर नहीं रह गया था जब महमूद (Mahmud of Ghazni) के साथ भी ऐसा ही होने वाला था किंतु महमूद उस घड़ी से अनभिज्ञ था और स्वयं को अजर-अमर समझ रहा था। उस पर हिंसा का उन्माद छाया हुआ था, इसलिए इंसान उसे कीड़े-मकोड़े जैसे दिखाई देते थे।

-डॉ. मोहनलाल गुप्ता

सोमनाथ में अरब जैसे बुत देखे महमूद ने(18)

0
सोमनाथ में अरब जैसे बुत - www.bharatkaitihas.com
सोमनाथ में अरब जैसे बुत देखे महमूद ने

जब महमूद गजनवी (Mahmud of Ghazni) ने सोमनाथ मंदिर (Somnath Temple) में प्रवेश किया तब उसे बहुत आश्चर्य हुआ। उसे सोमनाथ में अरब जैसे बुत (Arab-like idols in Somnath) देखने को मिले। ठीक वैसे ही बुत सोमनाथ में हर ओर लगे हुए थे जो इस्लाम के जन्म से पहले अरब में भी पूजे जाते थे।

सोमनाथ का शिवालय (Somnath Temple) सौराष्ट्र के प्रभासपत्तन (Prabhas Patan) क्षेत्र में सागर तट पर स्थित था जिसे अत्यंत प्राचीन काल में कुशस्थली भी कहा जाता था। इस महालय की स्थापना ईसा मसीह के जन्म से कई सौ साल पहले हुई थी। स्कंद पुराण में लिखा है कि वैदिक सरस्वती (Saraswati River) जिस स्थान पर सागर में आकर मिलती है, उसी स्थान पर सोमेश्वर का प्राचीन मंदिर (The Ancient Temple of Someshvara) स्थित है। यही सोमेश्वर, सोमनाथ (Somnath Temple) के नाम से भी जाना जाता है। यह भारत के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक है तथा इन्हें ‘सोम’ अर्थात् ‘अमृत का देवता’ माना जाता है। 

11वीं सदी के पारसी भूगोलवेत्ता अकारिया अल किजवानी ने सोमनाथ महालय (Somnath Mahalaya) का रोचक वर्णन किया है। उसने लिखा है-

‘सोमनाथ भारत के समुद्र के किनारे एक शानदार शहर में स्थित है। समुद्र का जल नित्य ही ज्वारभाटे के रूप में पूर्वमुखी सोमनाथ मंदिर की मूर्ति का अभिषेक करता है। इसका आश्चर्य मंदिर की एक प्रतिमा है जो मंदिर के गर्भगृह में बिना किसी आधार के अधर में स्थित है।

चन्द्रग्रहण और शिवरात्रि के अवसर पर हजारों हिन्दू इस शिवालय में पूजा करने आते हैं। मान्यता है कि मरणोपरांत हिन्दुओं की आत्मा सोमनाथ में आती है। भगवान सोमनाथ उन आत्माओं को अगले शरीर में प्रवेश कराते हैं …… मूल्यवान से मूल्यवान वस्तुएं भगवान के समर्पण के लिये लायी जाती हैं।

मंदिर खर्च के लिये 10 हजार गांवों से कर लिया जाता है। भगवान सोमेश्वर का हजारों मील दूर स्थित गंगा नदी के जल से प्रतिदिन अभिषेक किया जाता है। मंदिर की अर्चना हेतु एक हजार ब्राह्मण नियुक्त हैं। पांच हजार दासियां मंदिर के द्वार पर नृत्य एवं गायन करती हैं। मंदिर का ढांचा सागवान की लकड़ी के 56 खंभों पर टिका है, जो सीसे की पर्त से ढके हुए हैं।

भगवान सोमनाथ की मूर्ति काले रंग की है, जो मूल्यवान आभूषणों से सुसज्जित है। मंदिर के निकट 100 मन भारी एक सोने की जंजीर है जो प्रातःकाल में मंदिर के घंटे बजाती है जिसे सुनकर मंदिर के ब्राह्मण पूजन के लिये उठते हैं।’

अंग्रेज लेखक इलियट ने किजवानी के कथन को उद्धृत किया है।

इस रोचक इतिहास का वीडियो देखें-

12वीं सदी के जैन लेखक हेमचंद्र के अनुसार सोमनाथ की लूट (Somnath Ki Loot) के समय सौराष्ट्र का राजा भीमदेव चौलुक्य (Bhim Dev Chaulukya) था जो चामुण्डराज (Chamund Raj) के सबसे छोटे बेटे नागराज (Nag Raj) का पुत्र था। गुजरात के इतिहास में उसे भीम (प्रथम) ( Chaulukya Bheem First) भी कहा जाता है। दिसम्बर 1025 के मध्य में महमूद चौलुक्यों की राजधानी अन्हिलपाटन (Anhil Patan or Anhilwada) पहुंचा।

अन्हिलपाटन (Anhil Patan or Anhilwada) में कोई किलेबंदी या सैन्य तैयारी नही थी। कुछ स्रोतों का कहना है कि राजा भीमदेव (Bhim Dev Chaulukya) महमूद (Mahmud of Ghazni) के इस अचानक हमले से भयभीत होकर राजधानी छोड़कर भाग गया और उसने कंठकोट द्वीप में शरण ली। वस्तुतः यह कहना गलत है कि राजा भीमदेव भयभीत हो गया था। वह तो अन्हिलवाड़ा छोड़कर कंठकोट इसलिए गया था क्योंकि अन्हिलवाड़ा में गजनवी का सामना करना संभव नहीं था जबकि कंठकोट का दुर्ग युद्ध एवं सुरक्षा दोनों ही दृष्टि से अधिक उपयुक्त था।

To reade this book, please click on photo.

