Home Blog Page 171

शाही बेगमों के कपड़े

0
शाही बेगमों के कपड़े - bharatkaitihas.com
शाही बेगमों के कपड़े

जब अंग्रेज अधिकारियों ने लाल किले में हत्याकाण्ड करने की नीयत से प्रवेश किया तब दिल्ली के सैंकडों गुण्डे भी लाल किले में घुस गए। उन लोगों ने शाही असबाब लूटना आरम्भ किया तो अंग्रेज सिपाही भी इसी काम में लग गए। अधिकतर लोग शाही बेगमों के कपड़े लूटना चाहते थे।

शाही बेगमों के कपड़े इतिहास का विषय तो नहीं हो सकते किंतु यह जानकार कितनी हैरानी होता है कि अंग्रेजों ने लाल किले में घुसकर शाही बेगमों के कपड़े लूट लिए!

20 सितम्बर 1857 की दोपहर होने से पहले ही अंग्रेजी सेना लाल किले में घुस चुकी थी और अंग्रेज सिपाही पागल कुत्तों की तरह भारत के निर्दोष एवं निरीह लोगों को अपनी गोलियों से छलनी करते हुए बादशाह बहादुरशाह जफर और उसके परिवार को ढूंढ रहे थे। विलियम हॉडसन भी चुपचाप अपनी बंदूक ताने हुए उन सिपाहियों के साथ चल रहा था। केवल वही जानता था कि बादशाह और उसका परिवार कहाँ है, किंतु वह बड़ी चालाकी से बादशाह को लाल किले में ढूंढता रहा।

लेफ्टिनेंट फ्रेड मेसी ने लिखा है- ‘लाल किले के भीतर पतली गलियों वाला एक पूरा शहर बसा हुआ था। हम लोग बादशाह को ढूंढने लगे। हमने धरती पर घायल पड़े हुए एक मुस्लिम युवक से पूछा कि बादशाह और उसका परिवार कहाँ है तो उसने कहा कि बादशाह का पूरा परिवार इस महल के सबसे भीतरी कमरे में है।

वह लड़का जानबूझ कर झूठ बोल रहा था क्योंकि उसे पता था कि बादशाह अपने परिवार के साथ कई दिन पहले ही लाल किला छोड़कर जा चुका है। हमने लाल पर्दा हटाकर महल के अंतःपुर में प्रवेश किया। अंतःपुर के सारे कमरों, भण्डारों, रसोईघरों, गुसलखानों, अलमारियों और बक्सों को देख मारा किंतु हमें बादशाह या उसके परिवार का एक भी सदस्य नहीं मिला।’

पूरे आलेख के लिए देखें यह वी-ब्लॉग-

जब बादशाह और उसका परिवार नहीं मिला तो हमारे सैनिक, अंग्रेज अधिकारियों की परवाह करना छोड़कर लाल किले के महलों को लूटने में व्यस्त हो गए। न जाने कहाँ से शहर से बदमाशों की टोलियां भी आ गईं। उन्होंने महलों के पर्दे, चद्दरें, बर्तन-भाण्डे, घोड़ों का सजावटी सामान, औरतों और मर्दों के लिबास झाड़-फानूस, किताबें, पिस्तौलें, मिठाइयां, शर्बत और शराब की बोतलें लूट लिए।

जो दुपट्टे, कमीजें, सलवारें, घाघरे और गरारे कल तक मुगल बेगमें और शहजादियां पहनती थीं, उन दुपट्टों, कमीजों सलवारों, घाघरों और गरारों को अंग्रेज और अंग्रेजी सेना के भारतीय सिपाही अपनी बीवियों के लिए ले जा रहे थे। देखते ही देखते शाही बेगमों के कपड़े लूटने की होड़ मच गई।

लेफ्टिनेंट फ्रेड मेसी ने लिखा है कि यह सारा सामान किसी काम का नहीं था किंतु मैंने भी एक नया हवाई गद्दा उठा लिया जो बाद में मैंने जनरल कैम्पबैल से अनुमति लेकर अपनी पत्नी मैसी को दे दिया। मैसी ने वह हवाई गद्दा अपनी पहाड़ी पालकी में बिछा लिया।

लाल किले की दर्दभरी दास्तान - bharatkaitihas.com
TO PURCHASE THIS BOOK, PLEASE CLICK THIS PHOTO

जब बादशाह लाल किले में नहीं मिला तो अंग्रेज सिपाहियों ने यमुना नदी पर नावों को जोड़कर बनाए गए पुल के पास स्थित सलीमगढ़ पर भी हमला किया। बादशाह और उसके परिवार को वहाँ भी पूरी सावधानी से ढूंढा गया किंतु वे लोग वहाँ भी नहीं मिले, कहीं भी नहीं मिले! अंग्रेज अधिकारियों का अनुमान था कि बागी सिपाही बूढ़े और बेदम बादशाह को लेकर दिल्ली से अधिक दूर नहीं गए होंगे। इसलिए उन्होंने बादशाह के भाग जाने की अधिक चिंता नहीं की और वे दिल्ली की जीत का जश्न मनाने की तैयारियों करने लगे।

उसी शाम अंग्रेजों ने जामा मस्जिद के अंदर नाचना शुरु किया। जनरल कैम्पबैल ने मलिका विक्टोरिया के नाम पर जाम पेश किया- ‘फॉर सक्सेस ऑफ हर हाईनेस, मे द क्वीन लॉंग लिव।’ पंजाब से आई सिक्ख सेना ने मस्जिद के पवित्र मेहराब के सामने फतह की खुशी में आग जलाई अर्थात् कैम्प फायर का आयोजन किया। मेजर जनरल आर्कडेल विल्सन और उसका हैडक्वार्टर सेंट जेम्स चर्च को छोड़कर किले के दीवाने खास में रहने के लिए आ गए। जहाँ उनके सामने ‘हैम’ अर्थात् सूअर के मांस और अण्डों का डिनर परोसा गया।

दिल्ली के ब्रिटिश अधिकारियों ने लाहौर तार भेजकर सूचित किया कि दिल्ली की समस्त कठिनाइयां समाप्त हो गई हैं। बंगाल इन्फैण्ट्री की बगावत को कुचल दिया गया है और लॉर्ड क्लाइव तथा जनरल लेक के दिन लौट आए हैं।

जिस दिन विजेता अंग्रेज जामा मस्जिद में विजय का जश्न मना रहे थे, उस दिन ब्रिगेडियर जॉन निकल्सन रिज पर स्थित एक सैनिक तम्बू में पड़ा हुआ अपनी आखिरी सांसें गिन रहा था। उसका दोस्त नेविली चैम्बरलेन उसके पास यह सूचना लेकर गया कि लाल किला फतह कर लिया गया है तथा बादशाह और उसका परिवार किला छोड़कर भाग चुके हैं तो निकल्सन ने कहा कि मेरी अंतिम इच्छा पूरी हुई।

इसके तीन दिन बाद से 23 सितम्बर 1857 को वह मर गया। बहादुरशाह जफर के प्रिय महताब बाग में लगी एक संगमरमर की चौकी को उखाड़कर उसके नीचे निकल्सन के शव को गाढ़ दिया गया।

जिस समय अंग्रेजों ने लाहौर को यह तार भिजवाया था कि दिल्ली की कठिनाइयां समाप्त हो गई हैं, वस्तुतः उस समय दिल्ली में कठिनाइयों का एक नया युग आरम्भ हो रहा था। बहुत से अंग्रेज सिपाहियों को लग रहा था कि हमारे कुछ साथी लाल किले से मिले लूट के माल से मालामाल हो गए हैं किंतु हमें कुछ भी नहीं मिला। इसलिए वे दिल्ली के उन मौहल्लों में निकल गए जहाँ कभी दिल्ली के धनी-मानी लोग रहते थे।

अंग्रेज सिपाही इन धनी-मानी लोगों को लूटना चाहते थे किंतु अब वहाँ सन्नाटा था और लूटे जाने के लिए कपड़े और बर्तनों के अतिरिक्त शायद ही कुछ बचा था। कुछ स्थानों पर क्रांतिकारी सिपाहियों के तम्बू लगे हुए मिले जो अधिकतर खाली थे किंतु कुछ तम्बुओं में अब भी घायल और बीमार सिपाही पड़े हुए थे जिन्हें अंग्रेज सिपाहियों ने तुरंत गोलियां मार दीं।

शहर में स्थान-स्थान पर उन कपड़ों और बर्तनों का ढेर लगा हुआ था जिन्हें दिल्ली के गुण्डों ने धनी-मानी लोगों के घरों से लूटा था किंतु जब वे गुण्डे भी अंग्रेज सिपाहियों द्वारा मार दिए गए या अंग्रेजों के भय से दिल्ली खाली करके भाग गए तो यह सामान किसी के काम का नहीं रहा। अब वह सामान कचरे के ढेर के रूप में स्थान-स्थान पर पड़ा हुआ था। अंग्रेज सिपाहियों ने बागी सिपाहियों के शव उठाकर उन्हीं ढेरों पर फैंक दिए और उनमें आग लगा दी।

इसके बाद अंग्रेज सिपाहियों को आदेश दिए गए कि वे दिल्ली की सफाई कर दें। इस सफाई का अर्थ यह था कि दिल्ली में एक भी आदमी जीवित नहीं बचे। उन्हें गोलियों से उड़ा दिया जाए। दिल्ली वासियों को यह सजा इसलिए दी जा रही थी कि उन्होंने 11 मई 1857 को दिल्ली की सड़कों पर गिरते हुए अंग्रेजों के शव अपनी आंखों से देखे थे।

यद्यपि इस समय तक दिल्ली में बहुत अधिक लोग नहीं रह गए थे किंतु बूढ़े, बीमार, विकलांग, लाचार, विक्षिप्त, गर्भवती महिलाएं जिनके प्रसव निकट थे, अब भी दिल्ली की गलियों और घरों के तहखानों में छिपे हुए थे, इन्हें ढूंढ-ढूंढ कर निकाला गया और गोलियों से भूनकर अंग्रेज शक्ति का विकराल परिचय दिया गया। मरने वालों में अब इतनी शक्ति नहीं रह गई थी कि वे मरते समय आर्त्तनाद करें, वे चुपचाप गोलियां खाते थे और निर्जीव कुंदे की तरह धरती पर गिर जाते थे।

देखा जाए तो विजेता का परिचय उसके द्वारा की गई हिंसा ही होती है। यदि प्राचीन भारतीय नरेशों की सेनाओं को अपवाद मानकर अलग कर दिया जाए तो धरती के प्रत्येक स्थान पर और मानव सभ्यता के प्रत्येक युग में विजेताओं ने पराजितों को अपना परिचय इसी प्रकार मौत और खून से दिया है।

इसमें कोई संदेह नहीं कि अंग्रेज फिर से दिल्ली के स्वामी हो गए थे किंतु यह वह दिल्ली नहीं थी जिसे वे चार महीने पहले छोड़कर गए थे। यह तो एक विशाल शमशान था जिसमें चारों ओर कुछ आधे जले हुए और कुछ बिना जले हुए शव बिखरे हुए थे।

शाही बेगमों के कपड़े लूटने के बाद जब कुछ अंग्रेज अधिकारियों को अपने पुराने भारतीय मित्रों और उनके साथ बिताए हुए अच्छे दिनों की याद आई तो वे उन्हें ढूंढते हुए उनकी हवेलियों और कोठियों पर गए किंतु वहाँ सड़ती हुई लाशों के अतिक्ति कुछ नहीं देख सके। लेफ्टिनेंट एडवर्ड ओमैनी ने लिखा है- ‘दिल्ली के डेढ़ लाख शहरियों में से लगभग सब जा चुके थे।’

-डॉ. मोहनलाल गुप्ता

बहादुरशाह जफर की गिरफ्तारी

0
बहादुरशाह जफर की गिरफ्तारी - bharatkaitihas.com
बहादुरशाह जफर की गिरफ्तारी

बहादुरशाह जफर की गिरफ्तारी लाल किले में घटने वाली कोई अनोखी घटना नहीं थी। लाल किले ने तो अपने बादशाहों को जूतितयों से पिटते हुए, शहजादियों के बलात्कार होते हुए, बादशाहों की आंखें फोड़े जाते हुए और जिल्लइलाहियों के सिर काटे जाते हुए देखे थे। हॉडसन बादशाह को बंदी बनाकर लाल किले में ले आया!