अन्हिलवाड़ा के नागरिक भी राजा के साथ ही नगर खाली करके चले गए थे। अतः महमूद को अन्हिलवाड़ा (Anhil Patan or Anhilwada) में किसी सैन्य-विरोध का सामना नहीं करना पड़ा। वह कुछ दिन तक अन्हिलवाड़ा में रुककर सोमनाथ की ओर रवाना हुआ। मार्ग में मोधेरा के राजपूत सामंत ने 20,000 सैनिकों के साथ महमूद (Mahmud of Ghazni) से लोहा लिया। वे सभी सैनिक सोमनाथ की रक्षा के निमित्त तिल-तिल कर कट मरे। मोधेरा से निबटकर महमूद गजनवी देलवाड़ा (Delwada) की तरफ रवाना हुआ। देलवाड़ा के निवासियों ने बिना किसी प्रतिरोघ के आत्मसमर्पण कर दिया। वहाँ से 40 मील आगे बढ़कर महमूद गजनवी सोमनाथ (Somnath) जा पहुंचा जहाँ हिन्दू सैनिकों ने जबरदस्त किलेबंदी कर रखी थी। अबू सैय्यद गरदेजी नामक लेखक के अनुसार 6 जनवरी 1026 को महमूद की सेना ने सोमनाथ मंदिर (Somnath Temple) पर हमला किया। राजपूतों ने डटकर सामना किया किंतु वे पराजित हो गए। हिन्दू सूत्रों के अनुसार राजा भीमदेव युद्ध में घायल होकर अचेत हो गया तथा उसके अंगरक्षक उसे युद्धक्षेत्र से बाहर ले गए। फारूखी ने लिखा है कि राजा भीमदेव चौलुक्य (Bhim Dev Chaulukya) की सेना में एक लाख घुड़सवार, 90 हजार पैदल सेना तथा 200 हाथी थे।

यह संख्या सही प्रतीत नहीं होती क्योंकि महमूद के तीस हजार सैनिक चौलुक्यों के लगभग दो लाख सैनिकों का मुकाबला नहीं कर सकत थे। अवश्य ही चौलुक्य सैनिकों की संख्या महमूद के सैनिकों से कम रही होगी।

कुछ लेखकों ने लिखा है कि महमूद (Mahmud of Ghazni) ने सोमनाथ के मंदिर पर वैसे ही बुत (Arab-like idols in Somnath) लगे हुए देखे जो किसी समय अरब के रेगिस्तान में स्थित मंदिरों में पूजे जाते थे। सोमनाथ में अरब जैसे बुत देखकर महमूद गजनवी हैरान रह गया।  

-डॉ. मोहनलाल गुप्ता

सोमनाथ की रक्षा में पचास हजार हिन्दुओं ने प्राण न्यौछावर कर दिए (19)

0
सोमनाथ की रक्षा - www.bharatkaitihas.com
सोमनाथ की रक्षा में पचास हजार हिन्दुओं ने प्राण न्यौछावर कर दिए

मुस्लिम लेखकों द्वारा किए गए झूठे विवरणों के आधार पर पहले अंग्रेजों ने तथा बाद में कम्युनिस्ट लेखकों ने आरोप लगाया है कि हिन्दू राजा सोमनाथ मंदिर (Somnath Temple) की रक्षा करने की बजाय भाग खड़े हुए। सच्चाई यह है कि सोमनाथ मंदिर (Smnath Temple) की रक्षा की रक्षा करते हुए अनेक हिन्दू राजाओं एवं जागीरदारों ने तथा पचास हजार हिन्दुओं ने प्राण न्यौछावर किए।

अंततः महमूद गजनवी (Mahmud of Ghazni) सोमनाथ (Somnath) आ पहुंचा। अब तक केवल मोधेरा के अतिरिक्त गुजरात में और कहीं भी महमूद को संघर्ष नहीं करना पड़ा था किंतु सोमनाथ में गुजरातियों ने प्रबल तैयारियां कर रखी थीं। 6 जनवरी 1026 को महमूद गजनवी और चौलुक्य शासक भीमदेव प्रथम (Raja Bhim Dev Chalukya) की सेनाओं के बीच युद्ध आरभ हुआ। संध्या होते-होते राजा भीमदेव बुरी तरह घायल होकर युद्धक्षेत्र से हट गया।

7 जनवरी 1026 को प्रातः होते ही महमूद गजनवी (Mahmud of Ghazni) की सेना ने सोमनाथ मंदिर (Somnath Temple) पर हमला किया। राजा भीमदेव (Raja Bhim Dev Chalukya) के मैदान से हट जाने के बाद चौलुक्य सेना मंदिर के भीतर चली गई और मंदिर की प्राचीर पर चढ़कर मोर्चा लेने लगी।

अबू सैय्यद गरदेजी के हवाले से अशोककुमार सिंह ने लिखा है- ‘सोमनाथ के निवासी अब भी मंदिर की प्राचीरों पर बैठकर मुस्लिम सेना का उपहास कर रहे थे कि हमारा रक्षक सोमनाथ मुसलमानों को नष्ट कर देगा।’

द स्ट्रगल फॉर एम्पायर के लेखक डी सी गांगुली ने लिखा है- ‘यद्यपि हिन्दुओं का नेता भाग गया था तथापि उनके उत्साह में कोई कमी नहीं आई थी।’

इस रोचक इतिहास का वीडियो देखें-

महमूद (Mahmud of Ghazni) के सिपाही सीढ़ियां लगाकर मंदिर की प्राचीर पर चढ़ने लगे। हिन्दू सैनिकों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया किंतु गजनी के सैनिक राजा सोमनाथ मंदिर (Somnath Temple) में घुसने में सफल रहे।

अबू सैय्यद गरदेजी ने लिखा है- ‘हजारों हिंदू, सोमेश्वर के शिवलिंग के सामने एकत्रित हो गये। कुछ रोने लगे और कुछ प्रार्थना-पूजा करने लगे। कुछ उच्च स्वर में मुस्लिम सेना से कहने लगे कि हमारा देवता तुम्हें यहाँ ले आया है। वह एक बार में ही तुम्हारा वध कर देगा।’

महमूद के सैनिकों ने मंदिर (Somnath Temple)परिसर में घुसकर प्राचीर के दरवाजे भीतर से खोल दिए। इस कारण महमूद (Mahmud of Ghazni) के सैनिक जेहादी नारे लगाते हुए मंदिर प्रागंण में घुस गए। भीमदेव भले ही युद्धक्षेत्र से हट गया था किंतु उसके सैनिक अब भी मंदिर के भीतर मोर्चा संभाल रहे थे। क्योंकि दिन भर चले युद्ध के बाद भी गजनी की सेना महालय के गर्भगृह में नहीं घुस सकी। रात होने पर युद्ध स्वतः बंद हो गया फिर भी मंदिर की प्राचीरों पर तथा गर्भगृह से बाहर गजनी से आई सेना का कब्जा बना रहा।

8 जनवरी 1026 की प्रातः मंदिर के भीतर का दृश्य अचानक ही बदल गया। आसपास के गांवों से हजारों लोग हाथों में हथियार लेकर मंदिर में घुस आए। वे अपने देवता के विग्रह की रक्षा के निमित्त अपने प्राणों का उत्सर्ग करना चाहते थे। इन लोगों को संभवतः समुद्र के रास्ते मंदिर में आने का मार्ग ज्ञात था। जब दिन का उजाला होते ही महमूद के सैनिकों ने मंदिर (Somnath Temple) के मुख्य भवन पर धावा बोला तो मंदिर के भीतर स्थित लोगों को साक्षात् मृत्यु के दर्शन हो गए। अब उनके हाथ में केवल इतना रह गया था कि वे अंतिम सांस तक लड़ें तथा अधिक से अधिक शत्रुओं को मारते हुए महाकाल के धाम को प्रस्थान करें।

To purchase this book, please click on photo.

हजारों हिन्दू अपने आराध्य भगवान सोमनाथ (Bhagwan Somnath) के सामने शीश झुकाकर छोटे-छोटे समूहों में मुख्य मंदिर से बाहर निकलकर महमूद की सेना से युद्ध करने लगे। इन नागरिकों के आ जाने से राजा भीमदेव की सेना को बहुत सम्बल मिल गया। इस कारण 8 जनवरी को पूरे दिन विकराल युद्ध हुआ। महादेव के महालय में मौत का नंगा नाच हुआ। रक्त की नदी बह निकली और समुद्र की तरफ बढ़ने लगी। सैंकड़ों चीलें आकाश में मण्डराने लगीं और महालय की दीवारों पर गिद्ध निर्भय होकर बैठ गए। 50 हजार हिन्दुओं ने अपने आराध्य देव सोमनाथ के शिवलिंग (Shivlinga of (Bhagwan Somnath) की रक्षा के लिए अपने शरीर न्यौछावर कर दिए। इब्नुल अमीर ने हिन्दू मृतकों की यही संख्या बताई है। वह युद्ध में मारे गऐ मुस्लिम सैनिकों की संख्या का उल्लेख नहीं करता है। इस युद्ध का जो भी वर्णन हमें मिलता है, वह तत्कालीन मुस्लिम लेखकों के वर्णन पर आधारित है। विभिन्न लेखकों द्वारा किए गए सोमनाथ युद्ध के वर्णन में काफी अंतर मिलता है। सोलहवीं शताब्दी ईस्वी के ईरानी मूल के लेखक फरिश्ता ने लिखा है कि गजनी के सैनिकों को सोमनाथ मंदिर (Somnath Temple) में घुसते हुए देखकर मंदिर के लगभग 4 हजार पुजारी नावों में बैठकर समुद्र में भाग गए ताकि सिरन्दीप नामक टापू तक पहुंच सकें किंतु महमूद की सेना ने उनका पीछा करके उनकी नावों को डुबो दिया।