20 सितम्बर 1857 की रात को बादशाह बहादुरशाह जफर की क्रांतिकारी सेना के प्रधान सेनापति बख्त खाँ ने हुमायूँ के मकबरे पर पहुंचकर एक बार पुनः बादशाह से अनुरोध किया कि बादशाह उसके साथ लखनऊ चलें किंतु बादशाह से गद्दारी करके हॉडसन के लिए काम कर रहे इलाही बख्श ने एक बार फिर बादशाह को यह कहकर बख्त खाँ के साथ जाने से रोक दिया कि अंग्रेज कभी भी बादशाह सलामत को कुछ नहीं कहेंगे, आप किसी भी हालत में दिल्ली मत छोड़िए।

बेगम जीनत महल भी नहीं चाहती थी कि बादशाह दिल्ली छोड़कर भागे क्योंकि उसे पूरा विश्वास था कि हॉडसन अपने वायदे पर स्थिर रहेगा और पहले से तय शर्तों के अनुसार बादशाह बहादुरशाह जफर, बेगम जीनत महल, शहजादे जवां बख्त तथ जीनत महल के पिता मिर्जा कुली खाँ को सुरक्षा देगा।

जीनत महल को यह भी विश्वास था कि वह हॉडसन को प्रसन्न करके अपने बेटे जवां बख्त को बादशाह का उत्तराधिकारी घोषित करवा लेगी और उसके बाद सब कुछ पहले जैसा हो जाएगा।

बादशाह तथा बेगम का यह रुख देखकर सेनापति बख्त खाँ निराश होकर चला गया किंतु इलाही बख्श सतर्क हो गया। उसे लगा कि बादशाह कभी भी अपना निश्चय बदल सकता है तथा दिल्ली से भाग सकता है। इसलिए उसी रात वह विलियम हॉडसन से मिला। संभवतः जीनत महल एवं अहसन उल्लाह खाँ भी चाहते थे कि अब हॉडसन हुमायूँ के मकबरे में आकर शाही परिवार को वहाँ से निकाल ले।

पूरे आलेख के लिए देखें यह वी-ब्लॉग-

इलाही बख्श ने विलियम हॉडसन को बताया कि बादशाह के पास शाही आभूषण, कीमती हीरे एवं सम्पत्ति की एक सूची है। यदि हॉडसन ने आज ही रात बहादुरशाह जफर की गिरफ्तारी नहीं की तो बादशाह कहीं भी जा सकता है।

हॉडसन किसी भी कीमत पर बादशाह को हाथ से नहीं निकलने देना चाहता था। इसलिए वह तुरंत मेजर जनरल विल्सन के पास गया तथा उससे कहा कि जासूसों से मिली सूचना के अनुसार बादशाह और उसका परिवार हुमायूँ के मकबरे में छिपा हुआ है तथा वहाँ से कहीं भी भाग सकता है। इसलिए उचित यही होगा कि बादशाह तथा उसके परिवार को तुरंत बंदी बना लिया जाए।

लाल किले की दर्दभरी दास्तान - bharatkaitihas.com
TO PURCHASE THIS BOOK, PLEASE CLICK THIS PHOTO

हॉडसन का यह प्रस्ताव सुनकर विल्सन भयभीत हो गया। उसने कहा कि ऐसा करने से अंग्रेजों की कठिनाइयां बढ़ जाएंगी किंतु हॉडसन तथा नेविल चैम्बरलेन अपनी बात पर अड़े रहे। इस पर विल्सन ने उनसे कहा कि वे स्वयं इस विषय को देखें तथा कम से कम सिपाही लेकर हुमायूँ के मकबरे पर जाएं ताकि किसी को यह संदेह नहीं हो कि अंग्रेज सिपाही बहादुरशाह जफर की गिरफ्तारी करने जा रहे हैं। विलियम हॉडसन ने विल्सन की अनुमति मिल जाने के बाद मिर्जा इलाही बख्श तथा मौलवी रजब अली को हॉडसन्स हॉर्स के एक दस्ते के साथ हुमायूँ के मकबरे के लिए रवाना कर दिया तथा कुछ समय बाद स्वयं भी लगभग पचास घुड़सवारों के एक दस्ते के साथ मकबरे के लिए चल पड़ा।

बहादुरशाह जफर की गिरफ्तारी की सारी तैयारियां हो चुकी थीं और वह समय आ चुका था जब वह उस व्यक्ति को बंदी बना लिया जाए जिसके बारे में बहुत से अंग्रेजों का विश्वास था कि वह समस्त विद्रोह के केन्द्र में इस तरह था जैसे कि जाले के बीच मकड़ी! अलग-अलग लेखकों ने इन घटनाओं का वर्णन थोड़े बहुत अंतर के साथ किया है। 1857 का भारतीय स्वातंत्र्य समर लिखने वाले वीर विनायक दामोदर सावरकर ने लिखा है-

‘हॉडसन ने गद्दार इलाही बख्श की सूचना पर बहादुरशाह के तीन पुत्रों को हूमायूं के मकबरे से गिरफ्तार किया। वस्तुतः इलाही बख्श एक निकृष्टतम व्यक्ति था। इसी ने क्रांतिकारियों और राजमहल की प्रत्येक घटना से अंग्रेजों को सूचित किया था। उसके संकेत पर ही हॉडसन हुमायूँ के मकबरे में आ खड़ा हुआ।’

हुमायूँ के मकबरे पर चल रही गतिविधियों से जिहादियों की एक टोली को यह ज्ञात हो गया था कि बादशाह एवं उसका परिवार हुमायूँ के मकबरे में छिपा हुआ है। इसलिए कुछ जिहादी भी मकबरे के सामने आकर खड़े हो गए ताकि वे बादशाह की रक्षा कर सकें। जब इन जिहादियों ने मौलवी रजब अली तथा मिर्जा इलाही बख्श को हॉडसन्स हॉर्स के सिक्ख घुड़सवारों के साथ आते हुए देखा तो वे क्रोध से पागल हो गए।

जिहादियों को लगा कि रजब अली तथा इलाही बख्श ने बादशाह से गद्दारी की है तथा वे बादशाह को पकड़ने के लिए आए हैं। इसलिए जिहादियों ने मौलवी रजब अली तथा मिर्जा इलाही बख्श पर हमला कर दिया किंतु ये लोग किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहे।

यद्यपि पूरी दिल्ली सुनसान और वीरान दिखाई देती थी किंतु इस समय आश्चर्यजनक रूप से हुमायूँ के मकबरे में बड़ी संख्या में शहजादे, दरबारी एवं जिहादी मौजूद थे और वे अपने बादशाह के लिए जान देने पर आमदा थे।

हुमायूँ के मकबरे से जान बचाकर भागते हुए मौलवी रजब अली तथा मिर्जा इलाही बख्श को सामने से आता हुआ हॉडसन मिल गया। उसने अपने इन जासूसों को फटकारा और कहा कि वे रिसालदार मानसिंह के साथ वापस मकबरे के भीतर जाएं तथा बादशाह से कहें कि यदि वह मकबरे से बाहर आकर समर्पण कर देगा तो उसके प्राण नहीं लिए जाएंगे और यदि बादशाह बाहर नहीं आएगा तो अंग्रेजी सेना मकबरे में घुसकर बादशाह सहित सभी लोगों को गोली मार देगी।

हॉडसन यह देखकर हैरान था कि बादशाह की गिरफ्तारी के मामले में सब कुछ वैसा नहीं हो रहा था, जैसा हॉडसन ने सोचा था। मौलवी रजब अली तथा मिर्जा इलाही बख्श को मकबरे के भीतर गए हुए दो घण्टे हो गए तो हॉडसन को लगा कि मौलवी रजब अली तथा मिर्जा इलाही बख्श तथा रिसालदार मानसिंह का कत्ल कर दिया गया है।

वह मकबरे के मुख्य दरवाजे पर डटा हुआ था और उसके घुड़सवारों ने मकबरे को चारों ओर से घेर रखा था। उसने थोड़ी प्रतीक्षा और की। अंत में रिसालदार मानसिंह मकबरे से बाहर आया और उसने हॉडसन को सूचित किया कि बादशाह सलामत बाहर आ रहे हैं।

थोड़ी ही देर में बादशाह की पालकी मकबरे से बाहर निकली। उसके पीछे बेगम जीनत महल, शहजादा जवां बख्त तथा जीनत का पिता मिर्जा कुली खाँ भय से कांपते हुए चल रहे थे। उनके पीछे बादशाह के दूसरे शहजादे और शाही परिवार के बहुत से लोग थे। उनके बाहर निकलते ही उन्हें चारों तरफ से जिहादियों ने घेर लिया।

हॉडसन ने जिहादियों से कहा कि वे दूर हट जाएं। इस पर बादशाह ने हॉडसन से पूछा कि क्या बादशाह की जान बख्श दी जाएगी? हॉडसन ने कहा कि यदि बागियों द्वारा बादशाह को छुड़ाने की कोशिश नहीं की गई तो उसकी जान अवश्य बख्श दी जाएगी! वीर सावरकर ने लिखा है- ‘प्राणरक्षा का आश्वासन पाकर बहादुरशाह ने अंग्रेजों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।’

जब हॉडसन ने बादशाह बहादुरशाह जफर को आश्वासन दिया कि यदि बादशाह को छुड़ाने का प्रयास नहीं किया गया तो हॉडसन बादशाह के प्राण बख्श देगा तो बादशाह हॉडसन के साथ चलने को तैयार हो गया। उसकी पालकी को हॉडसन के सिक्ख घुड़सवारों ने घेर लिया। वहाँ उपस्थित जिहादी एवं शाही परिवार के लोग इन घुड़सवारों के पीछे चलने लगे। यहाँ से लाल किला लगभग 8 किलोमीटर दूर था।

जब बादशाह का काफिला दिल्ली शहर के परकोटे के पास पहुंचा तो जिहादी स्वतः ही गायब हो गए। केवल शाही परिवार के लोग पालकी के पीछे चलते रहे।

जब ये लोग लाहौरी दरवाजे के अंदर घुसने लगे तो दरवाजे पर नियुक्त दरबानों ने पूछा- ‘पालकी में किसे बिठाया हुआ है?’

हॉडसन ने जवाब दिया- ‘कोई नहीं, दिल्ली के बादशाह।’ इस पर दरबानों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

इसके बाद ये लोग चांदनी चौक से गुजरते हुए लाल किले में आ गए। बादशाह को जीनत बेगम के महल में बंदी बना लिया गया।

केंडल कॉगहिल नामक अंग्रेज अधिकारी ने लिखा है- ‘मुझे हिंदुस्तान के बादशाह का कैदी की हैसियत से स्वागत करने की संतुष्टि मिली। मैंने फौरन उसे बंद करके उस पर दो संतरी लगा दिए। मैंने बादशाह को सूअर और बहुत से ऐसे मुनासिब नामों से पुकारा और उससे हमारे खानदानों के बारे में पूछा। अगर वह सिर उठाकर भी देखता तो मैं उसे गोली मार देता और मैंने पहरेदारों को आदेश दिया कि यदि वह वहशी जरा भी हिले तो उसे फौरन मार गिराया जाए।’

-डॉ. मोहनलाल गुप्ता

मुगल शहजादों की हत्या

0
मुगल शहजादों की हत्या - bharatkaitihas.com
मुगल शहजादों की हत्या

विलियम हडसन ने महंगे रत्न हड़पने के लिए मुगल शहजादों की हत्या कर दी। उसने दिल्ली के जिहादी नौजवानों के सामने ही बहादुरशाह के पुत्रों को नंगा किया और उन्हें गोली मार दी। जिहादी कुछ भी नहीं कर सके।

20 सितम्बर 1857 की रात्रि में विलियम हॉडसन बादशाह बहादुरशाह जफर, बेगम जीनत महल एवं शहजादे जवांबख्त को बंदी लेकर हुमायूँ के मकबरे से लाल किले में ले आया किंतु बादशाह के दो शहजादे मिर्जा मुगल और खिजर सुल्तान तथा बादशाह का पोता अबू बकर अभी भी विलियम हॉडसन की पकड़ से दूर थे।

इलाही बख्श जानता था कि ये तीनों शहजादे कहाँ हैं किंतु उसने जानबूझ कर यह सूचना विलियम हॉडसन से छिपाई थी। इसके दो कारण थे। पहला कारण तो यह था कि इलाही बख्श यह देखना चाहता था कि विलियम हॉडसन अपने उस वचन पर स्थिर रहता है या नहीं कि यदि बादशाह आत्म समर्पण कर देगा तो हॉडसन बहादुरशाह जफर, बेगम जीनत महल, उसके पिता मिर्जा कुली खाँ और शहजादे जवांबख्त को जान से नहीं मारेगा।

दूसरा कारण यह था कि बादशाह का पोता मिर्जा अबू बकर इलाही बख्श की बेटी का पुत्र था। इलाही बख्श नहीं चाहता था कि अबू बकर हॉडसन के हाथ लगे किंतु जब इलाही बख्श ने देखा कि हॉडसन ने शाही परिवार के किसी भी व्यक्ति को जान से नहीं मारा तो 21 सितम्बर 1857 की प्रातः दुष्ट इलाही बख्श ने हॉडसन को यह सूचना दे दी कि शहजादे मिर्जा मुगल और खिजर सुल्तान तथा बादशाह का पोता अबू बकर भी हुमायूँ के मकबरे में छिपे हुए हैं।

पूरे आलेख के लिए देखें यह वी-ब्लॉग-

यह सूचना पाते ही विलियम हॉडसन की बांछें खिल गईं। संभवतः इलाही बख्श यह सोचता था कि वह अपने दौहित्र को मरने से बचा लेगा इसलिए उसने शहजादों के प्राण बख्शने की प्रार्थना की किंतु विलियम हॉडसन ने इलाही बख्श की एक भी दलील नहीं सुनी और वह सीधा मेजर जनरल विल्सन के पास पहुंचा।

हॉडसन ने जब विल्सन को बताया कि तीन शहजादे अब भी मकबरे में छिपे बैठे हैं और मुझे उन्हें पकड़ने की अनुमति चाहिए तो विल्सन भड़क गया। वह इस बात से चिढ़ा हुआ बैठा था कि हॉडसन बड़ी चालाकी से जीत का सेहरा अपने सिर पर बांधता जा रहा है। इसलिए विल्सन ने विगत रात्रि की ही भांति जवाब दिया कि जो करना है, अपने बलबूते पर करो। यह सुनते ही हॉडसन अपने एक सौ घुड़सवारों को लेकर हुमायूँ के मकबरे की तरफ चल दिया। इस समय सुबह के आठ बजे थे। मौलवी रजब अली तथा इलाही बख्श आज भी हॉडसन के साथ थे।

हुमायूँ के मकबरे का दृश्य एक ही रात में बदल चुका था। आज वहाँ कल की तरह मुट्ठी भर जिहादी नहीं थे। केवल एक रात में शहजादों ने पूरी तैयारी कर ली थी। आज हुमायूँ के मकबरे में तीन हजार सशस्त्र मुसलमान मौजूद थे जो शहजादों को अंग्रेजों द्वारा बंदी बनाए जाने से रोकने के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने को आए थे।

लाल किले की दर्दभरी दास्तान - bharatkaitihas.com
TO PURCHASE THIS BOOK, PLEASE CLICK THIS PHOTO

हॉडसन ने मौलवी रजब अली तथा इलाही बख्श से कहा कि कि वे मकबरे के भीतर जाएं तथा शहजादों से बात करके उन्हें आत्मसमर्पण के लिए तैयार करें। मौलवी रजब अली तथा इलाही बख्श को जिहादियों के विरोध का सामना करना पड़ा। जिहादी हर हाल में लड़ते हुए मरना चाहते थे किंतु शहजादों ने उन्हें शांत किया तथा अपनी ओर से प्रस्ताव भिजवाया कि यदि उनकी जान बख्शने का वचन दिया जाए तो वे आत्मसमर्पण करने को तैयार हैं।

इस पर हॉडसन ने जवाब भिजवाया कि समर्पण बिना शर्त होगा। मेजर मॉकडॉवेल भी इस अवसर पर हुमायूँ के मकबरे पर मौजूद था। उसने लिखा है कि हम केवल एक सौ घुड़सवारों को लेकर आए थे तथा दिल्ली यहाँ से 6 मील दूर था जबकि मकबरे में इस समय लगभग तीन हजार सशस्त्र जिहादी मौजूद थे। मकबरे के निकट निजामुद्दीन की बस्ती में भी हथियारों से लैस तीन हजार मुसलामन तैयार थे जो किसी भी समय मकबरे में पहुंच सकते थे। जब हॉडसन ने शहजादों के बिना शर्त आत्मसमर्पण की बात कही तो जिहादियों में उत्तेजना बढ़ गई किंतु अंत में शहजादों ने आत्मसमर्पण करने का ही निर्णय लिया। संभवतः उन्हें लगता था कि शाही परिवार के सदस्यों को जान से नहीं मारा जाएगा।

वीर सावरकर ने लिखा है- ‘उसी समय विश्वासघाती इलाही बख्श और मुंशी रजबअली ने अंग्रेज अधिकारियों के चरणों में उपस्थित होकर उन्हें यह सूचना दी कि शहजादे तो अभी भी हुमायूँ के मकबरे में छिपे बैठे हैं। यह सूचना मिलने पर कैप्टन हडसन ने तुरंत ही प्रस्थान कर दिया तथा शहजादों को बंदी बनाकर एक गाड़ी में बैठा दिया।’

शहजादों को बंदी बनाते ही हॉडसन ने जिहादियों को आदेश दिया कि यदि वे शहजादों की सलामती चाहते हैं तो अपने हथियार धरती पर रख दें। हॉडसन को भय था कि यदि वह इन लोगों को निशस्त्र किए बिना ही यहाँ से निकल गया तो ये लोग पीछे से आकर हॉडसन एवं उसके साथियों पर हमला बोल देंगे। शहजादे अब हॉडसन्स हॉर्स के सिक्ख सिपाहियों के नियंत्रण में थे। इसलिए जिहादियों ने अपने हथियार धरती पर रख दिए।

हॉडसन ने अपने सिपाहियों को आदेश दिया कि वे इन हथियारों को गाड़ी में रख लें। हथियार एकत्रित करने में दो घण्टे का समय लग गया। इसके बाद हॉडसन अपने बंदियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुआ।

जब विलियम हॉडसन एवं उसके घुड़सवार, शहजादों को लेकर दिल्ली शहर के परकोटे तक पहुंचे तो जिहादियों की एक भीड़ ने उन लोगों का रास्ता रोका। हॉडसन ने लिखा है कि शहजादों के चारों ओर एक खतरनाक मजमा जमा हो गया। ऐसा लगता था कि वह उनको छुड़ाने ही वाले हैं। कुछ लोगों के अनुसार मजमा बहुत छोटा था तथा उसका कोई खतरनाक इरादा नहीं था।

अपने आप को जिहादियों की भीड़ से घिरा हुआ देखकर हडसन ने मुगल शहजादों की हत्या करने का निश्चय किया। किंतु हॉडसन ने तीनों शहजादों को गाड़ी से उतरने को कहा। फिर नंगा होने को कहा। फिर एक कॉल्ट रिवॉल्वर निकालकर उसने तीनों को गोली मार दी। फिर उसने लाशों की मुहर वाली अंगूठियां और फीरोजे के बाजूबंद उतारे और अपनी जेब में रख लिए। उनकी जड़ाऊ तलवारों पर भी कब्जा कर लिया।

वीर सावरकर ने लिखा है- ‘जब इन शहजादों को लेकर यह गाड़ी नगर में पहुंची तो हडसन ने गाड़ी के पास पहुंचकर चिल्लाना आरम्भ किया, अंग्रेज महिलाओं और बालकों का वध करने वालों के प्राण लेना ही उचित है। उसी समय अंग्रेज सैनिकों ने इन शहजादों के शरीर पर से सभी आभूषण उतार लिए तथा उन्हें गाड़ी से खींचकर नीचे पटक दिया। तत्काल ही हडसन ने इन तीनों शहजादों पर अपनी बंदूक से निशाने साधे, गोलियां दागीं और उनके प्राण पंखेरू उड़ गए।’

इस प्रकार तैमूर वंश के वृक्ष की अंतिम लताएं भी हडसन की गोलियों ने नष्ट कर दी। हडसन ने तीनों शहजादों के शव थाने के समक्ष फेंक देने के आदेश दिए। कुछ समय तक तो चील और गिद्ध इन निर्जीव देहों से अपनी भूख बुझाते रहे और उसके उपरांत ये क्षत-विक्षत शव घसीटकर यमुना के तट पर फेंक दिए गए।

जिस स्थान पर मुगल शहजादों की हत्या की गई थी, उसके निकट ही दिल्ली के परकोटे में बना एक दरवाजा था जिसे लाल दरवाजा कहते थे किंतु उस दिन से इस दरवाजे को खूनी दरवाजा कहा जाने लगा।

-डॉ. मोहनलाल गुप्ता

जीनत महल

0
जीनत महल- bharatkaitihas.com
जीनत महल

बहादुरशाह जफर की ढेर सारी बेगमें थीं जिनमें जीनत महल और ताज महल बेहद खूबसूरत थीं। बादशाह ने अपना मन बहलाने के लिए बेगमों के अतिरिक्त कुछ लौण्डियाएं भी रखी हुई थीं जिनके लिए उसने अपने हरम में चांदी के पांच पलंग बिछवा रखे थे।

हॉडसन ने दिल्ली के खूनी दरवाजे के निकट बादशाह बहादुरशाह जफर के दो पुत्रों एवं एक पौत्र को नंगा करके गोली मार दी तथा उनके शव कोतवाली के सामने फिंकवा दिए। सभी अंग्रेज सिपाही चाहते थे कि वे बादशाह तथा शहजादे को अपनी आंखों से देखें जिनके खिलाफ उन्हें चार महीने की लम्बी और रक्तरंजित लड़ाई लड़नी पड़ी थी। इसलिए सभी अंग्रेज सिपाहियों को कतार में लगकर उन शवों को देखने की इच्छा पूरी करनी पड़ी।

कम्पनी सरकार के अंग्रेज सैन्य अधिकारी फ्रेड मेसी ने लिखा है- ‘मैंने उन शवों को नंगा और अकड़ा पड़े हुए देखा। उन्हें देखकर मुझे बहुत प्रसन्नता हुई क्योंकि मुझे उनके अपराधों के बारे में कोई संदेह नहीं था। मुझे विश्वास है कि बादशाह उनके हाथों में केवल एक कठपुतली की हैसियत रखता था।’

बादशाह के पहरे पर नियुक्त चार्ल्स ग्रिफ्थ नामक एक अंग्रेज अधिकारी ने इन शहजादों की हत्या करने के लिए विलियम होडसन की प्रशंसा करते हुए लिखा है कि हॉडसन ने संसार को उन बदमाशों से मुक्त कर दिया। दिल्ली की पूरी सेना इस काम में होडसन के साथ है।

पूरे आलेख के लिए देखें यह वी-ब्लॉग-

इस सम्बन्ध में इंग्लैण्ड के भावुक लोगों की अपेक्षा भारत के अंग्रेज ही उचित निर्णय कर सकते हैं। मैंने उन शवों को उसी दोपहर में देखा था। मैने और जिन लोगों ने भी उनके निर्जीव शवों को देखा, किसी के हृदय में भी उन बदमाशों के लिए किंचित् भी दया या खेद नहीं था। उन्हें अपने अपराधों का सर्वथा उचित दण्ड मिला था। तीन दिन तक वे शव वहाँ पड़े रहे और फिर उन्हें बड़ी बेइज्जती के साथ गुमनाम कब्रों में दफना दिया गया।

शहजादों के शवों को देखने के बाद बहुत से उत्सुक अंग्रेज सिपाहियों की टोलियां लाल किले में पहुंचने लगीं जो कम्पनी सरकार के बंदी बादशाह को अपनी आखों से देखना चाहते थे। बादशाह बड़ी दयनीय अवस्था में अपनी बेगम के महल में बैठा था- पिंजरे में बंद किसी जानवर की तरह।

लाल किले की दर्दभरी दास्तान - bharatkaitihas.com
TO PURCHASE THIS BOOK, PLEASE CLICK THIS PHOTO

एक अंग्रेज अधिकारी ने लिखा है- ‘पाठकों के मन में बादशाह की यह छवि पिंजरे में बंद जानवर की तरह इसलिए भी लगती थी क्योंकि उसी सहन में जीनत महल का एक पालतू शेर भी बंधा हुआ था।’ जिस जेलर ने बादशाह तथा जीनत महल को बंदी बना रखा था, उसने 24 सितम्बर 1857 को उच्च अधिकारियों को एक पत्र लिखा कि इस शेर को यहाँ से हटा दिया जाना चाहिए क्योंकि उसे भोजन देने वाला कोई नहीं है। या फिर उसे किसी हिंदुस्तानी को बेचकर धन कमाना चाहिए। यदि दोनों में से कोई काम संभव नहीं हो तो इस शेर को गोली मार देनी चाहिए।

ह्यू चिचेस्टर नामक एक अंग्रेज अधिकारी ने अपने पिता के नाम दिल्ली से लंदन भेजे गए एक पत्र में लिखा- ‘मैंने उसे सूअर बादशाह को देखा, वह बहुत बूढ़ा है और ऐसे दिखता है जैसे कोई नौकर हो। पहले हमें मस्जिद के अंदर जाने या बादशाह से मिलने के लिए जूते उतारने पड़ते थे किंतु अब हमने यह सब छोड़ दिया है।’ कुछ और अधिकारियों ने अपने घरवालों को लिखा कि- ‘उन्होंने बादशाह से बुरी तरह बेइज्जती के साथ व्यवहार किया और उसे खड़े होकर सलाम करने के लिए विवश किया।’

एक अंग्रेज ने शेखी बघारी कि- ‘मैंने बादशाह की दाढ़ी नौंच ली।’