ख्वान्द मीर नामक एक लेखक ने ‘कामिल उत् तवारीख’ में भी इसी प्रकार का वर्णन किया है। हबीब उस सियर तथा इलियट ने भी इस युद्ध का वर्णन किया है।

फरिश्ता ने इस युद्ध का विस्तृत वर्णन करते हुए लिखा है कि सोमनाथ (Somnath Temple) के समक्ष तीन दिन तक युद्ध हुआ। मुस्लिम सेना को युद्ध के दूसरे दिन प्रथम दिन की अपेक्षा कम सफलता मिली। वह लिखता है कि तीसरे दिन आसपास के हिन्दुओं के सेनाएं मंदिर की रक्षा करने के लिए आ पहुंचीं।

महमूद (Mahmud of Ghazni) ने इस सेनाओं का सामना करने के लिए मंदिर का घेरा उठा दिया। उसने अपनी सेना के एक भाग को मंदिर की रक्षक सेना का सामना करने के लिए रवाना किया और स्वयं आसपास से आई सेनाओं से लड़ने के लिए तैयार हुआ। दोनों सेनाओं में भयंकर युद्ध हुआ तथा लम्बे समय तक विजय अनिश्चित रही।

फरिश्ता आगे लिखता है कि दो हिन्दू राजा ब्रह्मदेव (Raja Brahm Dev) तथा दाबिश लीम Dabish Leem) हिन्दू सेना में सम्मिलित होकर हिन्दुओं का मनोबल बढ़ाने लगे। उसी क्षण महमूद (Mahmud of Ghazni) ने घोड़े से नीचे उतरकर अल्लाह से विजय हेतु प्रार्थना की और फिर घोड़े पर सवार होकर अबुल हसन सिरकासियन के साथ दुश्मन की तरफ बढ़ा और अपनी सेना को उत्साहित करने लगा। मुस्लिम सेना ने शत्रुपंक्ति को तोड़ दिया और पांच हजार हिन्दुओं को मार गिराया। सोमनाथ के चार हजार रक्षकों ने हिन्दू पक्ष को पराजित होते हुए देखा तो वे नावों में बैठकर सरनद्वीप की तरफ भाग गए।

फरिश्ता ने लिखा है कि राजा ब्रह्मदेव (Raja Brahm Dev) ने भी गजनी के तीन हजार सैनिकों को काट डाला था। ब्रिग्स ने भी इसका उल्लेख किया है। मुहम्मद नाजिम फरिश्ता के इस वर्णन को स्वीकार नहीं करते। फरिश्ता भले ही 16वीं सदी का लेखक था किंतु यह स्वाभाविक ही है कि उसने जो कुछ भी लिखा, ग्यारहवीं शताब्दी के मुस्लिम लेखकों के विवरणों को आधार बनाकर ही लिखा।

इन मुस्लिम लेखकों के वर्णन के आधार पर कुछ बातें निश्चित रूप से स्थापित होती हैं। पहली यह कि यह युद्ध कम से कम तीन दिन तक चला। पहले दिन के युद्ध में राजा भीमदेव की सेना की मुख्य भूमिका थी। दूसरे दिन के युद्ध में भीमदेव (Chalukya Bhim Dev First) के सैनिकों के साथ नगर में रहने वाले हिन्दू नागरिकों ने भी बलिदान दिया। तीसरे दिन के युद्ध में आसपास के राजा भी अपनी सेनाएं लेकर आए थे।

इन मुस्लिम लेखकों के वर्णन के आधार पर कहा जा सकता है कि इस युद्ध में हिन्दू पक्ष के कम से कम 50 हजार लोगों ने अपने प्राणों की आहुतियां दीं। मुस्लिम पक्ष की तरफ से भी कई हजार सैनिक मारे गए जिनमें से राजा ब्रह्मदेव (Raja Brahm Dev) की सेना ने गजनी के तीन हजार सैनिकों को मारा।

इन निष्कर्षों के आधार पर यह कहा जा सकता है कि दोनों पक्षों के बीच भयंकर युद्ध हुआ था। आजकल कुछ आधुनिक लेखक यह लिखने लगे हैं कि राजा भीमदेव (प्रथम) (Chalukya Bhim First) बिना लड़े ही भाग खड़ा हुआ और पचास हजार हिन्दू मंदिर में घुसकर भगवान से प्रार्थना करने लगे कि आप ही हमें बचाओ तथा महमूद के सैनिकों ने उन्हें बिना किसी प्रतिरोध के मार डाला। इन लेखकों का यह कहना बिल्कुल गलत है तथा तथ्यों पर आधारित नहीं है।          