इन पत्रों से पता चलता है कि बादशाह के विरुद्ध अंग्रेज सिपाहियों की घृणा का पार नहीं था।

22 सितम्बर 1857 की रात को दिल्ली के नए कमिश्नर चार्ल्स साण्डर्स तथा उसकी पत्नी मैटिल्डा ने बादशाह से भेंट की। उस समय चार्ल्स ग्रिफ्थ बादशाह के पहरे पर था, उसने लिखा है-

‘बादशाह बरामदे में एक मामूली देसी चारपाई पर बिछे एक गद्दे पर पालथी मारे बैठा था। वह अजीम मुगल नस्ल का अंतिम प्रतिनिधि था। देखने में उसमें कोई विशेष बात नहीं थी। उसकी लम्बी सफेद दाढ़ी उसकी कमर की पेटी तक लटकती थी। वह सफेद रंग के कपड़े और सफेद रंग की एक तिकोनी टोपी पहने हुए था।

उसके पीछे दो खिदमतागर खड़े थे जो मोरछल हिला रहे थे जो कि बादशाहत की निशानी थी। यह उस व्यक्ति के लिए एक दयनीय नाटक था। जिसे हर शाही अधिकार से वंचित कर दिया गया था और जो अपने शत्रुओं के हाथों बंदी बनाया जा चुका था। उसके मुंह से एक शब्द भी नहीं निकल रहा था। वह दिन-रात खामोशी से धरती की तरफ आंख गढ़ाए बैठा रहता था।’

मैटिल्डा साण्डर्स ने लिखा है- ‘जब चार्ल्स तथा मैटिल्डा ने बादशाह को बताया कि उसके दो पुत्रों एवं एक पोते को गोली मार दी गई है तो बादशाह ने इस समाचार पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी किंतु जब पर्दे के पीछे खड़ी जीनत महल ने यह समाचार सुना तो वह बड़ी प्रसन्न हुई और उसने कहा कि बादशाह के बड़े बेटे की मौत की मुझे बेहद खुशी है क्योंकि अब मेरे बेटे जवांबख्त के तख्त पर बैठने का रास्ता साफ हो गया है।

कुछ लोग इसे ईमानदारी भी कह सकते हैं किंतु ख्वाबों में रहने वाली उस बेचारी औरत को यह ज्ञान नहीं था कि उसके पुत्र को इस संसार में कोई तख्त नहीं मिलेगा, जैसा कि उसे शीघ्र ही पता लगने वाला था।’

बादशाह तथा जीनत महल से मिलने के बाद मैटिल्डा साण्डर्स ताज बेगम से मिलने गई जो अपनी पुरानी विरोधी जीनत महल से दूर एक कमरे में रखी गई थी। मैटिल्डा ने अपनी डायरी में लिखा है- ‘हम लोग एक और बेगम से मिलने गए जो अपने जमाने में बहुत खूबसूरत मानी जाती थीं। हमने उनको अत्यंत शोकग्रस्त अवस्था में पाया। उनके कंधे और सिर काली मलमल के दुपट्टे से ढके हुए थे। उनकी माँ और भाई दोनों गदर के दौरान फैले हैजे से मर गए थे।’

लॉर्ड एल्फिंस्टन और जॉन लॉरेन्स ने लिखा है- ‘दिल्ली का घेरा उठा लिए जाने के बाद हमारी सेनाओं ने क्रूरता का जो प्रदर्शन किया और अत्याचार किए, उन्हें देखकर वास्तव में दिल दहलने लगता है। शत्रु-मित्र में कोई भेद नहीं करते हुए प्रचण्ड प्रतिशोध की अग्नि दहका दी गई। लूटमार करने में हमारी सेनाओं ने नादिरशाह को भी पीछे छोड़ दिया। जनरल आउटरम तो सम्पूर्ण दिल्ली को ही जलाने को कह रहा था।’

-डॉ. मोहनलाल गुप्ता

दिल्ली में कत्लेआम

0
दिल्ली में कत्लेआम - bharatkaitihas.com
दिल्ली में कत्लेआम

ईस्ट इण्डिया कम्पनी के गोरे सिपाहियों ने दिल्ली में जो कत्लेआम मचाया, उसे देखकर तैमूर लंग की वीभत्स यादें फिर से जीवित हो उठीं।

जिस दिन हॉडसन ने बहादुरशाह जफर के तीन शहजादों को गोली मारी, उसी दिन अर्थात् 21 सितम्बर 1857 को अंग्रेजों ने दिल्ली पर फिर से कम्पनी सरकार का अधिकार हो जाने की घोषणा की। उसके दो दिन बाद अर्थात् 23 सितम्बर को ब्रिगेडियर जॉन निकल्सन मर गया।

दिल्ली पर अधिकार करने में कम्पनी सरकार के 3 हजार 817 सैनिक मृत्यु को प्राप्त हुए जिनमें से 1 हजार 677 भारतीय सिपाही एवं 1 हजार 360 अंग्रेज सिपाही सम्मिलित थे। इस दौरान कम्पनी सरकार के लगभग पांच हजार सैनिक घायल हुए।

यह कहना असंभव है कि इस क्रांति में दिल्ली नगर में कितने क्रांतिकारी सैनिक शहीद हुए किंतु इतिहासकारों का अनुमान है कि इस दौरान कम से कम 5 हजार क्रांतिकारी सैनिकों ने अपने देश को अंग्रेजों से मुक्त करवाने की लालसा में अपने प्राण न्यौछावर किए। घायलों और गायब हो गए सैनिकों का कोई अनुमान या आंकड़ा उपलब्ध नहीं है।

इस दौरान दिल्ली के कितने नागरिकों को अपने जीवन गंवाने पड़े, उनका कोई हिसाब नहीं है किंतु यह तय है कि दिल्ली के हजारों नागरिकों को कम्पनी सरकार के सैनिकों ने, सैंकड़ों नागरिकों को क्रांतिकारी सैनिकों ने तथा सैंकड़ों नागरिकों को गुण्डों एवं उपद्रवियों ने मार डाला। सैंकड़ों निरीह नागरिक दोनों तरफ के सिपाहियों की बीच हुई गोलीबारी एवं तोप के गोालों से मारे गए।

पूरे आलेख के लिए देखें यह वी-ब्लॉग-

1857 की क्रांति के समय दिल्ली की जनसंख्या 1 लाख 52 हजार थी। अँग्रेज सेनाओं ने पांच दिन के संघर्ष के बाद दिल्ली पर अधिकार करके हजारों सैनिकों, जन-साधारण एवं निर्दोष व्यक्तियों का कत्लेआम किया। यह ठीक वैसा ही था जैसा किसी समय तैमूर लंग अथवा नादिरशाह ने किया था।

इस कत्लेआम की तुलना सितम्बर 1398 में तैमूर लंग द्वारा, ईस्वी 1739 में नादिरशाह द्वारा तथा ई.1761 में अहमदशाह अब्दाली द्वारा दिल्ली में करवाये गये कत्ले आमों से की जा सकती है। ई.1857 में तीन दिन तक चले कत्लेआम में दिल्ली के हजारों लोगों को मारा गया। जफरनामा लिखता है कि लोगों के सिर काट कर उनके ऊँचे ढेर लगा दिये गये और उनके धड़ हिंसक पशु-पक्षियों के लिये छोड़ दिये गये…….।

लाल किले की दर्दभरी दास्तान - bharatkaitihas.com
TO PURCHASE THIS BOOK, PLEASE CLICK THIS PHOTO

यद्यपि क्रांतिकारी सैनिकों ने भी अँग्रेज अधिकारियों एवं उनके परिवारों की हत्याएँ की थीं किन्तु उन्होंने ये हत्याएँ विप्लव के समय में की थीं जबकि अँग्रेजों ने दिल्ली के निर्दोष नागरिकों का रक्तपात, विद्रोह की समाप्ति के बाद आरम्भ किया था। भारतीय सैनिकों ने उन अँग्रेज अधिकारियों एवं उनके परिवारों की हत्याएं कीं जो भारतीयों पर अमानवीय ढंग से शासन तथा अत्याचार कर रहे थे किंतु अँग्रेजों ने केवल विद्रोही सैनिकों का ही नहीं अपितु निर्दोष नागरिकों का भी हजारों की संख्या में कत्ल किया। इन नागरिकों का विप्लव से दूर-दूर तक सम्बन्ध नहीं था। दिल्ली की लूट और विनाश के सम्बन्ध में टाइम्स पत्र के एक संवाददाता ने लिखा है- ‘शाहजहाँ के शहर में नादिरशाह के कत्लेआम के बाद ऐसा दृश्य नहीं देखा गया था।’

इस समय अंग्रेज लगभग पूरे भारत में कत्लेआम कर रहे थे। जॉन निकल्सन तथा हर्बर्ट एड्वर्ड्स की तरह जनरल नील तथा जनरल हैवलॉक ने इलाहाबाद और बनारस के क्षेत्र में गांव-के-गांव जला दिये और खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद कर दीं। बिना मुकदमा चलाये, हजारों लोगों को मृत्यु दण्ड दिया गया।

इतिहासकार जॉन ने लिखा है- ‘तीन माह तक आठ गाड़ियां सुबह से शाम तक शवों को चौराहों एवं बाजारों से हटाकर ले जाने में व्यस्त रहीं। किसी भी व्यक्ति को भागकर नहीं जाने दिया गया, क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति उन्हें विद्रोही दिखाई दे रहा था।

सम्भवतः वे भारतीयों को बता देना चाहते थे कि ब्रिटिश साम्राज्य के विरुद्ध विद्रोह करना सरल नहीं है। आश्चर्य तो इस बात पर होता है कि ये अत्याचार उन अँग्रेजों द्वारा किये गये जो अपने आपको सभ्य, प्रगतिशील और शिक्षित कहते थे और जो भारतीयों को सभ्य बनाने के लिये आये थे।’

जहाँ अंग्रेज अधिकारी क्रूरता का प्रदर्शन कर रहे थे वहीं गवर्नर जनरल लॉर्ड केनिंग उदारता का प्रदर्शन कर रहा था। अनेक अँग्रेज अधिकारियों ने लॉर्ड केनिंग की उदार नीति की बड़ी आलोचना की तथा क्रान्ति का दमन करने में पाशविक वृत्ति का परिचय देते रहे किन्तु केनिंग ने स्पष्ट घोषणा की कि-

‘जो विद्रोही सिपाही हथियार डाल देगा, उसके साथ न्याय होगा तथा हिंसा करने वालों को छोड़कर समस्त लोगों को क्षमा कर दिया जायेगा।’

इस घोषणा का व्यापक प्रभाव पड़ा। बहुत से लोगों ने हथियार डाल दिये। केनिंग की इस उदार नीति से क्रांति बहुत कम समय में समाप्त हो गई। पी. ई. राबर्ट्स ने लिखा है-

‘उसकी नम्रता न केवल नैतिक रूप से विस्मयकारी थी, वरन् राजनीतिक रूप से औचित्यपूर्ण थी।’

हालांकि लॉर्ड केनिंग की घोषणा केवल घोषणा ही बन कर रह गई। अंग्रेज अधिकारियों द्वारा किसी को क्षमा नहीं किया गया। जितने अधिक भारतीयों को मारा जा सकता था, मारा गया। ताकि आने वाले दिनों में भारतवासी कोई क्रांति न कर सकें। वे अपने खेतों में चुपचाप कपास, गन्ना और नील पैदा करके इंग्लैण्ड की मिलों को पहुंचाते रहें।

दिल्ली नगर में हर ओर फांसी के तख्ते लगाए जाने लगे। दिल्ली में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं बचा जहाँ फांसी का तख्ता न लगा हो! सबसे बड़ा फंदा चांदनी चौक के बीचों-बीच था, एक बेढंगा सा लकड़ी का ढांचा जो पूरी सड़क पर अकेली चीज थी, जो नई थी और साबुत खड़ी थी!

कुछ दिन बाद 23 वर्षीय लेफ्टिीनेंट ओमैनी चांदनी चौक पर घूमने गया। उसने लौटकर अपनी डायरी में लिखा-

’19 आदमी कोतवाली के सामने एक फांसी के तख्ते पर लटके हुए थे और 9 दूसरे पर। चांदनी चौक फांसी का तमाशा देखने वाले अंग्रेजों एवं यूरोपियनों की भीड़ से भरा हुआ था जैसे फ्रांस की क्रांति के युग में पेरिस का मुख्य चौक भरा रहता था।’

स्वयं लॉर्ड केनिंग ने महारानी विक्टोरिया को एक पत्र में लिखा-

‘बहुत से अंग्रेजों के दिलों में हिंदुस्तानियों के विरुद्ध हिंसापूर्ण घृणा भरी हुई है। उन पर एक जुनूनी बदले की भावना सवार है। यह देखकर मुझे अपनी अंग्रेज जाति पर शर्म आती है। दस लोगों में से एक भी यह नहीं सोचता कि चालीस या पचास हजार विद्रोहियों और अन्य भारतीयों को फांसी या बंदूक से मार देना गलत है।’

दिल्ली में हर बंदी को फांसी पर नहीं चढ़ाया गया, बहुतों को गोली मार दी गई। हर मुकदमे में मौत ही एकमात्र सजा थी। बादशाह बहादुरशाह जफर को गिरफ्तार किए जाने के साथ ही 1857 की क्रांति समाप्त हो गई तथा लाल किला पूरी तरह अंग्रजों के अधीन हो गया!

-डॉ. मोहनलाल गुप्ता

लालकिले की गंदी कोठरियाँ

0
लाल किले की गंदी कोठरियाँ- bharatkaitihas.com
लाल किले की गंदी कोठरियाँ

लालकिले की गंदी कोठरियाँ दिल्ली में स्थित एक रहस्यमयी दुनिया थी। दिल्ली वालों को इनके बारे में कुछ कहानियां ज्ञात थीं किंतु उनकी सच्चाई के बारे में कोई नहीं जानता था। जब लाल किले की एक बड़ी सी दीवार को तोड़कर सलातीनों को मुक्त करवाया गया तो लालकिले की गंदी कोठरियाँ जनता के सामने प्रकट हो गईं।

अंग्रेज अधिकारी बहादुर शाह जफर को हुमायूँ के मकबरे के तहखाने से पकड़ने में सफल हो गए। वे बूढ़े बादशाह को फिर से लाल किले में ले आए जहाँ लाल किले की गंदी कोठरियाँ उसकी प्रतीक्षा कर रही थीं। अंग्रेजों ने बहादुरशाह जफर को गंदी कोठरी में ठूंस दिया!

जब 20 सितम्बर 1857 की रात्रि में विलियम हॉडसन बूढ़े बादशाह और उसकी औरतों को पकड़कर लाल किले में लाया था, तब उन सबको किले में स्थित जीनत महल की हवेली में रखा गया था। इस बात पर बहुत से अंग्रेजों ने आपत्ति की कि कम्पनी के अपराधी को इस तरह ऐशो-आराम में रखा जा रहा है!

इस पर दिल्ली के कमिश्नर चार्ल्स साण्डर्स ने लाल किले में नियुक्त अंग्रेज अधिकारियों से कहा कि वे बादशाह के लिए किले के भीतर ही कोई कोठरी ढूंढें। बादशाह के साथ शाही हरम से जुड़ी हुई कुल 82 औरतों, 47 बच्चों एवं 2 ख्वाजासरों को भी रखा जाना था।

बादशाह तथा उसके खानदान को जीनत की हवेली से निकालकर उन कोठरियों में भेज दिया गया जहाँ बगावत होने से पहले सलातीन रहा करते थे। पाठकों की सुविधा के लिए बता देना उचित होगा कि बाबर से लेकर बहादुरशाह जफर के तमाम पूर्वजों एवं उनके भाइयों की औलादों को सलातीन कहा जाता था। शीघ्र ही इन कोठरियों में हैजा फैल गया जिससे कुई बेगमें और अन्य व्यक्ति मर गए।

पूरे आलेख के लिए देखें यह वी-ब्लॉग-

उच्च अंग्रेज अधिकारी तथा उनकी औरतें बादशाह तथा उसकी बेगमों से मिलने के लिए इन कोठरियों में आते थे। मिसेज कूपलैण्ड नामक एक अंग्रेज स्त्री ने लिखा है-

‘हम एक छोटे, गंदे और नीचे कमरे में दाखिल हुए। वहाँ एक नीची चारपाई पर एक दुबला सा बूढ़ा आदमी गंदे से सफेद कपड़े पहने और एक मैली रजाई ओढ़कर झुका हुआ बैठा था। हमारे आते ही उसने हुक्का अलग रख दिया और वह शख्स जिसके सामने जूते पहनकर खड़े होना एवं उसके सामने बैठ जाना भी बेअदबी समझी जाती थी, अब हमें बड़ी बेचारगी से सलाम करने लगा और कहने लगा कि उसे हमसे मिलकर बड़ा कूशी हुआ।’

एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने लिखा है- ‘बादशाह एक छोटे से कमरे में बंद हैं जहां सिर्फ एक चारपाई पड़ी है। उन्हें खाने के लिए दिन में सिर्फ दो आने मिलते हैं। सारे अफसर और सिपाही उनसे बहुत बेइज्जती का सुलूक करते हैं। उनकी बेगमात एवं शहजादियां उनके साथ कैद हैं।

वे बेचारी बदकिस्मत औरतें जिनका कोई अपराध नहीं है, वे भी उन अंग्रेज अधिकारियों एवं सिपाहियों की गंदी आंखों का निशाना बनती हैं जो जब चाहते उनके कमरे में चले जाते हैं। सबसे निचले वर्ग की औरत के लिए यह बहुत शर्म की बात है।

जब भी कोई पुरुष इन शाही बेगमों एवं शहजादियों के कमरों में आता है तो ये दीवार की तरफ मुंह फेर लेती हैं। बादशाह को देखने आने वाले अंग्रेजों में से बहुतों को इस तरह औरतों का पर्दा तोड़कर बादशाह के परिवार को अपमानित करने में बहुत मजा आता है।’

मिसेज कूपलैण्ड ने लिखा है- ‘शाही परिवार के रस्मो-रिवाज का लिहाज करना बेवकूफी है क्योंकि उन्होंने यूरोपियन लोगों की बेइज्जती करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।’

एक बार जॉन लॉरेंस ने चार्ल्स साण्डर्स से कहा- ‘वह बादशाह तथा उसके परिवार पर ज्यादा मेहरबानी न दिखाए। बादशाह या उसके खानदान का कोई भी व्यक्ति अच्छे व्यवहार का हकदार नहीं है। आजकल जो हालात हैं, उन्हें देखते हुए बादशाह के साथ रियायत या नरमी बरतना बहुत बड़ी गलती होगी।’

लाल किले की दर्दभरी दास्तान - bharatkaitihas.com
TO PURCHASE THIS BOOK, PLEASE CLICK THIS PHOTO

कुछ दिनों बाद लेफ्टिनेंट ओमेनी को यह दायित्व मिला कि वह मिर्जा जवांबख्त से पूछे कि बगावत की शुरुआत कैसे हुई थी। चूंकि जवांबख्त ने इस गदर में हिस्सा नहीं लिया था इसलिए अंग्रेजों को आशा थी कि जवांबख्त उन्हें बहुत सी ऐसी बातें बता देगा जो अंग्रेजों को अब तक पता नहीं हैं। जबकि वास्तविकता यह थी कि जवांबख्त की माँ बेगम जीनत महल ने जवांबख्त को क्रांतिकारियों से इतनी दूर रखा था कि जवांबख्त को कुछ भी पता नहीं था। इस कारण वह अंग्रेजों को कुछ भी नहीं बता पाया। इस पर अंग्रेजों ने समझा कि जवांबख्त जानबूझ कर जानकारी नहीं दे रहा है। इसलिए ओमेनी ने चतुराई से काम लेने का निर्णय लिया।

उसने शहजादे जवांबख्त को हाथी पर बैठाकर चांदनी चौक की सैर करवाई तथा उसे आश्वासन दिया कि यदि उसने बगावत करने वालों के बारे में गुप्त जानकारियां दीं तो उसका जीवन इसी प्रकार आराम से कटेगा किंतु जवांबख्त के पास कोई जानकारी थी ही नहीं। इसलिए उसे फिर से उन्हीं गंदी कोठरियों में ठूंस दिया गया। लालकिले की गंदी कोठरियाँ ही अब उनके नसीब में लिखी थीं।

जब जवांबख्त को हाथी पर बिठाए जाने का समाचार लाहौर क्रॉनिकल में प्रकाशित हुआ तो इंग्लैण्ड में लेफ्टिनेंट ओमेनी के विरुद्ध खूब जहर उगला गया कि एक अंग्रेज अधिकारी भारत के बागियों को हाथी पर बैठाकर चांदनी चौक की सैर करवा रहा है। वह जहरीले सांप के अण्डों तथा बच्चों की सेवा कर रहा है।

लाहौर क्रॉनिकल में भारतीय मुसलमानों के विरुद्ध काफी जहर उगला गया तथा इस बात की वकालात की गई कि जामा मस्जिद सहित समस्त को या तो चर्च में बदल दिया जाए या उन्हें ढहा दिया जाए।

मिसेज कूपलैंण्ड ने अपने संस्मरणों में लिखा है- ‘मैं समझती हूँ कि यह इंग्लैण्ड का अपमान है कि अंग्रेजों के खून से भीगी हुई दिल्ली की सड़कें और दीवारें आज भी मौजूद हैं!’

जब इंग्लैण्ड में भारत में नियुक्त अंग्रेजों की आलोचनाएं होने लगीं तो एल्सबरी का भूतपूर्व सांसद हेनरी लेयर्ड बहादुरशाह जफर से मिलने दिल्ली आया। उसने लिखा है-

‘बहुत से लोगों का कहना है कि दिल्ली के बादशाह को अपराधों की पूरी सजा नहीं मिली है। मैंने दिल्ली के बादशाह को अपनी आंखों से देखा। उनके साथ जो बर्ताव किया गया है, वह इंग्लैण्ड जैसे महान राष्ट्र के लिए शोभा नहीं देता है। मैंने उस दयनीय वृद्ध मनुष्य को देखा, एक कमरे में नहीं अपितु अपने महल की की एक गंदी कोठरी में। वह एक खुरदरी खाट पर फटी हुई रजाई ओढ़े हुए पड़ा था।

उसने मुझे अपनी बाहें दिखाईं जिन पर बीमारी के कारण घाव हो गए थे तथा जिन पर मक्खियां बैठती थीं। उनके शरीर में पानी की आंशिक कमी है। उन्होंने मुझसे अत्यंत दयनीय होकर कहा कि मुझे खाने को भी पूरा नहीं मिलता। क्या यही तरीका है जो ईसाई होने के नाते हमें एक बादशाह से बरतना चाहिए? मैंने उनके हरम की औरतों को देखा जो अपने बच्चों के साथ एक कौने में दुबकी हुई थीं। मुझे बताया गया कि उन्हें रोटी खाने के लिए प्रतिदिन 16 शिलिंग मिलते हैं। क्या यह सजा काफी नहीं है, उस शख्स के लिए जिसने एक दिन तख्त पर बैठकर हुकूमत की थी?’

विलियम डैलरिम्पल ने लिखा है कि लालकिले की गंदी कोठरियाँ भले ही कितनी ही गंदी क्यों न हों, शाही खानदान के हालात चाहे जितने भी खराब हों किंतु वह दिल्ली के आम नागरिकों से अच्छे थे जो इधर-उधर गांवों में या मकबरों और खण्डहरों में शरण लिए हुए थे और जंगली फलों को खाकर या गांवों में भीख मांगकर पेट भरने का असफल प्रयास कर रहे थे। ऐसे अनगिनत लोग पेट की भूख से मर गए। इतिहास की पुस्तकों में इनका उल्लेख तक नहीं हुआ।

कुछ अंग्रेजों ने अभियान चलाया कि बहादुरशाह को फांसी पर चढ़ाया जाए तथा पूरी दिल्ली को नष्ट कर दिया जाए। मेजर जनरल आटरम तो स्वयं भी चाहता था कि दिल्ली को जला दिया जाए किंतु उसका वश नहीं चल रहा था। अंग्रेजों ने मेजर जे. एफ. हैरियट को एडवोकेट जनरल नियुक्त किया ताकि वह बहादुरशाह पर मुकदमा चलाने की कार्यवाही आरम्भ कर सके।

-डॉ. मोहनलाल गुप्ता

दिल्ली को दण्ड

0
दिल्ली को दण्ड - bharatkaitihas.com
दिल्ली को दण्ड

अठ्ठारह सौ सत्तावन की क्रांति में दिल्ली के लोगों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ खुली बगावत की थी किंतु अब अंग्रेज दिल्ली में वापस लौट आए थे और अब बारी थी दिल्ली को दण्ड देने की।

दिल्ली को दण्ड देना आसान नहीं था क्योंकि दिल्ली के अधिकांश लोग या तो मार दिए गए या भाग गए थे। इसलिए अंग्रेजों ने एक उपाय सोचा। उन्होंने दिल्ली के खाली पड़े घरों को लूटने का काम आरम्भ किया। इस प्रकार अब उन लोगों के घर लूटे जाने थे जिन्होंने कुछ दिन पहले अंग्रेजों के घर लूटे थे या दिल्ली के सेठ साहूकारों की हवेलियों को लूटकर अपने घरों में हीरे-मोती, माणक और पुखराज छिपा लिए थे।

वे गुण्डे भी अब तक मारे जा चुके थे या दिल्ली से भाग गए थे किंतु उनके द्वारा छिपाया गया लूट का अधिकांश माल अब भी घरों के तहखानों, दीवारों, आलों, छतों एवं दुछत्तियों में छिपा हुआ था। बहुत से हीरे और आभूषण घरों के आंगन अथवा आसपास की भूमि को खोदकर उनमें छिपा दिए गए थे।

 कम्पनी सरकार ने इस माल का पता लगाने के लिए वसूली एजेंटों की नियुक्तियां कीं तथा उन्हें दिल्ली के घरों में से माल वसूल करने के लिए सिपाहियों के दस्ते दिए गए। इन एजेंटों एवं उनके सिपाहियों ने दिल्ली का एक भी घर ऐसा नहीं छोड़ा जिसकी दीवारें तोड़कर माल नहीं ढूंढा हो या धरती खोदकर सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन नहीं निकाले हों!