-डॉ. मोहनलाल गुप्ता

सोमनाथ का शिवलिंग भंग कर दिया महमूद गजनवी ने (20)

0
सोमनाथ का शिवलिंग - www.bharatkaitihas.com
सोमनाथ का शिवलिंग भंग कर दिया महमूद ने

जब महमूद गजनवी (Mahmud of Ghazni) आधी रात के समय सोमनाथ महालय (Somnath Temple) के गर्भगृह में घुसा तो मंदिर के मुख्य पुजारी ने अपना सिर शिवलिंग पर रख दिया। महमूद गजनवी ने गुर्ज के प्रहार से सोमनाथ का शिवलिंग (Somnath Shivlinga) भंग कर दिया। पुजारी का सिर भी उसी के साथ बिखर गया। इस पर भी महमूद का जेहाद (Jihad) पूरा नहीं हुआ। वह भारत का प्रत्येक मंदिर इसी तरह भंग करना चाहता था।

सोमनाथ में हिन्दू सेनाओं एवं हिन्दू प्रजा ने तीन दिन तक महमूद गजनवी गजनवी (Mahmud of Ghazni) से युद्ध किया तथा उसे मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया किंतु जब सोमनाथ में महमूद गजनवी का प्रतिरोध करने के लिए कोई भी जीवित नहीं बचा तो 8 जनवरी 1026 की रात्रि में महमूद ने सोमनाथ महालय के गर्भगृह में प्रवेश किया।

महमूद गजनवी (Mahmud of Ghazni) ने देखा कि सम्पूर्ण महालय (Somnath Temple) सागवान की लकड़ी के 56 खंभों पर स्थित है जिन पर रांगा चढ़ाकर उनमें हीरे-जवाहरात जड़े गए हैं। कुछ लेखकों ने इसे सीसा बताया है जबकि सीसे ओर रांगे में अंतर होता है। रांगा टिन धातु से बनता है तथा जबकि सीसा लैड धातु से बनता है। किसी भी बर्तन अथवा धातु पर टिन से कलई की जाती है तथा लकड़ी के खम्भों पर उसकी चद्दरें चढ़ाई जाती हैं, जबकि लैड में यह विशेषता नहीं होती।

तत्कालीन मुस्लिम लेखकों द्वारा किए गए वर्णन के अनुसार सोमनाथ महालय (Somnath Temple) के काष्ठ-स्तम्भों से बने मण्डप के मध्य में पत्थर का तराशी हुई 5 गज की प्रतिमा लगी हुई थी। वस्तुतः यह प्रतिमा नहीं थी, यह सोमनाथ का शिवलिंग (Somnath Shivlinga) था किंतु गजनी के मुस्लिम लेखकों ने इसे मूर्ति समझ लिया।

इस रोचक इतिहास का वीडियो देखें-

मुस्लिम लेखकों के अनुसार सोमनाथ का शिवलिंग (Somnath Shivlinga) हवा में अधर था। इसे किसी भी तरह से कोई सहारा नहीं दिया गया था। कुछ लेखकों ने इस शिवलिंग की ऊंचाई पांच गज अर्थात् 15 फुट बताई है जो कि सही प्रतीत नहीं होती क्योंकि हिन्दुओं में शिवलिंग के ऊपर जलधार एवं दुग्धाभिषेक करने तथा उस पर चंदन का लेप करने की परम्परा है, इतने ऊंचे शिवलिंग पर जलाभिषेक एवं चंदन का लेप करना संभव नहीं है।

अतः पंद्रह फुट का शिवलिंग बनाया जाना कठिन है। सोमनाथ का ज्योतिर्लिंग ईसा से भी सैंकड़ों साल पुराना था। उस काल में इतने बड़े शिवलिंग किसी भी अन्य शिवालय में देखने को नहीं मिले हैं। अतः शिवलिंग इतना ऊंचा नहीं रहा होगा।

महमूद गजनवी (Mahmud of Ghazni) को गर्भगृह के भीतर आया देखकर शिवालय के कुछ प्रमुख पुजारी ज्योतिर्लिंग (Somnath Shivlinga) से लिपट गए। महमूद ने अपने हाथ में पकड़ी हुई लोहे की एक गुर्ज से ज्योतिर्लिंग पर भयानक प्रहार किया जिससे हजारों साल पुराने ज्योतिर्लिंग के टुकड़े बिखर गए। शिवलिंग के साथ ही उन पुजारियों के मस्तक भी बिखरे गए जो उन्होंने अपने अराध्य देव के ऊपर टिका दिए थे।

To purchase this book, please click on photo.