पूरे आलेख के लिए देखें यह वी-ब्लॉग-

कम्पनी सरकार के जो सिपाही कल तक बंदूकें, तोपें और गोलियां चला रहे थे, अब वे छैनी, हथौड़ी, फावड़े और गैंती चला रहे थे। बहुत से घरों के तहखानों में बूढ़े, असहाय और बीमार लोग छिपे हुए मिले, उन्हें सड़कों पर घसीट कर मारा गया ताकि वे दीवारों एवं धरती में छिपाए गए माल की जानकारी दे दें।

जिन दिनों दिल्ली को दण्ड की कार्यवाही चल रही थी, उन्हीं दिनों वसूली एजेंट म्यूटर की पत्नी ने अपनी डायरी में लिखा-

‘मेरे पति सुबह नाश्ता करने के बाद निकल जाते थे। उनके साथ कुलियों का एक दल लोहे की सलाखें, हथौड़े, और नापने के फीते लेकर चलता था। यदि किसी घर के बारे में पता चलता कि वहाँ खजाना हो सकता है, तो उसे पूरा एक दिन दिया आता और काम की शुरुआत सूक्ष्मता से घर का अध्ययन करने से होती। ऊपर की छतों और नीचे के कमरों को नापने से छिपी हुई जगह का पता चल जाता।

फिर दीवारें तोड़ी जातीं और यदि कोई चोर कमरा या ताक बना हुआ होता तो उसको ढूंढा जाता और उसमें से माल निकाल लिया जाता। ….. एक बार वे तेरह छकड़े भरकर सामान लाए जिनमें दूसरी चीजों के साथ-साथ अस्सी हजार रुपए भी थे अर्थात् आठ हजार ब्रिटिश पाउंड। एक बार और उन्हें चांदी के बर्तन, सोने के जेवर और एक हजार रुपयों का थैला मिला।’

लाल किले की दर्दभरी दास्तान - bharatkaitihas.com
TO PURCHASE THIS BOOK, PLEASE CLICK THIS PHOTO

चार्ल्स गिफ्थ ने लिखा है- ‘कुछ ही दिनों में माल एजेंटों के कमरे हर तरह के खजाने से भर गए। जेवरात, हीरे, याकूत, जर्मरूद, मुर्गी के अण्डों के आकार के मोती, छोटे मोतियों की मालाएं, सोने के आभाूषण एवं बर्तन, बेहतरीन कारीगरी वाली सोने की जंजीरें, सोने के ठोस कड़े एवं चूड़ियां, कई-कई बार लुटती हुई अंततः अंग्रेजों के हाथों में चली आई थीं।’

ई.1857 की क्रांति के बाद जब कम्पनी सरकार की सेनाओं ने दिल्ली के क्रांतिकारी सैनिकों, शहजादों, सलातीनों तथा आम जनता को मार दिया तो कुछ ऐसे लोगों की बारी आई जिन्होंने 1857 की क्रांति में अंग्रेजों का साथ दिया था। आखिर वे थे तो भारतीय ही और उनकी चमड़ी का रंग भी अंग्रेजों की चमड़ी के रंग से अलग था! बहुत से जासूसों एवं सहायकों के पास अंग्रेज अधिकारियों के हाथों से लिखे हुए प्रमाण थे कि उन्होंने संकट काल में अंग्रेजों की सहायता की थी किंतु मेजर जनरल विल्सन ने आदेश जारी किया कि किसी भी सुरक्षा पत्र को तब तक स्वीकार न किया जाए जब तक कि उस पर मेरे हस्ताक्षर नहीं हों। चार्ल्स ग्रिफ्थ ने लिखा है- ‘शासन के शत्रु और मित्र सभी को बराबर रूप से यह संकट झेलना पड़ा।’

मुंशी जीवन लाल विलियम हॉडसन के तीन प्रमुख जासूसों में से एक था, उसे बागियों ने कई बार मारने की चेष्टा की थी किंतु वह अभी तक जीवित बचा हुआ था। एक दिन उसे हॉडसन्स हॉर्स के सिक्ख सिपाहियों ने पकड़ लिया और उसे खूब अच्छी तरह से मारपीट कर उससे वह सारा माल निकलवा लिया जो उसने धरती में गाढ़ दिया था।

इलाही बख्श जिसने विलियम हॉडसन का विश्वास जीतने के लिए अपनी बेटी के पुत्र अबू बकर तक से गद्दारी करके उसे मौत के मुंह में धकेल दिया था, उसे भी अंग्रेजी सिपाहियों ने पकड़ लिया और खूब पीटा। उसके घर का सारा माल वसूली एजेंट और उसके सिपाही लूटकर ले आए। अंग्रेजों ने इलाही बख्श को ‘दिल्ली का गद्दार’ कहकर उसकी भर्त्सना की।

दिल्ली में गदर आरम्भ होने से बहुत पहले ही दिल्ली के कुछ प्रमुख लोग ईसाई बन गए थे जिनमें डॉ.चमन लाल, ताराचंद तथा रामचंद्र प्रमुख थे। डॉ. चमनलाल तो 11 मई को दिल्ली में गदर आरम्भ होने वाले दिन ही मेरठ से आए सिपाहियों द्वारा मार दिया गया था, ताराचंद का क्या हुआ, कुछ ज्ञात नहीं होता किंतु रामचंद्र अभी तक जीवित था। वह अपने घर के तहखाने में छिपा हुआ मिल गया।

वह अंग्रेजों का विश्वस्त व्यक्ति था इसलिए उसे बड़े अंग्रेज अधिकारियों ने पहचान लिया तथा रामचंद्र को वसूली एजेंट नियुक्त करके उसके घर के आगे कुछ अंग्रेज सिपाही तैनात कर दिए ताकि कोई भी व्यक्ति रामचंद्र को तंग न करे किंतु जब रात हुई तो वही अंग्रेज सिपाही रामचंद्र को पीटने लगे और उसका माल लूट कर ले गए। इस प्रकार अंग्रेजों द्वारा दिल्ली को भलीभांति दण्ड दिया जा रहा था।

रामचंद्र का मुख्य कार्य अंग्रेज अधिकारियों के साथ रहकर मस्जिदों, मकबरों एवं मकानों से मिलने वाले उन दस्तावेजों को पढ़ना था जो उर्दू लिपि में लिखे हुए होते थे। चूंकि रामचंद्र ईसाई था और उसे उर्दू पढ़नी आती थी इसलिए इस कार्य के लिए उससे अधिक उपयुक्त एवं विश्वसनीय व्यक्ति और कोई हो ही नहीं सकता था। यदि वे यह काम किसी हिन्दू या मुसलमान से करवाते तो उसके द्वारा झूठ बोले जाने की पूरी आशंका थी!

रामचंद्र ने अपने संस्मरणों ने लिखा है- ‘एक दिन मैं एडवर्ड कैम्पबैल के घर से अपने घर वापस आ रहा था। उसी समय एडवर्ड औमेनी अपने घोड़े पर बैठकर निकला। औमेनी ने मुझे देखते ही मुझ पर ताबड़तोड़ डण्डे बरसाए। इस पर मैंने कहा कि मैं ईसाई हूँ, तो भी उसने मुझे पीटना जारी रखा।

….. यदि मैं अंग्रेजों के हाथों मारा भी जाता तो मुझे कोई दुख नहीं होता क्योंकि स्वयं ईसा मसीह से लेकर ईसाई धर्म के हजारों संतों को पहले भी जान से मारा जा चुका था। यदि मैं भी मारा जाता तो ईसाई धर्म की बेहतर सेवा करने का अवसर प्राप्त करता।’

लोअर कोर्ट का मजिस्ट्रेट थियो मेटकाफ जो बागियों के हाथों में पड़कर मरते-मरते बचा था, उसके मन में दिल्ली के मुसलमानों की प्रति इतनी घृणा थी और उसने अपना बदला लेने के लिए दिल्ली में इतनी हिंसा की थी कि अंग्रेज स्वयं भी उसे सिरफिरा एवं विवेकहीन मानने लगे थे।

एक बार थियो मेटकाफ के बहनाई एडवर्ड कैम्पबैल को एक लुटेरे के घर से एक नक्कासीदार कुर्सी मिली जो थियो मेटकाफ के घर से लूटी गई थी। थियो मेटकाफ ने उस कुर्सी पर अपना दावा जताया किंतु कैम्पबलैल ने उसे कम्पनी सरकार के मालखाने में जमा करवा दिया तथा उसने थियो मेटकाफ की सूचित किया कि उसे वह कुर्सी कम्पनी सरकार से खरीदनी पड़ेगी।

हालांकि थियो मेटकाफ चाहता था कि उसे दिल्ली से लूटे जा रहे माल में से हिस्सा मिलना चाहिए क्योंकि उसने बागियों को कुचलने के लिए उस सैन्य टुकड़ी का नेतृत्व किया था जिसने जामा मस्जिद पर चढ़ाई की थीं।

-डॉ. मोहनलाल गुप्ता

मिर्जा गालिब

0
मिर्जा गालिब- bharatkaitihas.com
मिर्जा गालिब

जिन दिनों अठ्ठारह सौ सत्तावन की क्रांति हुई, उन दिना मिर्जा गालिब दिल्ली में रहते थे। उन्होंने न तो क्रांति में भाग लिया और न अंग्रेजों का साथ दिया। वे इस क्रांति से पूर्णतः निरपेक्ष रहे।

मिर्जा गालिब तथा जौक बहादुरशाह जफर के कविताई के गुरु थे। 11 मई 1857 को दिल्ली में विप्लव आरम्भ होने से लेकर 21 सितम्बर 1857 को विप्लव समाप्त होने तक गालिब ने दिल्ली नहीं छोड़ी। क्रांति समाप्त हो जाने के बाद गालिब ने लिखा है-

‘दिल्ली में न अब कोई सौदागर है न खरीदार! न कोई दुकानदार जिससे आटा खरीद सकें। धोबी, नाई और सफाई वाले सब दिल्ली से गायब हो गए थे। हमने अपने मौहल्ले की गली को पत्थरों के एक ऊंचे से ढेर से बंद कर लिया है। गली के सारे लोग पत्थरों के ढेर की आड़ में खड़े होकर पहरा देते हैं।

हमने पानी के उपयोग में बड़ी किफायत की किंतु अब घड़ों और कटोरों में पानी ख्त्म हो गया। हमें लगा कि हम भूखे और प्यासे ही मर जाएंगे। फिर एक दिन बादल आए और दिल्ली में तेज बारिश हुई। हमने अपनी चादरें तान दीं तथा उनके नीचे घड़े और बर्तन रख कर पानी भर लिया। हम प्यासे मरने से बच गए।’

गालिब के भाई को कम्पनी सरकार के सिपाहियों ने गोली मार दी किंतु शव के अंतिम स्नान के लिए न तो पानी बचा था और न शव को कब्र तक पहुंचाने के लिए आदमी बचे थे। 5 अक्टूबर 1857 को अंग्रेज सिपाही गालिब के मौहल्ले में घुस गए।

उन्होंने सबको बांध लिया ताकि उन पर मुकदमा चलाकर उन्हें भी मौत की सजा दी जा सके। जब कुछ सिपाही मिर्जा गालिब को पकड़ने लगे तो उन्होंने लंदन की ब्रिटिश सरकार के भारत सचिव का अंग्रेजी में लिखा एक पत्र दिखाया।

पूरे आलेख के लिए देखें यह वी-ब्लॉग-

इस पर अंग्रेज सिपाही मिर्जा गालिब को पकड़कर कर्नल बर्न के पास ले गए। गालिब ने कर्नल के सामने जाने से पहले नए कपड़े पहने तथा सिर पर एक नई तुर्की टोपी लगाई और वही पत्र लेकर बर्न के समक्ष उपस्थित हुए। कर्नल ने पूछा- ‘मुसलमान हो!’

गालिब ने कहा- ‘आधा!’

कर्नल ने पूछा- ‘आधा कैसे!’

इस पर गालिब ने कहा- ‘शराब पीता हूँ लेकिर सूअर नहीं खाता।’

इस पर कर्नल हंस पड़ा। गालिब ने अपनी जेब से कागज निकालकर कर्नन बर्न को दिखाया। कर्नल ने पूछा- ‘यह क्या है?’