कुछ लेखकों ने लिखा है कि मंदिर के पुजारियों ने महमूद गजनवी (Mahmud of Ghazni) के दामाद ख्वाजा हसन मेंहदी से कहा कि यदि महमूद इस शिवलिंग (Somnath Shivlinga) को भंग न करे तो शिवलिंग के भार से दो गुना सोना महमूद को देंगे। महमूूद ने उनका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया किंतु जब महमूद को सोना मिल गया तो उसने यह कहकर शिवलिंग भंग कर दिया कि मैं बुतशिकन हूँ, बुतपरस्त नहीं हूँ, न ही बुतों का सौदा करता हूँ। कुछ लेखकों के अनुसार उस विशाल शिवलिंग के भीतर ढेरों कीमती जवाहरात निकले जो पुजारियों द्वारा दिये गए सोने से भी कई गुना अधिक मूल्यवान थे। यह बात भी सही प्रतीत नहीं होती कि शिवलिंग के भीतर से रत्न निकले होंगे क्योंकि भारत में कहीं भी भीतर से खोखले शिवलिंग नहीं मिलते। वे ठोस पत्थर से बने हुए होते हैं। जामे उलहक्ययात व तारीख ए फरीश्ता़ में लिखा है कि सोमनाथ का शिवलिंग लोहे से बना हुआ था और मंदिर की दीवारों तथा छत में चुबंक लगाकर उसे अधर खड़ा किया गया था। जब मंदिर की एक तरफ की दीवार के पत्थर हटाए गए तो शिवलिंग एक ओर को झुक गया। यह बात सही प्रतीत नहीं होती कि शिवलिंग लोहे का बना हुआ था और चुम्बक के सहारे अधर किया गया था।

भारत में लोहे के शिवलिंग नहीं बनाए जाते। वे प्रायः कीमती और मजबूत पत्थर से बनाए जाते हैं जिनमें कसौटी तथा ग्रेनाइट जैसे कठोर पत्थर प्रमुख हैं। ये पत्थर सैंकड़ों साल तक जलाभिषेक के बाद भी बहुत कम गति से घिसते हैं। अतः सोमनाथ का शिवलिंग भी किसी मूल्यवान पत्थर से बना हुआ होगा तथा पत्थरों को चुम्बक के सहारे हवा में अधर नहीं किया जा सकता।

चूंकि मुस्लिम लेखकों ने सोमनाथ का शिवलिंग (Somnath Shivlinga) हवा में अधर होने का उल्लेख अत्यधिक विश्वास के साथ किया है, इसलिए यह मानने में कोई आपत्ति नहीं है कि शिवलिंग हवा में अधर रहा होगा किंतु उसे अधर करने के लिए किसी अन्य विधि का सहारा लिया गया होगा।

जहाँ तक शिवलिंग के चारों ओर की दीवारों के पत्थर निकालने से शिवलिंग (Somnath Shivlinga) के झुकने की बात है, वह भी सही जान पड़ती है क्योंकि शिवलिंग के अधर में संतुलन का आधार वही पत्थर रहे होंगे। सोमनाथ का शिवलिंग भंग करने के बाद जिन रत्नों के निकलने की बात कही गई है, वे रत्न या तो शिवलिंग के नीचे से निकले होंगे या मण्डप की दीवारों के पत्थर हटाने से मिले होंगे।

कहा जाता है कि शिवलिंग (Somnath Shivlinga) के टुकड़ों में से चार टुकड़े गजनी ले जाए गए जिनमें से दो टुकड़े मदीना भेज दिए गए। महालय के शिखर पर लहरा रहा भगवा झण्डा तोड़कर फैंक दिया गया तथा उसके स्थान पर हरा झण्डा लगा दिया गया। सोमनाथ का शिवलिंग भंग करने के बाद महमूद ने मंदिर लूटने का आदेश दिया।

मंदिर परिसर में बने देवालयों में प्रतिष्ठित सोने-चांदी की हजारों छोटी-बड़ी मूर्तियां जिनके आगे रत्नजड़ित पर्दे लटके हुए थे, अनगिनत स्वर्ण पात्र, देवताओं के आभूषण, मंदिर के द्वार पर लगे चंदन के दरवाजे, रत्नजटित झाड़-फानूस आदि प्रत्येक मूल्यवान चीज लूट ली गई। महमूद की सेना ने इस सामग्री को ऊंटों एवं छकड़ों पर लाद लिया।

सोमनाथ का स्वर्ग (Heaven of Somnath or Somnath Temple) भंग हो गया। महमूद गजनवी (Mahmud of Ghazni) का यह अभीष्ट तो सिद्ध हुआ किंतु मंदिर की हजारों देवदासियां (Devadasis of Somnath Mahalaya) महमूद के सोमनाथ पहुंचने से पहले ही महालय छोड़कर चली गई थीं जिसके कारण उन्हें लूटने की अभिलाषा महमूद के मन में ही रह गई। फिर भी कुछ देवदासियां महमूद के हाथ लगीं जिन्हें महमूद ने अपने साथ ले लिया।

महमूद गजनवी (Mahmud of Ghazni) अधिक समय तक सोमनाथ में नहीं रुक सकता था अन्यथा गर्मियां आरम्भ हो जातीं और उसके लिए मरुस्थल को लांघकर गजनी तक पहुंच पाना असंभव हो जाता। इस बात का भी पूरा खतरा था कि भारत के अन्य हिन्दू राजा अपनी सेनाएं लेकर सोमनाथ आ पहुंचते। इसलिए महमूद गजनवी ने तुरंत ही गजनी वापसी का कार्यक्रम बनाया।

-डॉ. मोहनलाल गुप्ता

महमूद गजनवी की हत्या करने की योजना बनाई भारतीयों ने (21)

0
महमूद गजनवी की हत्या - www.bharatkaitihas.com
महमूद गजनवी की हत्या करने की योजना बनाई भारतीयों ने

भारत के राजा कायर या कमजोर नहीं थे, किंतु बिखरे हुए थे। महमूद गजनवी ने इसी का लाभ उठाकर भारत को लूटना आरम्भ किया था और वह एक-एक करके मंदिरों एवं नगरों को लूट रहा था। सोमनाथ का शिवलिंग भंग करने के बाद बहुत से हिन्दू राजाओं की आत्मा ने उन्हें धिक्कारा। इसलिए भारतीयों ने महमूद गजनवी (Mahmud of Ghazni) की हत्या करने की योजना बनाई!

महमूद गजनवी ने सोमनाथ को भंग करके महालय की अपार संपदा को ऊंटों पर लाद लिया। महमूद गजनवी के हाथों सोमनाथ महालय लुट जाने की सूचना अग्नि की तरह सम्पूर्ण उत्तर-भारत में फैल गई। काश्मीर का लौहरा राजा संग्रामराज, कालिंजर का चंदेल राजा विद्याधर, मालवा का परमार राजा भोजराज, अजमेर का चौहान राजा अजयराज (द्वितीय) अभी तक धरती पर जीवित थे और सोमनाथ महालय भंग हो गया, इन राजाओं के लिए इससे अधिक शर्म की बात और कुछ नहीं हो सकती थी।

कुछ लेखकों ने लिखा है कि महमूद गजनवी (Mahmud of Ghazni) की हत्या करने के लिए कुछ राजाओं ने आनन-फानन में एक संघ बनाया तथा गुजरात से जालौर के मरुस्थल की ओर जाने वाले मार्ग पर मोर्चाबंदी की किंतु यह बात सही प्रतीत नहीं होती। इतनी जल्दी किसी संघ का बनना और उस संघ की सेनाओं द्वारा आबू एवं जालौर के बीच मोर्चाबंदी किया जाना संभव नहीं था।

यह संभव है कि अजमेर एवं मालवा के शासकों ने पहले से ही कुछ सेनाएं महमूद गजनवी (Mahmud of Ghazni) का मार्ग रोकने के लिए भेजी हों और वही सेनाएं आबू (Abu Parvat) एवं जालौर (Jalore) के बीच मोर्चाबंदी करके बैठी हों। महमूद के गुप्तचरों ने महमूद को इस मोर्चाबंदी के बारे में समय रहते सूचित कर दिया। महमूद ने गुजरात से आबू एवं जालौर होकर मुल्तान जाने की बजाय मन्सूरा होते हुए सिंध में प्रवेश करने एवं वहाँ से लाहौर जाने वाला मार्ग पकड़ने का निश्चय किया। इस कारण इन सेनाओं से महमूद की सेनाओं की भिड़ंतें नहीं हुईं।

इस रोचक इतिहास का वीडियो देखें-

महमूद गजनवी (Mahmud of Ghazni) ने सोमनाथ से पुनः पीछे मुड़ने की बजाय समुद्र के उथले पानी को पार किया और पश्चिमी दिशा में 90 मील चलते हुए कन्ठकोट जा पहुंचा। सोमनाथ युद्ध में घायल होने के पश्चात् अन्हिलवाड़ा का घायल चौलुक्य राजा भीमदेव (प्रथम) इसी दुर्ग में अपने घावों का उपचार करवा रहा था।

ब्रिग्स ने लिखा है कि जब भीमदेव को ज्ञात हुआ कि महमूद कण्ठकोट आ रहा है तो वह कण्ठकोट से भाग निकला। जब उसके सैनिकों ने देखा कि उनका रक्षक दुर्ग छोड़कर चला गया है तो वे भी दुर्ग की दीवारों से हट गए। महमूद ने बिना किसी प्रतिरोध के कण्ठकोट पर अधिकार कर लिया और वहाँ रह रहे स्त्री-पुरुषों एवं निरीह बच्चों को पकड़कर अपने काफिले के साथ बांध लिया।

To purchase this book, please click on photo.

महमूद गजनवी (Mahmud of Ghazni) की सेना ने कण्ठकोट से मन्सूरा का मार्ग पकड़ा। ‘जामी उल हिकायत’ नामक ग्रंथ में लिखा है कि कण्ठकोट से मन्सूरा तक का मार्ग दिखाने के लिए महमूद ने एक भारतीय को नियत किया। वह भारतीय वस्तुतः सोमनाथ महालय के मुख्य पुजारियों में से एक था। उसने महमूद की सेना को मार्ग दिखाने के स्थान पर सिंध के रेगिस्तान में भटका दिया ताकि सेना को पानी नहीं मिल सके तथा सेना प्यासी मर जाए। रैवर्टी ने भी यही वर्णन किया है। इलियट ने भी इस घटना का उल्लेख किया है। फरिश्ता लिखता है कि महमूद की सेना तीन रात और एक दिन तक रेगिस्तान में भटकती रही। जब महमूद को ज्ञात हुआ कि उसकी सेना रेगिस्तान में भटक गई है तो उसने भारतीय मार्गदर्शक को जान से मार दिया। मिनहाज उस् सिराज ने लिखा है- ‘जब महमूद को ज्ञात हुआ कि वह अपनी सेना के साथ मरुस्थल में भटक गया है तो महमूद ने अल्लाह से प्रार्थना की और कुछ देर बाद रात्रि समाप्त हो गई। महमूद को आकाश में एक प्रकाश दिखाई दिया। महमूद ने सेना को उसी ओर बढ़ने का आदेश दिया। जब मुस्लिम सेना वहाँ पहुंची तो उसे पीने का साफ पानी मिल गया।’