इस पर गालिब ने कहा- ‘मैंने मलिका विक्टोरिया की शान में एक कविता लिखकर इंग्लैण्ड भेजी थी उसके जवाब में यह खत भारत के मिनिस्टर ने मुझे भेजा था।’

इस पर कर्नल बर्न ने गालिब से पूछा- ‘यदि तुम हमारे इतने शुभचिंतक हो तो जब अंग्रेज रिज पर शरण लिए हुए थे तब तुम रिज पर क्यों नही आए?’

इस पर गालिब ने जवाब दिया- ‘मैं बहुत बूढ़ा हूँ, इस कारण नहीं आ सका किंतु आपकी फतह की दुआएं करता रहा।’

लाल किले की दर्दभरी दास्तान - bharatkaitihas.com
TO PURCHASE THIS BOOK, PLEASE CLICK THIS PHOTO

गालिब के जवाब सुनकर कर्नल बर्न ने उन्हें जीवित छोड़ दिया किंतु गालिब जैसे भाग्यवान बहुत कम ही थे जो अंग्रेजों के हाथों में पड़कर भी जीवित बचे। गालिब का अनुमान था कि अब दिल्ली में केवल एक हजार मुसलमान थे जो धरती में खड्डे खोदकर अथवा मिट्टी की झौंपड़ियों में छिपे हुए थे। गालिब अपने मुहल्ले में जीवित बचने वालों में से अकेले थे और अब उनकी कविताएं सुनने वाला कोई नहीं था।

कुछ बड़े सेठ-साहूकारों, अमीर बनियों, दुकानदारों एवं सौदागरों ने दिल्ली के परकोटे से बाहर झौंपड़ियां एवं कच्ची दीवारें खड़ी कर लीं और उनमें रहने लगे। इस पर नवम्बर महीने में अंग्रेजों ने आदेश जारी किया कि इन झौंपड़ियों को तत्काल तोड़ दिया जाए। इस पर इन परिवारों को ये झौंपड़ियां खाली करके निकटवर्ती जंगलों में चले जाना पड़ा। बहुत सी निर्दोष और धनी परिवरों की स्त्रियां छोटे-छोटे बच्चों के साथ दिल्ली के बाहर जंगलों में छिपी हुई थीं। उनके पास खाने-पीने को कुछ नहीं था, उनके बच्चे तिल-तिल कर मर रहे थे। गालिब ने लिखा है कि बदले की आग में जल रहे इन अंग्रेजों ने इंसानियत बिल्कुल खो दी है।

एक दिन दिल्ली गजट का सब-एडीटर वैगनट्राइवर दिल्ली शहर से बाहर निकला। वह यह देखकर दंग रह गया कि दिल्ली के चारों ओर इंसान मरे पड़े थे। कुत्तों एवं जंगली जानवरों ने बहुत से इंसानों और जानवरों के शव चीर-फाड़ कर खोल दिए थे। उनकी हड्डियां चारों ओर बिखरी पड़ी थीं।

 बहुत से ऊंट, बैल तथा घोड़ों के शव धूप में सूख गए थे और उनके चमड़े उनके कंकालों से चिपक गए थे। पूरे वातावरण में मांस सड़ने की दुर्गंध फैली हुई थी।

हजारों पेड़ दिल्ली शहर से चलाई गई तोपों के गोलों से टूट गए थे, बहुत से पेड़ अधजले पड़े थे। दूर-दूर तक इन शवों के फैले हुए होने से आसपास के लोगों में महामारी फैल गई और वे बिना दवा और बिना भोजन के मरने लगे। इस पर अंग्रेजों ने आदेश जारी किया कि केवल हिन्दू परिवार लौट कर अपने घरों में आ सकते हैं। कोई भी मुसलमान बिना विशिष्ट अनुमतिपत्र लिए परकोटे के भीतर नहीं आ सकता था। उनके घरों पर निशान लगा दिए गए थे और उन्हें अपने वफादारी के सबूत देने होते थे।

कुछ मुसलमान अब भी दिल्ली के मकबरों और उनके आसपास शरण लिए हुए थे। उनमें से कुछ लोग पेड़ों पर चढ़कर दूर तक देखते रहते। यदि काई खाकी वर्दी वाला सिपाही उनकी तरफ आता हुआ दिखाई देता तो बाकी के लोग भी मकबरों से निकलकर उन पेड़ों पर चढ़ जाते।

फिर भी कुछ लोग तो नित्य ही पकड़े जा रहे थे। जो लोग किसी भी तरह से लाल किले से सम्बन्धित पाए जाते थे, उन्हें थोड़ी देर के मुकदमे का सामना करना होता था और उन्हें शीघ्र ही फांसी या गोली दे दी जाती थी।

दिल्ली से बाहर निजामुद्दीन दरगाह के आसपास कई हजार मुसलमान परिवार शरण लिए हुए थे किंतु जब उनमें महामारी फैल गई तो उनमें बहुतों को बिना गोली और बिना फांसी ही मौत आ गई!

-डॉ. मोहनलाल गुप्ता

सलातीनों की हत्या

0
सलातीनों की हत्या - bharatkaitihas.com
सलातीनों की हत्या

जब अंग्रेजों ने फिर से दिल्ली पर अधिकार किया तो वे मुगल शहजादों पर कहर बन कर टूटे। अंग्रेजों ने बहुत से शहजादों की हत्या कर दी। इसके बाद अंग्रेजों का ध्यान सलातीनों की तरफ गया तथा उन्होंने सलातीनों की हत्या करने का निर्णय लिया। अंग्रेज अधिकारियों ने शहजादों एवं सलातीनों को ढूंढ-ढूंढकर मारा!

जब दिल्ली शहर की तलाशी का काम पूरा हो गया तो दिल्ली से बाहर निकलकर शहजादों एवं सलातीनों को ढूंढा जाने लगा। अक्टूबर और नवम्बर में शहजादों और सलातीनों की तलाश तेज कर दी गई। सबसे पहले जफर के दो छोटे बेटों अठारह साल के मिर्जा बख्तावर शाह और सत्रह साल के मिर्जा मियादूं को पकड़ा गया। इन दोनों ने मेरठ के दस्ते और एलेक्जेंडर पलटन का नेतृत्व किया था। उन पर जे. एफ. हैरियेट ने मुकदमा चलाया और उनको सजा-ए-मौत दी गई।

ओमैनी ने 12 अक्टूबर को अपनी डायरी में लिखा कि जब वाटरफील्ड नामक सैनिक ने उन दोनों शहजादों को बताया कि कल तुम्हें मौत की सजा दी जाएगी तो उन दोनों को कोई फर्क ही नहीं पड़ा। अगले दिन उन्हें एक बैलगाड़ी में बाहर मैदान में एक तोपचियों के दस्ते के पीछे ले जाया गया।

जब वे किले के सामने रेत के मैदान में सजा ए मौत की जगह पहुंचे तो सिपाहियों ने कतार बांध ली। उन दोनों को गाड़ी से निकाला गया और उनकी आंखों पर पट्टी बांध दी गई और बारह राइफल वाले सिपाहियों को आदेश मिला के वे बारह हाथ के फासले पर खड़े हो जाएं।

लेकिन फायरिंग दल के गोरखा सिपाहियों ने जानबूझकर राइफल नीची करके गोली चलाई ताकि मौत आहिस्ता-आहिस्ता और तकलीफ देह हो, जब दोनों शहजादे गोली लगने से तड़पने लगे तो सिपाहियों के इंचार्ज ऑफीसर से शहजादों की तकलीफ देखी नहीं गई और उसने अपनी पिस्तौल से उन दोनों शहजादों को गोली मारकर खत्म कर दिया।

पूरे आलेख के लिए देखें यह वी-ब्लॉग-

बहादुरशाह जफर के अधिकतर बेटों और पोतों के साथ देर-सवेर यही होना था। मेजर विलियम आयरलैण्ड का कहना था कि शहजादों के पास भागने के काफी अवसर थे किंतु वे दिल्ली के आसपास के इलाकों में ही घूमते हुए पकड़े गए। कुल मिलाकर शाही परिवार के उन्तीस बेटे पकड़े गए और मार डाले गए। शाही परिवार के इतने सदस्यों का सफाया हो गया कि मिर्जा गालिब ने लाल किले का नाम किला ए मुबारक के स्थान पर किला ए नामुबारक रख दिया।

जफर के केवल दो बेटे भागने में सफल रहे। जिस समय मिर्जा बख्तावर शाह और मिर्जा मियादूं पकड़े गए थे उसके कुछ समय बाद ही मिर्जा अब्दुल्लाह और मिर्जा क्वैश को भी बंदी बना लिया गया। ये दोनों शहजादे यह सोचकर हुमायूँ के मकबरे में जाकर छिप गए थे कि यहाँ की तलाशी दो बार ली जा चुकी है और अब अंग्रेज सिपाही यहाँ नहीं आएंगे किंतु एक दिन विलियम हॉडसन, हॉडसन्स हॉर्स के सिक्ख सिपाहियों को लेकर शाही परिवार के सदस्यों एवं बागियों की खोज करता हुआ फिर से वहाँ आ पहुंचा और उसने इन दोनों शहजादों को पहचान लिया।

लाल किले की दर्दभरी दास्तान - bharatkaitihas.com
TO PURCHASE THIS BOOK, PLEASE CLICK THIS PHOTO

उर्दू के लेखक अर्श तैमूरी ने ‘दिल्ली की जबानी बयान की रवायत’ में इन शहजादों की गिरफ्तारी का उल्लेख करते हुए लिखा है- ‘एक सिक्ख रिसालदार को उन नौजवान लड़कों पर तरस आ गया और उसने अंग्रेज अधिकारी की दृष्टि बचाकर उन दोनों शहजादों को भगा दिया। मिर्जा क्वैश निजामुद्दीन में अपने बहनोई के पास गया और उसे बताया कि वह हॉडसन की कैद से भाग कर आया है। इस पर उसके बहनोई ने कहा कि आप यहाँ से तुरंत भाग जाओ।’

विलियम हॉडसन ने लिखा है कि शहजादे मिर्जा क्वैश ने अपना सिर मुंडवा लिया और अपने शाही कपड़े उतार कर एक लुंगी बांध ली। वह एक फकीर का भेस बनाकर किसी तरह उदयपुर पहुंच गया। वहाँ उसे महाराणा के महल का एक मुसलमान कर्मचारी मिला जो पहले दिल्ली के लाल किले में ख्वाजासरा का काम कर चुका था। इसके बाद मिर्जा क्वैश जीवन भर इसी भेस में उदयपुर में रहा। उस ख्वाजासरा ने उदयपुर के शासक से यह कहकर मिर्जा क्वैश की तन्ख्वाह बंधवा दी कि यह फकीर यहीं रह जाएगा तथा आपकी जानो-माल के लिए दुआ करेगा।

महाराणा ने उस कर्मचारी की बात मान ली और उसकी दो रुपए प्रतिदिन की तन्खवाह बांध दी। हॉडसन ने मिर्जा क्वैश की खोज में विज्ञापन छपवाए जिससे कुछ लोगों को उस फकीर पर संदेह हो गया और उसकी जानकारी हॉडसन तक पहुंच गई किंतु जब हॉडसन के सिपाही मिर्जा क्वैश की खोज में उदयपुर आए तो क्वैश कुछ समय के लिए वहाँ से गायब हो गया।

शहजादा मिर्जा अब्दुल्लाह टोंक रियासत में भाग गया। वहाँ अंग्रेजों के विश्वस्त मुस्लिम नवाब का शासन था फिर भी मिर्जा अब्दुल्लाह भेस बदलकर अपनी पहचान छिपाने में सफल रहा। शहजादों के पकड़े जाने पर उन्हें दी जाने वाली सजा निश्चित नहीं थी। प्रत्येक शहजादे अथवा शाही परवार के सदस्य पर अगल-अलग मुकदमा चलता था और उन्हें अलग-अलग सजा सुनाई जाती थी। जिनके बारे में किंचित् भी संदेह होता था कि ये क्रांति से सम्बद्ध रहे थे, उन्हें तुरंत मौत की सजा दे दी जाती थी। उनमें से बहुतों का इस क्रांति से कोई लेना-देना नहीं था, फिर भी उनका इतना दोष अवश्य था कि वे बाबर के खानदान में पैदा हुए थे!