जब महमूद गजनवी (Mahmud of Ghazni) मन्सूरा (Mansura) पहंचा तो वहाँ का शासक खफीफ (Khafif) भयभीत होकर भाग खड़ा हुआ। महमूद ने खफीफके बहुत से सैनिकों को मार डाला। इसके बाद महमूद सिंध (Sindh) में तेजी से बढ़ने लगा ताकि जितनी जल्दी हो सके, मरुस्थल को पार करके पंजाब में प्रवेश कर सके।

कुछ ऐतिहासिक संदर्भों के अनुसार मरुस्थल के जाटों एवं भाटियों ने महमूद की सेना को लूटा तथा उसे काफी नुक्सान पहुंचाया। उस काल में कान्छा कान्हा नामक एक जाट सरदार इस क्षेत्र में रहा करता था। वह भगवान शिव का बड़ा भक्त था।

जब कान्छा को ज्ञात हुआ कि सोमनाथ महालय (Somnath Temple) को भंग करने के बाद महमूद गजनवी इसी मार्ग से वापस लौट रहा है तो उसने महमूद गजनवी (Mahmud of Ghazni) का मार्ग रोका। वह महमूद गजनवी की हत्या करने में तो सफल नहीं हुआ किंतु उसने महमूद से लूट का कुछ धन छीनने में सफलता प्राप्त की। इस सम्बन्ध में कई तरह की लोक किम्वदन्तियां चल पड़ी हैं जिनमें कान्छा को बहुत बड़ा नायक दिखाया गया है। पाकिस्तान के लाहौर में आज भी शीशम का एक घना जंगल स्थित है जिसे कान्छा काना कहा जाता है।

भले ही ये किम्वदन्तियां पूर्णतः सही नहीं हों किंतु इसमें कोई संदेह नहीं कि कान्छा ने महमूद को हानि पहुंचाई थी क्योंकि इस क्षेत्र के जाटों को दण्डित करने के लिए महमूद गजनवी (Mahmud of Ghazni) ने अगले ही वर्ष फिर से अभियान किया था। अलबरुनी के अनुसार महमूद सोमनाथ महालय (Somnath Temple) से शिवलिंग के टुकड़े, 65 टन स्वर्ण, हीरे-जवाहरतों के ढेरों आभूषण और रेशम के कढ़े हुए वस्त्रों सहित विपुल सामग्री गजनी ले गया।  भारत के हिन्दू कभी भी महमूद गजनवी की हत्या नहीं कर सके।

-डॉ. मोहनलाल गुप्ता

- Advertisement -

Latest articles

डिजिटल क्रांति www.bharatkaitihas.com

डिजिटल क्रांति और भविष्य की तैयारी

0
चारों ओर डिजिटल क्रांति का शोर है किंतु हमारे पास भविष्य की क्या तैयारी है! क्या हमने कभी इस पर गंभीरता से विचार किया...
वॉयनिच मैन्युस्क्रिप्ट : नीले पानी में नहाती औरतों का रहस्य - www.bharatkaitihas.com

वॉयनिच मैन्युस्क्रिप्ट : नीले पानी में नहाती औरतों का रहस्य

0
वॉयनिच मैन्युस्क्रिप्ट एक ऐसी पहेली, जिसे द्वितीय विश्व युद्ध के दिग्गज कोड-ब्रेकर्स से लेकर आज के सबसे एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और सुपर कंप्यूटर्स...
पुष्पक विमान - www.bharatkaitihas.com

पुष्पक विमान विभीषण को क्यों नहीं लौटाया था श्रीराम ने?

0
रावण का वध करने के बाद जब भगवान श्रीराम अयोध्या लौटे तो उन्होंने पुष्पक विमान लंका के नए राजा विभीषण को क्यों नहीं लौटाया?...
एनीमल फार्म - www.bharatkaitihas.com

एनीमल फार्म और भारतीय राजनीति

0
क्या आपने उस किताब का नाम सुना है जिसने 1950 के दशक में पूरी दुनिया में आग लगा दी थी! क्या आपने एनीमल फार्म...
हरम बेगम का कपट जाल - www.bharatkaitihas.com

हरम बेगम का कपट जाल (69)

0
बाकी काकशाल नामक एक अमीर ने मिर्जा हकीम से कहा कि यह हरम बेगम का कपट जाल है, इसलिए वहाँ जाना ठीक नहीं है...