अब तक बाबर तथा उसके बेटे-पोते ही भारत के लोगों पर अत्याचार करते आए थे किंतु यह पहली बार था जब बाबर के खून को बाबर की ही राजधानी में जी भर कर दण्डित किया जा रहा था। कुछ शहजादों को फांसी दी गई और कुछ को अंडमान द्वीप की जेल में काला पानी भुगतने के लिए भेज दिया गया। कुछ को हिन्दुस्तान में ही देश-निकाला दे दिया गया। अर्थात् वे भारत में कहीं भी रह सकते थे किंतु अपने जीवन में फिर कभी दिल्ली में प्रवेश नहीं कर सकते थे। किसी भी शहजादे या सलातीन को दिल्ली में रहने की अनुमति नहीं दी गई चाहे उसने अपने निर्दोष होने के कितने ही प्रमाण क्यों न प्रस्तुत किए हों! बड़ी संख्या में सलातीनों की हत्या की गई।

हालांकि अंग्रेजों के गुप्तचर विभाग के अधिकारियों का मानना था कि कम से कम पांच सलातीन भेस बदल कर कुछ दिन बाद ही दिल्ली में लौट आए और दिल्ली की जनता के बीच छिपकर रहने लगे। उन्हें पहचाना नहीं जा सका। इस कारण इन सलातीनों की हत्या नहीं की जा सकी!

शाही परिवार के उन सदस्यों को जिनका कि कोई दोष नहीं था, आगरा, कानपुर और इलाहाबाद की जेलों में भेज दिया गया। बहुत से शहजादों को बर्मा के मौलामेन नामक शहर की जेलों में भेज दिया गया। इनमें एक शहजादा या सलातीन तो निरा बालक ही था और एक शहजादा या सलातीन नितांत बूढ़ा था।

एक सलातीन विकलांग भी था किंतु इनमें से किसी पर दया नहीं की गई। शाही परिवार के बहुत से सदस्य आराम की जिंदगी जीने के अभ्यस्त थे। इसलिए उनमें से बहुत से सदस्य साल दो साल में ही जेलों में मर गए। पंद्रह शहजादे तो केवल 18 महीनों की अवधि में ही मर चुके थे।

वर्ष 1859 में दिल्ली के तत्कालीन कमिश्नर चार्ल्स साण्डर्स ने इन शहजादों एवं सलातीनों के बारे में एक जांच रिपोर्ट तैयार की जिसमें उसने लिखा कि अधिकांश शहजादों और सलातीनों का कोई दोष नहीं था किंतु बहुत से अंग्रेजों का मानना था कि उन्हें इसलिए कड़ी सजा मिलनी चाहिए थी कि वे तैमूरी खानदान के थे।

साण्डर्स की जांच रिपोर्ट में यह भी पता चला कि जिन शहजादों या सलातीनों को कोर्ट ने बर्मा भेजने के आदेश दिए थे, उन्हें कुछ जालिम अंग्रेज अधिकारियों ने अण्डमान भेज दिया था।

-डॉ. मोहनलाल गुप्ता

रानी विक्टोरिया की प्रजा

0
रानी विक्टोरिया की प्रजा - bharatkaitihas.com
रानी विक्टोरिया की प्रजा

शहजादों और सलातीनों के बाद बहादुरशाह जफर के दरबार के समस्त रईसों और उमरावों पर मुकदमे चलाकर उन्हें भी फांसी पर चढ़ा दिया गया। सबसे अंत में बहादुरशाह जफर के स्वयं के मुकदमे की बारी आई। बहादुरशाह जफर ने कहा कि मैं रानी विक्टोरिया की प्रजा नहीं हूँ!

बादशाह पर मुकदमा चलाने से पहले लाहौर से अनुवादकों का एक दल दिल्ली बुलवाया गया जिसने बहादुरशाह जफर के महल एवं कार्यालय से मिले उन कागजों का अंग्रेजी भाषा में अनुवाद किया जो उर्दू एवं फारसी भाषाओं एवं अरबी लिपि में लिखे हुए थे। अंग्रेज अधिकारियों को इन कागजों से गुप्त पत्राचार मिलने की आशा थी।

बादशाह पर बगावत, कत्ल और गद्दारी के आरोप लगाए गए। बादशाह तथा उसके पक्षधरों का कहना था कि कम्पनी सरकार बादशाह पर मुकदमा नहीं चला सकती क्योंकि बादशाह रानी विक्टोरिया की प्रजा नहीं है। ईस्ट इण्डिया कम्पनी की का कहना था कि चूंकि बादशाह कम्पनी सरकार से पेंशन प्राप्त करता है, इसलिए कम्पनी सरकार को बादशाह पर मुकदमा चलाने का पूरा अधिकार है।

पूरे आलेख के लिए देखें यह वी-ब्लॉग-

इस पर बादशाह एवं उसके पक्ष के लोगों का तर्क था कि ईस्ट इण्डिया कम्पनी को यह स्मरण रखना चाहिए कि भारत में कम्पनी की कानूनी हैसियत क्या है? उसे ई.1599 में रानी विक्टोरिया ने भारत में व्यापार करने की अनुमति दी थी न कि भारत पर शासन करने की! ब्रिटिश पार्लियामेंट ने भी रानी के इसी आदेश पर अपनी स्वीकृति की मुहर लगाई थी। ब्रिटेन की संसद ने ईस्ट इण्डिया कम्पनी को भारत पर शासन करने की अनुमति नहीं दी थी। इसलिए कम्पनी सरकार भारत के बादशाह के विरुद्ध मुकदमा कैसे चला सकती है?

बहादुरशाह एवं उसके पक्ष के लोगों का यह भी तर्क था कि मुगल बादशाह शाह आलम (द्वितीय) ने ई.1765 के बक्सर युद्ध के बाद हुई इलाहाबाद की संधि के अंतर्गत कम्पनी को बंगाल, बिहार और उड़ीसा की दीवानी अर्थात् राजस्व वसूलने का अधिकार दिया था। इसके बदले में ईस्ट इण्डिया कम्पनी ने शाहआलम को वार्षिक पेंशन दी थी। मुगल बादशाह ने पूरी मुगल सल्तनत पर कम्पनी को हुकूमत करने की अनुमति कभी नहीं दी!

लाल किले की दर्दभरी दास्तान - bharatkaitihas.com
TO PURCHASE THIS BOOK, PLEASE CLICK THIS PHOTO

ई.1803 में जब अंग्रेजों ने मराठों को भगाकर दिल्ली पर अधिकार किया था तब कम्पनी के गवर्नर जनरल लॉर्ड वेलेजली ने बादशाह को पत्र लिखकर सूचित किया था कि शहंशाह को उनकी गरिमा के अनुकूल ही लाल किले में फिर से पदस्थापित कर दिया गया है ताकि वे शांति के साथ रह सकें। ईस्वी 1832 तक कम्पनी सरकार द्वारा जारी सिक्कों तथा बादशाह को लिखे गए पत्रों पर और कम्पनी सरकार की मोहर में ‘फिदवी शाहआलम’ लिखा जाता था जिसका अर्थ होता है- ‘शाहआलम का वफादार गुलाम’।

ई.1832 में जब चार्ल्स मेटकाफ दिल्ली का रेजीडेण्ट बना तब उसने अचानक इन शब्दों को काम में लेना बंद कर दिया था किंतु इससे कम्पनी सरकार एवं बादशाह के बीच की वैधानिक स्थिति में कोई अंतर नहीं आया था। बादशाह अब भी स्वतंत्र रूप से अपने क्षेत्रों का स्वामी था और कम्पनी बहादुर उसकी वफादार गुलाम की हैसियत रखती थी। बादशाह के अधीनस्थ क्षेत्रों से कर वसूल कर कम्पनी सरकार द्वारा एक निश्चित राशि पेंशन के रूप में बादशाह को दी जाती थी। इस कारण बादशाह का यह सोचना कि वह कभी भी रानी विक्टोरिया की प्रजा नहीं था, सही ही था और इस कारण बादशाह बहादुरश शाह जफर पर गद्दारी या बगावत का आरोप नहीं लागया जा सकता था!

गद्दारी यदि की थी, तो कम्पनी सरकार ने की थी, बगावत यदि की थी तो कम्पनी सरकार ने की थी। अंग्रेजों ने अपने मालिक से बगावत की थी जो पिछले सौ साल से बादशाह की ताबेदारी करने की कसमें खा रहे थी। बादशाह ने तो गद्दार कम्पनी सरकार के विरुद्ध एक युद्ध लड़ा था जिसमें दुर्भाग्य से वह हार गया था। इस दृष्टि से कम्पनी सरकार के न्यायालय में बादशाह पर एक पराजित शत्रु के रूप में मुकदमा चलाया जा सकता था।

इस मुकदमे में यदि एक पक्ष भारतीय जनता की ओर से भी रखा जाता तो वह अवश्य ही यह बात कह सकती थी कि गद्दारी दोनों तरफ से बराबर हुई थी। यह देश तो भारत की जनता का था! जिस प्रकार बाबर और उसके बेटों ने तलवारों के जोर पर भारत की जनता पर दो सौ साल से नाजायज शासन किया था, उसी प्रकार गोरी चमड़ी वाले भी तलवार के जोर पर ही तो भारत की जनता पर नाजायज शासन कर रहे थे!

न तो बाबर और मुगल इस देश के वैधानिक स्वामी थे और न कम्पनी सरकार। देश की वास्तविक शासक तो वह जनता थी जिसका रक्त सैंकड़ों साल से बाहर से आए आक्रांताओं द्वारा चूसा जा रहा था। चाहे वे तुर्क रहे हों, या मुगल या फिर गौरांग स्वामी!

एक तत्कालीन अंग्रेज पत्रकार हॉवर्ड रसेल ने बादशाह पर मुकदमा आरम्भ होने से पहले लाल किले की गंदी कोठरियों में पहुंचकर बादशाह से भेंट की। रसेल को इंग्लैण्ड में युद्ध पत्रकारिता का पिता कहा जाता है। उसने लिखा है- ‘यदि बादशाह पर लंदन के किसी सिविल कोर्ट में अभियोग चलाया जाता तो वह कोर्ट न केवल बादशाह को समस्त आरोपों से मुक्त कर देता अपितु भारत के अंग्रेज अधिकारियों द्वारा बहादुरशाह जफर तथा भारतीयों पर किए गए अमानुषिक अत्याचारों के लिए कठोर दण्ड देता।’

चूंकि अंग्रेजों ने बादशाह को युद्धबंदी बनाया था इसलिए बहादुरशाह जफर पर सिविल कोर्ट के स्थान पर मिलिट्री कोर्ट में अभियोग चलाया गया। 27 जनवरी 1858 को यह अभियोग आरम्भ हुआ जबकि अब तक भारत के अन्य हिस्सों में क्रांति थमी नहीं थी। नाना साहब के सेनापति तात्या टोपे और जगदीशपुर के जागीरदार कुंवरसिंह आदि क्रांतिनायक इस समय भी पूरी ऊर्जा से लड़ रहे थे। अभी तो भारतीय क्रांतिकारी सिपाहियों द्वारा विलियम हॉडसन के अत्याचारों का बदला लिया जाना शेष था!

-डॉ. मोहनलाल गुप्ता

- Advertisement -

Latest articles

सगुण-निर्गुण अंतर्द्वन्द्व में फंसी कबीर की राम-भक्ति - bharatkaitihas.com

सगुण-निर्गुण अंतर्द्वन्द्व में फंसी कबीर की राम-भक्ति

0
हिन्दू सनातन धर्म परम्परा (Sanatan Dharma Tradition) में सगुण-निर्गुण अंतर्द्वन्द्व उपनिषदों के काल से ही दिखाई देने लगता है। कबीर की रामभक्ति भी इसी...
काशी नामकरण का ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य - bharatkaitihas.com

काशी नामकरण का ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य

0
काशी (Kashi) को पुराणों] धर्मशास्त्रों, विविध हिन्दू ग्रंथों, इतिहास ग्रंथों  तथा लोकपरंपरा में अनेक नामों से पुकारा जाता है। इसके प्रमुख नाम निम्नलिखित हैं— काशी...
तिरुक्कुरल विश्व साहित्य का गौरव - bharatkaitihas.com

तिरुक्कुरल : विश्व साहित्य का गौरव

0
तिरुक्कुरल (Thirukkural) केवल एक पुस्तक नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक संपूर्ण संहिता है। इसे 'तमिल वेद' और 'विश्व नीतिशास्त्र' के रूप...
डिजिटल क्रांति www.bharatkaitihas.com

डिजिटल क्रांति और भविष्य की तैयारी

0
चारों ओर डिजिटल क्रांति का शोर है किंतु हमारे पास भविष्य की क्या तैयारी है! क्या हमने कभी इस पर गंभीरता से विचार किया...
वॉयनिच मैन्युस्क्रिप्ट : नीले पानी में नहाती औरतों का रहस्य - www.bharatkaitihas.com

वॉयनिच मैन्युस्क्रिप्ट : नीले पानी में नहाती औरतों का रहस्य

0
वॉयनिच मैन्युस्क्रिप्ट एक ऐसी पहेली, जिसे द्वितीय विश्व युद्ध के दिग्गज कोड-ब्रेकर्स से लेकर आज के सबसे एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और सुपर कंप्यूटर्स...